NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / वनडे विश्व कप 2023: श्रेयस अय्यर ये रिकॉर्ड्स कर सकते हैं अपने नाम 
    अगली खबर
    वनडे विश्व कप 2023: श्रेयस अय्यर ये रिकॉर्ड्स कर सकते हैं अपने नाम 
    श्रेयस अय्यर विश्व कप में कई रिकॉर्ड्स बना सकते हैं (टीम: तस्वीर: एक्स/@ShreyasIyer15)

    वनडे विश्व कप 2023: श्रेयस अय्यर ये रिकॉर्ड्स कर सकते हैं अपने नाम 

    लेखन आदर्श कुमार
    Oct 01, 2023
    03:12 pm

    क्या है खबर?

    वनडे विश्व कप 2023 का आगाज 5 अक्टूबर से होने वाला है। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर इस टूर्नामेंट के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

    श्रेयस चोट के कारण इस साल कई मुकाबले नहीं खेल पाए थे। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार शतक जड़कर उन्होंने जोरदार वापसी की है।

    भारतीय टीम के मध्यक्रम में यह खिलाड़ी बड़ा योगदान दे सकता है और विश्व कप में वह कई रिकॉर्ड्स अपने नाम कर सकते हैं।

    #1

    2,000 वनडे रन पूरे कर सकते हैं श्रेयस 

    श्रेयस ने वनडे क्रिकेट में पहला मुकाबला साल 2017 में खेला था। अब तक उन्होंने भारतीय टीम के लिए 47 वनडे खेले हैं और इसकी 42 पारियों में 46.17 की औसत से 1,801 रन बना चुके हैं।

    इस दौरान उन्होंने 113 के सर्वश्रेष्ठ स्कोर के साथ 3 शतक और 14 अर्धशतक लगाए हैं। विश्व कप में 199 रन बनाते ही अय्यर वनडे क्रिकेट में अपने 2,000 रन पूरे कर लेंगे।

    सेमीफाइनल से पहले भारत को 10 वनडे मैच खेलने हैं।

    #2

    भारतीय सरजमीं पर पूरे कर सकते हैं 1,000 रन 

    भारतीय सरजमीं पर श्रेयस का रिकॉर्ड कमाल का रहा है। उन्होंने अब तक 20 मुकाबले खेले हैं और 51.41 की औसत से 874 रन बनाने में सफल रहे हैं।

    इस दौरान उन्होंने ने 2 शतक और 6 अर्धशक लगाए हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 113 रन रहा है।

    उन्हें भारतीय सरजमीं पर 1,000 रन पूरे करने के लिए 126 रन की जरूरत है। वह जिस तरह के फॉर्म में हैं, उसके हिसाब से वह आसानी से यह आंकड़ा छू लेंगे।

    #3

    एशिया महाद्वीप पर 1,000 रन बनाने के करीब हैं श्रेयस

    एशिया महाद्वीप में श्रेयस ने 25 वनडे मुकाबले खेले हैं। इसकी 24 पारियों में 3 बार नाबाद रहते हुए उन्होंने 997 रन बनाए हैं। 3 रन बनाते ही वह 1,000 रन पूरे कर लेंगे।

    वनडे क्रिकेट में एशिया महाद्वीप पर इस खिलाड़ी ने 2 शतक और 7 अर्धशतक लगाए हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 97.26 की रही है। वह 3 बार नाबाद भी रहे हैं।

    श्रेयस स्पिन गेंदबाजी बहुत अच्छी खेलते हैं, इस कारण उनका रिकॉर्ड एशिया में अच्छा है।

    #4

    नंबर-4 पर कमाल का है श्रेयस का रिकॉर्ड

    वनडे क्रिकेट में नंबर-4 पर बल्लेबाजी करते हुए श्रेयस ने 22 मैच खेले हैं। इसकी 22 पारियों में उन्होंने 45.63 की औसत से 867 रन बनाए हैं।

    इस दौरान श्रेयस के बल्ले से 2 शतक और 5 अर्धशतक निकले हैं। वह 3 बार नाबाद भी रहे हैं।

    श्रेयस विश्व कप में 133 रन बनाते ही नंबर-4 पर बल्लेबाजी करते हुए 1,000 रन पूरे कर लेंगे।

    भारतीय प्रबंधन को विश्व कप में अय्यर को इसी नंबर पर मौका देना चाहिए।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    रोहित शर्मा की कप्तानी में श्रेयस ने 13 वनडे मैच खेले हैं और इसकी 11 पारियों में 45.81 की औसत से 504 रन बनाए हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 91.13 की रही है। उन्होंने इस दौरान 88 के सर्वश्रेष्ठ स्कोर के साथ 4 अर्धशतक लगाए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    श्रेयस अय्यर
    वनडे क्रिकेट
    वनडे विश्व कप 2023
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025
    सनी देओल अब OTT पर करेंगे राज, नेटफ्लिक्स पर लाएंगे इस हॉलीवुड फिल्म से प्रेरित कहानी सनी देओल
    राणा दग्गुबाती की 'राणा नायडू 2' का टीजर जारी, जानिए कब और कहां देख पाएंगे  राणा दग्गुबाती
    स्पेस स्टेशन पर रोजाना किन जरुरी स्वास्थ्य जांचों से गुजरते हैं अंतरिक्ष यात्री? अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन

    श्रेयस अय्यर

    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: श्रेयस अय्यर की हो सकती है वापसी, कोच राहुल द्रविड़ ने दिए संकेत भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट
    श्रेयस अय्यर ने रोहित के साथ इंस्टाग्राम पोस्ट में डाला ऐसा कैप्शन, अब हो रही आलोचना  रोहित शर्मा
    शार्दुल ठाकुर की शादी में भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी, सामने आई तस्वीरें शार्दुल ठाकुर
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: श्रेयस अय्यर ने पहली बार की टेस्ट में गेंदबाजी भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट

    वनडे क्रिकेट

    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: रोहित शर्मा ने पहले 10 ओवर में जड़ा अर्धशतक, बनाया यह रिकॉर्ड भारतीय क्रिकेट टीम
    विश्व कप के रंग में रंगा WWE, भारतीय टीम की जर्सी में नजर आए ड्रू मैकइंटायर वनडे विश्व कप 2023
    विश्व कप 2023: वनडे में रविंद्र जडेजा की फॉर्म बनी भारत के लिए चिंता का कारण  रविंद्र जडेजा
    विराट वनडे में असफल लक्ष्य का पीछा करते हुए तीसरे सर्वाधिक 50+ स्कोर वाले बल्लेबाज बने भारतीय क्रिकेट टीम

    वनडे विश्व कप 2023

    वनडे विश्व कप के इतिहास के 5 सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी प्रदर्शन पर एक नजर वनडे क्रिकेट
    वनडे विश्व कप 2023: ऑस्ट्रेलिया टीम में शामिल मार्नस लाबुशेन के हालिया प्रदर्शन पर एक नजर  मार्नस लाबुशेन
    वनडे विश्व कप 2023: केन विलियमसन इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले मैच से हुए बाहर  वनडे क्रिकेट
    वनडे विश्व कप 2023:  साल 2011 की भारतीय टीम से केवल ये 2 खिलाड़ी करेंगे शिरकत रविचंद्रन अश्विन

    क्रिकेट समाचार

    वनडे विश्व कप 2023: अश्विन और सुंदर में से कौन है भारत के लिए अधिक मूल्यवान? भारतीय क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन?  भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट
    इरफान पठान ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के भारत में जोरदार स्वागत पर दिया अहम बयान वनडे विश्व कप 2023
    वनडे विश्व कप में इन 5 बल्लेबाजों की स्ट्राइक रेट रही सबसे बेहतरीन, जानिए आंकड़े  वनडे विश्व कप 2023
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025