NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / वनडे विश्व कप 2023: श्रेयस अय्यर ने जड़ा लगातार दूसरा शतक, जानिए उनके आंकड़े 
    अगली खबर
    वनडे विश्व कप 2023: श्रेयस अय्यर ने जड़ा लगातार दूसरा शतक, जानिए उनके आंकड़े 
    श्रेयस अय्यर ने जड़ा लगातार दूसरा शतक (तस्वीर: एक्स/@ICC)

    वनडे विश्व कप 2023: श्रेयस अय्यर ने जड़ा लगातार दूसरा शतक, जानिए उनके आंकड़े 

    लेखन आदर्श कुमार
    Nov 15, 2023
    06:16 pm

    क्या है खबर?

    वनडे विश्व कप 2023 के पहले सेमीफाइनल में बुधवार को भारत के मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने कमाल की शतकीय पारी (105) खेली।

    उन्होंने वनडे करियर का 5वा शतक लगाया है। इस विश्व कप में यह उनकी 5वीं 50 से अधिक रन की पारी है। उन्होंने लगातार दूसरे मैच में शतक जड़ा है।

    श्रेयस ने न्यूजीलैंड टीम के गेंदबाजी आक्रमण को निशाना बनाते हुए शानदार बल्लेबाजी की।

    आइए उनकी पारी और उनके आंकड़ों के बारे में जानते हैं।

    पारी

    ऐसी रही श्रेयस की पारी और साझेदारी 

    श्रेयस जब मैदान में बल्लेबाजी के लिए उतरे तब भारत की रन गति तेजी से आगे बढ़ रही थी। उन्होंने उसी लय को बरकरार रखते हुए तेजी से रन बटोरे।

    उन्होंने पारी में 150 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए महज 67 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने 3 चौके और 8 गगनचुंबी छक्के भी जमाए।

    श्रेयस ने तीसरे विकेट के लिए विराट कोहली के साथ मिलकर 128 गेंद में 163 रन जोड़े।

    विश्व कप

    इस विश्व कप में शानदार फॉर्म में हैं श्रेयस 

    श्रेयस ने इस विश्व कप में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। वह अपनी टीम की ओर से तीसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

    वह 10 मैचों में 87 की उम्दा औसत और 112.74 की स्ट्राइक रेट से 522 रन बना चुके हैं। उन्होंने इस दौरान 2 शतक और 3 अर्धशतक लगाए हैं।

    इस विश्व कप में उन्होंने नीदरलैंड (128) पाकिस्तान क्रिकेट टीम (53*), श्रीलंका (82) और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम (77) के खिलाफ भी शानदार पारियां खेली थी।

    प्रदर्शन 

    साल 2023 में कैसा रहा है अय्यर का प्रदर्शन? 

    साल 2023 में अय्यर का प्रदर्शन वनडे क्रिकेट में शानदार रहा है। उन्होंने अब तक 18 वनडे मैच खेलें हैं, जिसकी 17 पारियों में 56.42 की औसत और 112.21 की स्ट्राइक रेट से 790 रन बनाए हैं।

    इस दौरान उन्होंने 3 शतक और 3 अर्धशतक जमाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ 128 रन रहा है। वह 3 बार नाबाद भी रहे हैं।

    उनकी यह फॉर्म टूर्नामेंट में भारतीय टीम के लिए काफी अहम साबित हो रही है।

    करियर

    श्रेयस के वनडे करियर पर एक नजर 

    28 साल के बल्लेबाज श्रेयस ने अपना पहला वनडे मुकाबला साल 2017 में श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था।

    उन्होंने अब तक 57 मैचों की 52 पारियों में 50.58 की औसत और 100.95 स्ट्राइक रेट से 2,327 से रन बनाए हैं।

    दाएं हाथ के बल्लेबाज श्रेयस के इस प्रारूप में 5 शतक के अलावा 17 अर्धशतक भी दर्ज हैं। वह अपने वनडे करियर में 7 बार नाबाद रहे हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    श्रेयस अय्यर
    वनडे विश्व कप 2023
    भारतीय क्रिकेट टीम
    वनडे क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    ध्रुव जुरेल ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ खेली 94 रन की पारी, जानिए उनके आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    करुण नायर ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ लगाया दोहरा शतक, जानिए उनके आंकड़े  करुण नायर
    पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ से भारी तबाही; 19 की मौत, 12,000 से ज्यादा लोग प्रभावित असम
    खाने का तेल जल्द होगा सस्ता, जानिए क्या है इसके पीछे कारण  केंद्र सरकार

    श्रेयस अय्यर

    NCA को लेकर BCCI की सख्ती, दी खिलाड़ियों की चोट ढंग से देखने की चेतावनी  BCCI
    भारतीय बल्लेबाजी क्रम के लिए चुनौती बना नंबर-4 पर चयन, 2019 से नहीं मिला ठोस विकल्प केएल राहुल
    श्रेयस अय्यर ने WTC फाइनल खेलने के लिए किया बड़ा फैसला, सर्जरी टालकर जाएंगे NCA  इंडियन प्रीमियर लीग
    भारत और KKR के लिए बड़ा झटका, श्रेयस अय्यर नहीं खेल पाएंगे WTC फाइनल और IPL इंडियन प्रीमियर लीग

    वनडे विश्व कप 2023

    भारत बनाम नीदरलैंड: तेजा निदामानुरु ने लगाया इस विश्व कप में पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    विराट कोहली का ICC टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैचों में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े विराट कोहली
    वनडे विश्व कप 2023: सेमीफाइनल तक कैसा रहा न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का सफर? जानिए आंकड़े न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप 2023: सेमीफाइनल तक कैसा रहा है भारतीय क्रिकेट टीम का सफर? जानिए आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम

    भारतीय क्रिकेट टीम

    वनडे विश्व कप 2023: भारत-नीदरलैंड के इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिलेगी जोरदार टक्कर  नीदरलैंड क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप 2023: सेमीफाइनल की तस्वीर हुई साफ, इन टीमों के बीच होंगे मुकाबले वनडे विश्व कप 2023
    वनडे विश्व कप 2023, भारत बनाम नीदरलैंड: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और रोचक आंकड़े  वनडे विश्व कप 2023
    वनडे विश्व कप 2023: भारत ने नीदरलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन नीदरलैंड क्रिकेट टीम

    वनडे क्रिकेट

    वनडे विश्व कप 2023 में 4 जीत ही दर्ज कर सका पाकिस्तान, जानिए कैसा रहा प्रदर्शन वनडे विश्व कप 2023
    इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान: आघा सलमान ने लगाया वनडे करियर का चौथा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े वनडे विश्व कप 2023
    वनडे विश्व कप 2023 में इंग्लैंड ने जीते सिर्फ 3 मैच, जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    वेस्टइंडीज दौरे के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, विश्व कप टीम के 6 खिलाड़ियों को जगह  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025