Page Loader
विश्व कप 2023: हसन अली को पाकिस्तान टीम में जगह, जानिए भारत के खिलाफ उनका प्रदर्शन
हसन अली ने भारत के खिलाफ खेले 5 वनडे (तस्वीर: X/@RealHa55an)

विश्व कप 2023: हसन अली को पाकिस्तान टीम में जगह, जानिए भारत के खिलाफ उनका प्रदर्शन

Sep 22, 2023
02:43 pm

क्या है खबर?

वनडे विश्व कप 2023 के लिए शुक्रवार को पाकिस्तान क्रिकेट टीम का ऐलान किया गया। चोटिल तेज गेंदबाज नसीम शाह की जगह हसन अली को पाकिस्तान टीम में जगह मिली है। हसन ने 12 जून, 2022 को वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ मुल्तान में आखिरी वनडे खेले था। वह लंबे समय से पाकिस्तान टीम से बाहर हैं। एशिया कप 2023 में नसीम के चोटिल होने के कारण हसन को भारत में होने वाले विश्व कप के लिए चुना गया है।

प्रदर्शन

भारत के खिलाफ लिए 5 विकेट

इस बार भारत अकेले विश्व कप की मेजबानी कर रहा है। 5 अक्टूबर से शुरू होने वाले टूर्नामेंट में पाकिस्तान टीम अपने पहले मैच में 6 अक्टूबर को नीदरलैंड से भिड़ेगी। भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। भारतीय जमीं पर हसन ने अब तक कोई वनडे नहीं खेला। भारत के खिलाफ 5 वनडे में उन्होंने 51.60 की औसत से 5 विकेट चटकाए हैं। भारतीय टीम के खिलाफ उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/19 है।

प्रदर्शन

हसन का वनडे में प्रदर्शन

हसन ने 4 जून, 2017 को भारत के खिलाफ बर्मिंघम में पहला वनडे खेला था। इस मुकाबले में उन्होंने 10 ओवर में 70 रन देकर 1 विकेट अपने नाम किया था। हसन ने पाकिस्तान की ओर से अब तक 60 वनडे मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 30.36 की औसत से 91 विकेट झटके हैं। उनकी इकॉनमी रेट 5.75 की रही है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/34 का रहा है। हसन ने वनडे में 4 बार 5 विकेट हॉल लिया है।