NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: श्रेयस अय्यर ने विश्व कप में लगाया अपना तीसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े
    अगली खबर
    भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: श्रेयस अय्यर ने विश्व कप में लगाया अपना तीसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े
    अय्यर ने इस विश्व कप में लगाया अपना तीसरा अर्धशतक (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

    भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: श्रेयस अय्यर ने विश्व कप में लगाया अपना तीसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े

    लेखन अंकित पसबोला
    Nov 05, 2023
    05:12 pm

    क्या है खबर?

    वनडे विश्व कप 2023 के 37वें मैच में भारतीय क्रिकेट टीम के श्रेयस अय्यर ने दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ शानदार अर्धशतक (77) लगाया।

    यह उनके वनडे करियर का 17वां और विश्व कप का तीसरा अर्धशतक रहा।

    अपनी इस बेहतरीन पारी के दौरान उन्होंने विराट कोहली के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए बड़ी शतकीय साझेदारी भी की।

    आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    पारी

    शानदार रही अय्यर की पारी 

    जब भारत ने 93 रन के स्कोर पर शुभमन गिल (23) के रूप में अपना दूसरा विकेट खोया था, तब अय्यर क्रीज पर आए।

    उन्होंने कसी हुई गेंदबाजी के सामने शुरुआत में संभलकर बल्लेबाजी की और 64 गेंदों में अपना पचासा पूरा किया। वह 87 गेंदों में 77 रन की पारी खेलकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके और 2 छक्के भी लगाए।

    अय्यर और कोहली के बीच तीसरे विकेट के लिए 134 रन की साझेदारी हुई।

    रिकॉर्ड

    अय्यर ने अपने नाम किया ये रिकॉर्ड 

    अय्यर विश्व कप के किसी एक संस्करण में नंबर-4 पर बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक बार 50 से अधिक रन की पारी खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज बने हैं।

    उन्होंने सचिन तेंदुलकर (1992), अजय जड़ेजा (1999) और युवराज सिंह (2011) के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा है, जिन्होंने इस नंबर पर खेलते हुए 2-2 मौकों पर 50 से अधिक रन बनाए हैं।

    प्रदर्शन

    मौजूदा विश्व कप में अय्यर के प्रदर्शन पर एक नजर 

    यह वनडे विश्व कप 2023 में अय्यर के बल्ले से निकलने वाली तीसरी 50 से अधिक रन की पारी है।

    इससे पहले उन्होंने पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ अर्धशतक लगाए थे।

    उन्होंने मौजूदा विश्व कप में 8 पारियों में लगभग 49 की औसत के साथ 293 रन बना लिए हैं। इस मैच से पहले उनके स्कोर 82, 4, 33, 19, 53*, 25* और 0 रहे हैं।

    जानकारी

    अय्यर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगाया अपना दूसरा अर्धशतक 

    अय्यर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 10 वनडे मैचों में 52.85 की औसत और 97.11 की स्ट्राइक रेट के साथ 370 रन बनाए हैं। इस बीच उनके बल्ले से 1 शतक और 2 अर्धशतक निकले हैं।

    वनडे करियर

    अय्यर के वनडे करियर पर एक नजर 

    अय्यर ने अपने वनडे करियर में अब तक 55 मैच खेले हैं, जिसकी 50 पारियों में लगभग 47 की औसत के साथ 2,094 रन बना लिए हैं।

    वह 3 शतकों के अलावा अब तक 17 अर्धशतक भी जमा चुके हैं। वनडे में उनका उच्चतम स्कोर 113 रन का है।

    अय्यर का इस साल यह दूसरा वनडे शतक है। पिछला शतक उन्होंने सितंबर, 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    श्रेयस अय्यर
    भारतीय क्रिकेट टीम
    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    वनडे क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    टाटा कारों पर मिल रही 1.4 लाख रुपये तक की छूट, जानिए मॉडलवार ऑफर  टाटा मोटर्स
    पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' से हुआ व्यापक नुकसान, गोपनीय रिपोर्ट में 8 अन्य ठिकानों का खुलासा ऑपरेशन सिंदूर
    'ऑपरेशन सिंदूर' पर CDS अनिल चौहान बोले- नुकसान महत्वपूर्ण नहीं बल्कि परिणाम महत्वपूर्ण है रक्षा मंत्रालय
    राजकुमार राव की फिल्म 'मालिक' का टीजर जारी, गैंगस्टर अवतार में आए नजर   राजकुमार राव

    श्रेयस अय्यर

    भारतीय खिलाड़ियों की फिटनेस पर भड़के वीरेंद्र सहवाग, बोले- हर कोई विराट नहीं हो सकता  भारतीय क्रिकेट टीम
    IPL 2023: अब तक ये खिलाड़ी चोट और अन्य कारणों से हो चुके हैं बाहर  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023 और WTC फाइनल से बाहर हो सकते हैं चोटिल श्रेयस अय्यर भारतीय क्रिकेट टीम
    श्रेयस अय्यर की जगह किसे मिलेगी KKR की कप्तानी? ये खिलाड़ी हैं प्रमुख दावेदार कोलकाता नाइट राइडर्स

    भारतीय क्रिकेट टीम

    वनडे विश्व कप 2023, भारत बनाम श्रीलंका: वानखेड़े स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और रोचक आंकड़े  वनडे विश्व कप 2023
    वनडे विश्व कप: श्रीलंका ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन श्रीलंका क्रिकेट टीम
    भारत बनाम श्रीलंका: विराट कोहली के एशिया में सबसे तेज बनाए 8,000 वनडे रन, जानिए आंकड़े  वनडे विश्व कप 2023
    भारत बनाम श्रीलंका: शुभमन गिल ने भारतीय जमीं पर पूरे किए 1,000 वनडे रन, जानिए आंकड़े वनडे विश्व कप 2023

    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

    वनडे विश्व कप 2023: मार्को येन्सन ने पावरप्ले में लिए है सर्वाधिक विकेट, जानिए आंकड़े वनडे विश्व कप 2023
    वनडे विश्व कप 2023: पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 271 का लक्ष्य, बाबर-शकील के अर्धशतक पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका: तबरेज शम्सी ने चटकाए 4 विकेट, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 150 विकेट पूरे वनडे विश्व कप 2023
    पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका: सऊद शकील ने लगाया वनडे करियर का तीसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े वनडे विश्व कप 2023

    वनडे क्रिकेट

    वनडे विश्व कप 2023, न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और रोचक आंकड़े  वनडे विश्व कप 2023
    वनडे विश्व कप 2023: मोहम्मद नबी ने नीदरलैंड के खिलाफ झटके 3 विकेट, जानिए आंकड़े नीदरलैंड क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान के लिए क्यों अहम है न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच और उसे कैसे जीतना होगा मुकाबला?  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप 2023: दक्षिण अफ्रीका से मुकाबले के लिए कोलकाता पहुंची भारतीय क्रिकेट टीम वनडे विश्व कप 2023
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025