NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान: मिचेल मार्श ने विश्व कप में लगाया अपना पहला शतक, जानिए उनके आंकड़े
    अगली खबर
    ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान: मिचेल मार्श ने विश्व कप में लगाया अपना पहला शतक, जानिए उनके आंकड़े
    मिचेल मार्श ने पाकिस्तान ने खिलाफ लगाया शतक (तस्वीर: एक्स/@ICC)

    ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान: मिचेल मार्श ने विश्व कप में लगाया अपना पहला शतक, जानिए उनके आंकड़े

    लेखन अंकित पसबोला
    Oct 20, 2023
    04:08 pm

    क्या है खबर?

    वनडे विश्व कप 2023 के 18वें मैच के दौरान पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श ने शानदार शतक (121) लगाया।

    यह उनके वनडे करियर का सिर्फ दूसरा और विश्व कप में पहला शतक है।

    अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने डेविड वार्नर के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 200 से अधिक रनों की साझेदारी भी की।

    आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    पारी

    ऐसी रही मार्श की पारी 

    मार्श ने मैच के पहले ओवर की 5वीं गेंद पर ही छक्का लगाकर अपने इरादे जाहिर कर दिए।

    इसके बाद उन्होंने पारी के नौवें ओवर करने आए हारिस रऊफ पर लगातार 3 चौके लगाए।

    उन्होंने बल्लेबाजी के लिए मददगार रहने वाली चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच पर विपक्षी गेंदबाजों की जमकर खबर ली और 100 गेंदों में अपना शतक पूरा किया।

    वह 108 गेंदों में 10 चौकों और 9 छक्कों की बदौलत 121 रन बनाकर आउट हुए।

    लय

    विश्व कप 2023 में फॉर्म में वापस लौटे मार्श 

    अपनी इस पारी के साथ ही मार्श ने बल्लेबाजी में लय हासिल कर ली है। उन्होंने इस मैच से पहले श्रीलंका के खिलाफ अपने पिछले मैच में 52 रन की पारी खेली थी।

    दिलचस्प रूप से वह टूर्नामेंट के शुरुआती 2 मैचों में दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके थे।

    भारत खिलाफ अपने पहले मैच में वह खाता भी नहीं खोल सके थे।

    दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे मैच में उन्होंने 7 रन बनाए थे।

    साझेदारी

    मार्श ने वार्नर के साथ मिलकर की रिकॉर्ड साझेदारी 

    मार्श और वार्नर ने पहले विकेट के लिए 259 रन की साझेदारी की।

    यह वनडे विश्व कप के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी है।

    इस जोड़ी ने ब्रैड हैडिन और शेन वॉटसन की 183 रन की ओपनिंग साझेदारी को पीछे छोड़ दिया, जो 2011 विश्व कप में आई थी।

    वनडे विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ यह सबसे बड़ी साझेदारी बन गई है।

    जानकारी

    शुरुआती 10 ओवरों में ऑस्ट्रेलिया ने विश्व कप में बनाया अपना रिकॉर्ड स्कोर 

    ऑस्ट्रेलिया ने आज शुरुआती 10 ओवरों के बाद 82/0 का स्कोर बनाया। क्रिकबज के मुताबिक, विश्व कप इतिहास में पहले 10 ओवरों में यह कंगारू टीम का सर्वोच्च स्कोर है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने अपने पहले 10 ओवरों में अधिकतम 80/0 का स्कोर बनाया था।

    वनडे करियर

    मार्श के वनडे करियर पर एक नजर 

    मार्श ने साल 2011 में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने वनडे क्रिकेट करियर का आगाज किया था।

    79 पारियों में उन्होंने लगभग 35 की औसत और 94.62 की स्ट्राइक के साथ 2,411 रन बनाए हैं। इस प्रारूप में वह 2 शतक जमाने के अलावा 18 अर्धशतक भी अपने नाम कर चुके हैं।

    64 पारियों में गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 5.45 की इकॉनमी रेट से 54 विकेट भी लिए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मिचेल मार्श
    पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    वनडे क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव
    असम में विदेशी बताकर लोगों को जबरन बांग्लादेश भेजे जाने के मामले क्या हैं? असम

    मिचेल मार्श

    चोट के कारण जिम्बाब्वे और न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए मिचेल मार्श ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: चोट के कारण टीम से बाहर हुए मिचेल स्टार्क, मार्श और स्टोइनिस क्रिकेट समाचार
    मिचेल मार्श भारत के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से मैदान पर कर सकते हैं वापसी ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श ने वनडे में पहली बार ओपनिंग करते हुए जमाया अर्धशतक ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

    पाकिस्तान क्रिकेट टीम

    वनडे विश्व कप 2023: भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  वनडे विश्व कप 2023
    वनडे विश्व कप 2023: भारत-पाकिस्तान के इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिलेगी जोरदार टक्कर  वनडे विश्व कप 2023
    वनडे विश्व कप: भारत के आंकड़ों पर बाबर बोले- रिकॉर्ड टूटने के लिए बनते हैं  वनडे विश्व कप 2023
    वनडे विश्व कप 2023, भारत बनाम पाकिस्तान: नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और रोचक आंकड़े  वनडे क्रिकेट

    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: केएल राहुल ने घरेलू मैदान पर पूरे किए 1,000 वनडे रन, जानिए आंकड़े वनडे विश्व कप 2023
    भारत के शीर्ष 4 में से 3 बल्लेबाजों का नहीं खुला खाता, पहली बार हुआ ऐसा वनडे विश्व कप 2023
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: विराट कोहली नंबर-3 पर 11,000 रन बनाने वाले पहले भारतीय बने वनडे विश्व कप 2023
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: विराट कोहली ने जड़ा वनडे करियर का 67वां अर्धशतक, जानिए आंकड़े  विराट कोहली

    वनडे क्रिकेट

    वनडे विश्व कप 2023: श्रीलंका की पारी 209 पर सिमटी, जैम्पा ने लिए 4 विकेट वनडे विश्व कप 2023
    ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका: एडम जैम्पा ने विश्व कप में किया अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, जानिए आंकड़े एडम जैम्पा
    मिचेल स्टार्क ने लिस्ट-A क्रिकेट में पूरे किए अपने 300 विकेट, जानिए उनके आंकड़े मिचेल स्टार्क
    वनडे विश्व कप 2023: ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को हराकर दर्ज की पहली जीत, ये बने रिकॉर्ड्स वनडे विश्व कप 2023
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025