NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / वनडे विश्व कप 2023: श्रीलंका के खिलाफ कैसा रहा है केन विलियमसन का प्रदर्शन?
    अगली खबर
    वनडे विश्व कप 2023: श्रीलंका के खिलाफ कैसा रहा है केन विलियमसन का प्रदर्शन?
    केन विलियमसन से न्यूजीलैंड को एक बड़ी पारी की उम्मीद होगी (तस्वीर: एक्स/@ICC)

    वनडे विश्व कप 2023: श्रीलंका के खिलाफ कैसा रहा है केन विलियमसन का प्रदर्शन?

    लेखन आदर्श कुमार
    Nov 08, 2023
    07:30 pm

    क्या है खबर?

    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम और श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच वनडे विश्व कप 2023 में 9 अक्टूबर को एक बेहद ही अहम मुकाबला खेला जाना है।

    न्यूजीलैंड के लिए यह मैच करो या मरो का है। अगर टीम यह मैच हारती है तो उन्हें सेमीफाइनल में पहुंचना मुश्किल हो जाएगा।

    ऐसे में टीम के कप्तान केन विलियमसन से न्यूजीलैंड को एक बड़ी पारी की उम्मीद होगी।

    आइए जानते हैं कि श्रीलंका के खिलाफ इस खिलाड़ी के आंकड़े कैसे हैं।

    रन

    श्रीलंका के खिलाफ कैसा रहा है विलियमसन का प्रदर्शन?

    विलियमसन ने श्रीलंका के खिलाफ पहला मुकाबला साल 2010 में खेला था। उन्होंने अब तक इस टीम के खिलाफ 22 मैच खेले हैं, जिसकी 18 पारियों में उन्होंने 38.05 की औसत के साथ 685 रन बनाए हैं।

    उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 7 अर्धशतक और 1 शतक लगाया है। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 103 रन रहा है।

    विलियमसन ने श्रीलंका के खिलाफ 86.48 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है। उनका यह अनुभव न्यूजीलैंड को काफी फायदा पहुंचा सकता है।

    विश्व कप

    विश्व कप 2023 में कैसा रहा है विलियमसन का प्रदर्शन?

    विश्व कप 2023 के शुरुआती मुकाबलों का विलियमसन चोटिल होने के कारण प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं बन पाए थे।

    बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ उन्हें टीम में मौका मिला और उनके बल्ले से 78 रन की शानदार पारी भी निकली, लेकिन इसी पारी के दौरान वह एक बार फिर चोटिल हो गए।

    आने वाले कुछ मैच विलियमसन नहीं खेले और फिर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ उन्होंने वापसी करते हुए 95 रन की अहम पारी खेली थी।

    करियर

    कैसा रहा है विलियमसन का वनडे करियर?

    विलियमसन ने वनडे क्रिकेट में अपना पहला मुकाबला भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ साल 2010 में खेला था।

    उन्होंने अब तक 163 वनडे मैच खेले हैं। इसकी 155 पारियों में वह 48.74 की औसत से 6,727 रन बनाने में कामयाब रहे हैं।

    उनके बल्ले से 13 शतक और 44 अर्धशतक निकले हैं। विलियमसन का वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ा स्कोर 148 रन रहा है। उन्होंने 81.24 की स्ट्राइक रेट से वनडे क्रिकेट में बल्लेबाजी की है।

    कीवी

    न्यूजीलैंड के लिए विश्व कप में बनाए हैं सबसे ज्यादा रन 

    विलियमसन वनडे विश्व कप में न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 25 मैचों की 24 पारियों में 63.76 की औसत से 1,084 रन बनाए हैं।

    उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 148 रन रहा है। उन्होंने 80.35 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है।

    विलियमसन के बल्ले से विश्व कप में 2 शतक और 5 अर्धशतक निकले हैं। यह खिलाड़ी 7 बार नाबाद भी रहा है। दूसरे स्थान पर स्टीफन फ्लेमिंग (1,075) हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    केन विलियमसन
    वनडे विश्व कप 2023
    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    वनडे क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExclusive: फंगल इंफेक्शन क्यों एक बढ़ता हुआ खतरा है? त्वचा विशेषज्ञ से जानिए  त्वचा की देखभाल
    गूगल ने वीओ 3 और इमेजन 4 किया लॉन्च, क्या है इनकी खासियत? गूगल
    गूगल I/O 2025: जेमिनी 2.5 प्रो में आया नया डीप थिंक मोड  गूगल
    गूगल मीट में आया लाइव AI ट्रांसलेशन फीचर, अब आपकी भाषा में होगी बातचीत गूगल

    केन विलियमसन

    न्यूजीलैंड के सर्वाधिक टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज बने केन विलियमसन, बोले- यह सम्मान की बात टेस्ट क्रिकेट
    न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका: केन विलियमसन 8,000 टेस्ट रन पूरे करने के हैं करीब, जानिए आंकड़े  टेस्ट क्रिकेट
    न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका: केन विलियमसन ने लगाया करियर का 34वां टेस्ट अर्धशतक टेस्ट क्रिकेट
    न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका: केन विलियमसन ने लगाया टेस्ट करियर का 27वां शतक, जानिए आंकड़े  श्रीलंका क्रिकेट टीम

    वनडे विश्व कप 2023

    विराट कोहली ICC टूर्नामेंट में सर्वाधिक 'प्लेयर ऑफ द मैच' अवार्ड जीतने वाले बल्लेबाज बने विराट कोहली
    कुलदीप यादव इस साल वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने, जानिए उनके आंकड़े कुलदीप यादव
    क्या सेमीफाइनल में पहुंच पाएगी पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीमें? जानिए समीकरण पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    विश्व कप 2023, श्रीलंका और बांग्लादेश: अरुण जेटली स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल  बांग्लादेश क्रिकेट टीम

    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    वनडे विश्व कप, न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया: धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल  ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप 2023: न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन  वनडे विश्व कप 2023
    ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड: ग्लेन फिलिप्स ने की वनडे करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी, चटकाए 3 विकेट ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    ऑस्ट्रेलिया वनडे क्रिकेट इतिहास में लगातार 3 मैचों में 350+ स्कोर बनाने वाली पहली टीम बनी  वनडे विश्व कप 2023

    वनडे क्रिकेट

    विराट कोहली के घरेलू सरजमीं पर 6,000 वनडे रन पूरे, ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय बने विराट कोहली
    भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: श्रेयस अय्यर ने विश्व कप में लगाया अपना तीसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े श्रेयस अय्यर
    विश्व कप 2023: विराट कोहली ने की सचिन की बराबरी, जड़ा वनडे करियर में 49वां शतक  वनडे विश्व कप 2023
    वनडे विश्व कप 2023: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 327 का लक्ष्य, कोहली का शतक भारतीय क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025