NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / रोहित शर्मा 2023 में लगभग 55 की औसत से बना रहे रन, जानिए उनके आंकड़े 
    अगली खबर
    रोहित शर्मा 2023 में लगभग 55 की औसत से बना रहे रन, जानिए उनके आंकड़े 
    रोहित शर्मा का बल्ला वनडे विश्व कप में जमकर बोल रहा है (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

    रोहित शर्मा 2023 में लगभग 55 की औसत से बना रहे रन, जानिए उनके आंकड़े 

    लेखन आदर्श कुमार
    Oct 15, 2023
    03:33 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा विश्व कप 2023 में कमाल के फॉर्म में हैं। उनकी बल्लेबाजी से भारतीय टीम को 2 मुकाबलों में जीत मिल चुकी है।

    इस खिलाड़ी की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से विपक्षी टीम शुरुआत में ही भारी दबाव में आ जाती है।

    पाकिस्तान और अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले में ऐसा ही देखने को मिला। इस साल में रोहित के आंकड़े गजब के रहे हैं।

    आइए उनके आंकड़ों पर एक नजर डाल लेते हैं।

    रन

    2023 में अब तक कैसा रहा है रोहित का प्रदर्शन?

    रोहित ने इस साल में अब तक 19 मुकाबले खेले हैं और 2 बार नाबाद रहते हुए 875 रन बनाए हैं। उनकी औसत 54.68 की रही है और 116.51 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है।

    वह अब तक 2 शतक और 7 अर्धशतक लगा चुके हैं और 2 बार नाबाद भी रहे हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 131 रन रहा है।

    शुभमन गिल (1,246) के बाद इस साल भारत के लिए सबसे ज्यादा रन रोहित ने ही बनाए हैं।

    विश्व कप

    विश्व कप 2023 में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी 

    रोहित वनडे विश्व कप 2023 में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। अब तक खेले गए 3 मुकाबलों में इस खिलाड़ी ने 72.33 की औसत से 217 रन बनाए हैं।

    उनकी स्ट्राइक रेट 141.83 की रही है। उन्होंने 1 शतक और 1 अर्धशतक लगाया है। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 131 रन रहा है।

    रोहित ने यह पारी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ खेली थी। विश्व कप 2023 में सबसे ज्यादा रन मोहम्मद रिजवान (248) ने बनाए हैं।

    बांग्लदेश 

    बांग्लादेश के खिलाफ खेलना है भारत को अगला मुकाबला 

    भारतीय टीम विश्व कप में अगला मुकाबला बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलेगी। इस टीम के खिलाफ भी रोहित का प्रदर्शन शानदार रहा है।

    उन्होंने अब तक इस टीम के खिलाफ 16 मैच खेले और 738 रन बनाए हैं। उनका औसत 56.76 का रहा है।

    रोहित ने बांग्लादेश के खिलाफ 96.09 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है और 3 शतक और 3 अर्धशतक लगाए हैं। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 137 रन रहा है।

    वनडे

    कैसा रहा है रोहित का वनडे करियर? 

    रोहित का वनडे क्रिकेट करियर बेहद उम्दा है। उन्होंने अब तक 254 वनडे मैच खेले हैं। इसकी 246 पारियों में अब तक 49.18 की औसत और 91.22 की स्ट्राइक रेट से 10,329 रन बना लिए हैं।

    वह 53 अर्धशतक के अलावा 31 शतक भी जड़ चुके हैं। वनडे में उनका उच्चतम स्कोर 264 रन का है।

    इसके साथ ही भारतीय कप्तान वनडे में 3 दोहरे शतक जड़ने वाले दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप 2023
    रोहित शर्मा
    वनडे क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    इंग्लैंड बनाम जिम्बाब्वे: जैक क्रॉली ने टेस्ट में लगाया अपना 5वां शतक, पूरे किए 3,000 रन इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    कार खरीदते समय कौन-कौन से सुरक्षा फीचर्स पर देना चाहिए विशेष ध्यान? कार
    आपके आधार कार्ड का कोई कर रहा दुरुपयोग? जानिए कैसे लगाएं पता आधार कार्ड
    सोनू निगम मीडिया पर भड़के, कहा- सठिया गए हैं क्या, एक ही बात कितनी बार बताऊं? सोनू निगम

    भारतीय क्रिकेट टीम

    विश्व कप 2023: बाबर आजम का वनडे में भारत के खिलाफ प्रदर्शन रहा है बेहद निराशाजनक पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    भारत बनाम अफगानिस्तान: जसप्रीत बुमराह ने बनाया यह खास रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय वनडे विश्व कप 2023
    रोहित शर्मा वनडे विश्व कप में सबसे तेज 1,000 रन पूरे करने वाले भारतीय बने रोहित शर्मा
    भारत बनाम अफगानिस्तान: रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने वनडे विश्व कप 2023

    वनडे विश्व कप 2023

    विश्व कप 2023: ट्रेंट बोल्ट के वनडे करियर में 200 विकेट पूरे, जानिए उनके आंकड़े  ट्रेंट बोल्ट
    वनडे विश्व कप 2023: बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को दिया 246 का लक्ष्य, रहीम की उम्दा पारी  बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप: भारत के आंकड़ों पर बाबर बोले- रिकॉर्ड टूटने के लिए बनते हैं  पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले शुभमन गिल को लेकर रोहित शर्मा ने दी अपडेट शुभमन गिल

    रोहित शर्मा

    सचिन तेंदुलकर ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे में लगाए हैं सर्वाधिक शतक, जानिए आंकड़े ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    केएल राहुल ने विराट-रोहित को नहीं बल्कि इस खिलाड़ी को चुना सर्वकालिक महान क्रिकेटर, जानिए नाम सचिन तेंदुलकर
    रोहित शर्मा के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज पूरे किए 550 छक्के, जानिए उनके आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: रोहित शर्मा ने जमाया वनडे करियर का 52वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  भारतीय क्रिकेट टीम

    वनडे क्रिकेट

    वनडे विश्व कप 2023: जसप्रीत बुमराह ने अफगानिस्तान के खिलाफ चटकाए 4 विकेट, जानिए उनके आंकड़े वनडे विश्व कप 2023
    रोहित शर्मा वनडे विश्व कप में सर्वाधिक शतक जमाने वाले बल्लेबाज बने, सचिन का रिकॉर्ड तोड़ा रोहित शर्मा
    भारत बनाम अफगानिस्तान: श्रेयस अय्यर के एशिया में 1,000 वनडे रन पूरे, जानिए आंकड़े वनडे विश्व कप 2023
    भारत बनाम अफगानिस्तान: विराट कोहली ने जड़ा वनडे करियर का 68वां अर्धशतक, जानिए आंकड़े वनडे विश्व कप 2023
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025