NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / विश्व कप 2023: रोहित शर्मा का न्यूजीलैंड के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन?
    अगली खबर
    विश्व कप 2023: रोहित शर्मा का न्यूजीलैंड के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन?
    रोहित शर्मा कमाल के फॉर्म में चल रहे हैं (तस्वीर: एक्स/ @BCCI)

    विश्व कप 2023: रोहित शर्मा का न्यूजीलैंड के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन?

    लेखन आदर्श कुमार
    Nov 13, 2023
    05:28 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय क्रिकेट टीम वनडे विश्व कप 2023 में कमाल का प्रदर्शन कर रही है। टीम सेमीफाइनल में जगह बना चुकी है। जहां उनका सामना उसी न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम से होगा, जिन्होंने 2019 के विश्व कप सेमीफाइनल में भारतीय टीम को हराया था।

    ऐसे में रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम उस बदले को भी पूरा करना चाहेगी। रोहित खुद इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और खूब रन बना रहे हैं।

    आइए उनके आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

    प्रदर्शन

    न्यूजीलैंड के खिलाफ कैसा रहा है रोहित का प्रदर्शन? 

    रोहित ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला वनडे मुकाबला साल 2009 में खेला था। उन्होंने इस टीम के खिलाफ अब तक 28 मेच खेले हैं।

    इसकी 26 पारियों में 37.40 की औसत से 935 रन बनाने में कामयाब रहे हैं।

    उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 शतक और 5 अर्धशतक लगाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 147 रन रहा है। इस दौरान रोहित की स्ट्राइक रेट 83.40 की रही है। रोहित 1 बार नाबाद भी रहे हैं।

    गेंदबाज

    न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के खिलाफ कैसा रहा है रोहित का प्रदर्शन?

    रोहित और ट्रेंट बोल्ट के बीच 30 पारियों में आमना-सामना हुआ है। उन्होंने इस दौरान 229 रन बनाए हैं और बोल्ट ने भारतीय कप्तान को 8 बार आउट किया है।

    मिचेल सैंटनर के खिलाफ रोहित ने 23 पारियों में 258 रन बनाए हैं और सैंटनर ने उन्हें 6 बार आउट किया है।

    लॉकी फर्ग्यूसन और रोहित के बीच 10 पारियों में आमना सामना हुआ है। उन्होंने 97 रन बनाए हैं और 2 बार उनके खिलाफ आउट हुए हैं।

    2023

    विश्व कप 2023 में कमाल के फॉर्म में हैं रोहित 

    रोहित वनडे क्रिकेट के इस विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने 9 मैच में 55.88 की औसत से 503 रन बनाए हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 121.49 की रही है।

    रोहित ने इस विश्व कप में 1 शतक और 3 अर्धशतक लगाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 131 रन रहा है।

    रोहित ने अपने खेल को पूरी तरह से बदल दिया है। वह पहली गेंद से ही आक्रमक क्रिकेट खेलते हैं।

    विश्व कप

    विश्व कप में कैसा रहा है रोहित का प्रदर्शन?

    रोहित ने भारतीय टीम के लिए पहला विश्व कप साल 2015 में खेला था। उन्होंने अब तक 26 मुकाबले खेले हैं। इसकी 26 पारियों में उन्होंने 61.70 की औसत से 1,481 रन बनाए हैं।

    उनकी स्ट्राइक रेट 103.34 की रही है। रोहित विश्व कप में 7 शतक लगा चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने 6 अर्धशतक भी लगाए हैं।

    रोहित का विश्व कप में सर्वश्रेष्ठ स्कोर 140 रन रहा है। वह 2 बार नाबाद भी रहे हैं।

    करियर

    कैसा रहा है रोहित का वनडे करियर?

    रोहित ने अपना पहला वनडे मुकाबला साल 2007 में आयरलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था। उन्होंने अब तक 260 वनडे मैच खेले हैं। इसकी 252 पारियों में 49.14 की औसत से 10,615 रन बनाए हैं।

    उनकी स्ट्राइक रेट 91.63 की रही है।

    रोहित ने अपने वनडे करियर में 31 शतक और 55 अर्धशतक लगाए हैं। वह 36 मुकाबलों में नाबाद भी रहे हैं। वह भारत के लिए 5वें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रोहित शर्मा
    वनडे विश्व कप 2023
    क्रिकेट समाचार
    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    'भूल चूक माफ' से लेकर 'केसरी वीर' तक, इस सप्ताह सिनेमाघरों में रिलीज होंगी ये फिल्में  राजकुमार राव
    IPL 2025: एडेन मार्करम ने SRH के खिलाफ जड़ा पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    हर्षल पटेल सबसे तेज 150 IPL विकेट लेने वाले गेंदबाज बने, जानिए उनके आंकड़े हर्षल पटेल

    रोहित शर्मा

    कोहली-रोहित ने ब्रायन लारा और एबी डिविलियर्स को पीछे छोड़ा, बनाया यह कीर्तिमान विराट कोहली
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए क्यों किया ऐसा वनडे विश्व कप 2023
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: रोहित शर्मा ने साल 2023 में लगाया छक्कों का अर्धशतक, जानिए आंकड़े वनडे विश्व कप 2023
    विश्व कप 2023: रोहित शर्मा बनाम विराट कोहली, जानिए दोनों खिलाड़ियों के शानदार आंकड़े  भारतीय क्रिकेट टीम

    वनडे विश्व कप 2023

    ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश: मिचेल मार्श ने जमाया इस विश्व कप में अपना दूसरा शतक, जानिए आंकड़े  ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    डेविड वार्नर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 18,000 रन पूरे करने वाले तीसरे ओपनर बल्लेबाज बने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान: बेन स्टोक्स विश्व कप में अपने दूसरे शतक से चूके, जानिए उनके आंकड़े बेन स्टोक्स
    इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप में बनाया अपना सर्वोच्च स्कोर, स्टोक्स-रूट की उम्दा पारियां  इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    वनडे विश्व कप 2023: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने बड़े उलटफेर करते हुए छोड़ी गहरी छाप  वनडे विश्व कप 2023
    वनडे विश्व कप 2023, पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड: ईडन गार्डन्स स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और रोचक आंकड़े  वनडे विश्व कप 2023
    वनडे विश्व कप 2023: ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन वनडे विश्व कप 2023
    वनडे विश्व कप 2023: भारत और नीदरलैंड मुकाबले की ड्रीम इलेवन और प्रीव्यू, प्रीव्यू और आंकड़े  वनडे विश्व कप 2023

    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका: ग्लेन फिलिप ने लगाया इस विश्व कप का दूसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका: मार्को येन्सन की वनडे करियर की दूसरी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी, चटकाए 3 विकेट वनडे विश्व कप 2023
    वनडे विश्व कप 2023: न्यूजीलैंड को लगा झटका, मैट हेनरी बचे हुए टूर्नामेंट से बाहर मैट हेनरी
    वनडे विश्व कप 2023: न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025