NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / वनडे विश्व कप 2023: न्यूजीलैंड ने श्रीलंका के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
    अगली खबर
    वनडे विश्व कप 2023: न्यूजीलैंड ने श्रीलंका के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
    न्यूजीलैंड यह मुकाबला हर हाल में जीतना चाहेगी (तस्वीर: एक्स/@ICC)

    वनडे विश्व कप 2023: न्यूजीलैंड ने श्रीलंका के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

    लेखन आदर्श कुमार
    Nov 09, 2023
    01:34 pm

    क्या है खबर?

    वनडे विश्व कप 2023 में गुरुवार को न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम और श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच मुकाबला खेला जा रहा है।

    न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

    सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए न्यूजीलैंड की टीम को यह मुकाबला हर हाल में जीतना होगा। श्रीलंका भी कीवी टीम को कड़ी टक्कर देना चाहेगी।

    ऐसे में आइए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और महत्वपूर्ण बातें जानते हैं।

    प्लेइंग इलेवन

    ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

    न्यूजीलैंड की टीम में लॉकी फर्ग्यूसन की वापसी हुई है। ईश सोढ़ी यह मुकाबला नहीं खेलेंगे।

    श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन: पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर/कप्तान), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजय डी सिल्वा, चमिका करुणारत्ने, महीश थीक्षाना, दुष्मंथा चमीरा और दिलशान मदुशंका।

    न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, केन विलियमसन (कप्तान), डेरिल मिशेल, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, टॉम लैथम (विकेटकीपर), टिम साउदी, ट्रेंट बोल्ट और लॉकी फर्ग्यूसन।

    आंकड़े

    कैसे हैं स्टेडियम के आंकड़े? 

    दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरु के चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है।

    यहां पहला वनडे मैच 26 सितंबर, 1982 को भारतीय क्रिकेट टीम और श्रीलंका के बीच खेला गया था।

    इस मैदान पर 29 वनडे मैच खेले जा चुके हैं।

    12 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते और 14 बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते है। इसी तरह 3 मैच बेनतीजा भी रहे हैं।

    पिच

    कैसी है चिन्नस्वामी स्टेडियम की पिच?

    चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है। इस विश्व कप में देखा गया है कि यहां का मैदान छोटा है और इस कारण बड़े-बड़े शॉट आसानी से लग रहे हैं।

    इस मैदान पर 350 से ज्यादा रन आसानी से बन रहे हैं। हालांकि, जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है स्पिनर्स की भी मदद मिलने लगती है।

    यहां पहली पारी का औसत स्कोर 260 रन का है और दूसरी पारी का औसत स्कोर 217 रन का है।

    मौसम

    बारिश बिगाड़ सकती है खेल 

    मौसम विभाग के अनुसार, बेंगलुरु में शनिवार को बारिश की 80 प्रतिशत संभावना है। अगर मैच बारिश के कारण रद्द हो जाता है तो पाकिस्तान क्रिकेट टीम को इससे फायदा होगा और न्यूजीलैंड के लिए परेशानी थोड़ी बढ़ जाएगी।

    टॉस के दौरान हल्की धूप नजर आई थी।

    तापमान की बात करें तो वह सबसे ज्यादा 27 डिग्री सेल्सियस और कम से कम 19 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

    हवा 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी।

    टक्कर

    दोनों टीमों के बीच रही है कांटे की टक्कर

    श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच वनडे क्रिकेट में अब तक 101 मैच खेले गए हैं। कीवी टीम को इस दौरान 51 मैच में जीत मिली है और 41 मैच में उन्हें हार मिली है।

    8 मैच में कोई नतीजा नहीं निकल पाया है, 1 मैच टाई रहा है। वनडे विश्व कप में दोनों टीमों के बीच अब तक 11 मैच खेले गए हैं।

    5 मैच में न्यूजीलैंड को जीत मिली है और 6 मुकाबले श्रीलंका ने अपने नाम किए है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    श्रीलंका क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप 2023

    ताज़ा खबरें

    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर बोले- सेना युद्ध लड़ने की तैयारी की ओर बढ़ रही है ब्रिटेन
    2030 तक AI संभालेगा इन मानवीय कार्यों की जिम्मेदारी, रिपोर्ट में दावा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    IPL 2025 में कैसा रहा MI के कप्तान हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े  मुंबई इंडियंस
    कार्तिक आर्यन की 'तू मेरी मैं तेरा...' में अनन्या पांडे की एंट्री, पहली झलक आई सामने कार्तिक आर्यन

    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड: ग्लेन फिलिप्स ने की वनडे करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी, चटकाए 3 विकेट ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    ऑस्ट्रेलिया वनडे क्रिकेट इतिहास में लगातार 3 मैचों में 350+ स्कोर बनाने वाली पहली टीम बनी  वनडे विश्व कप 2023
    ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड: ट्रेंट बोल्ट ने चटकाए 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े  ट्रेंट बोल्ट
    ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड: रचिन रविंद्र ने इस विश्व कप में लगाया दूसरा शतक, जानिए उनके आंकड़े रचिन रविंद्र

    श्रीलंका क्रिकेट टीम

    वनडे विश्व कप 2023: भारत बनाम श्रीलंका मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  भारतीय क्रिकेट टीम
    विश्व कप 2023: रोहित शर्मा का श्रीलंका के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  रोहित शर्मा
    विश्व कप 2023: श्रीलंका के खिलाफ मैच से पहले रोहित शर्मा ने वानखेड़े को बताया खास  रोहित शर्मा
    विश्व कप 2023 में शुभमन गिल का बल्ला रहा है खामोश, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल

    वनडे विश्व कप 2023

    बांग्लादेश बनाम श्रीलंका: चरिथ असलंका ने पूरे किए 1,500 वनडे रन, जानिए उनके आंकड़े श्रीलंका क्रिकेट टीम
    चरिथ असलंका ने वनडे विश्व कप में लगाया अपना पहला शतक, जानिए आंकड़े  श्रीलंका क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप 2023: श्रीलंका ने बांग्लादेश को दिया 280 का लक्ष्य, असलंका का शतक बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    बांग्लादेश बनाम श्रीलंका: शाकिब अल हसन शतक से चूके, वनडे में पूरे किए 7,500 रन शाकिब अल हसन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025