विश्व कप 2023: अफगानिस्तान के खिलाफ वार्नर 145 की औसत से बनाते हैं रन, जानिए आंकड़े
क्या है खबर?
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम वनडे विश्व कप 2023 में अगला मुकाबला अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ 7 नवंबर को खेलने वाली है।
टीम यह मुकाबला जीतकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर से एक बड़ी पारी की उम्मीद होगी।
इस विश्व कप में और अफगानिस्तान के खिलाफ इस दिग्गज खिलाड़ी का प्रदर्शन कमाल का रहा है।
ऐसे में आइए उनके आंकड़ों पर एक नजर डाल लेते हैं।
प्रदर्शन
अफगानिस्तान के खिलाफ कमाल के हैं वार्नर के आंकड़े
अफगानिस्तान के खिलाफ वार्नर ने पहला मुकाबला साल 2012 में खेला था। उन्होंने अब तक इस टीम के खिलाफ 3 वनडे मैच खेले हैं और 145.50 की धमाकेदार औसत के साथ 291 रन बनाने में कामयाब रहे हैं।
उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 178 रन रहा है। उन्होंने यह पारी साल 2015 के वनडे विश्व कप में खेली थी।
उनके बल्ले से इस दौरान 1 शतक और 1 अर्धशतक निकला है। उनकी स्ट्राइक रेट 107.85 की रही है।
विश्व कप
विश्व कप 2023 में कमाल की बल्लेबाजी कर रहे हैं वार्नर
वार्नर वनडे विश्व कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 7 मुकाबलों की 7 पारियों में 61.14 की औसत से 428 रन बनाए हैं।
इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 1 अर्धशतक निकले हैं। वार्नर इस विश्व कप में 111.74 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहे हैं।
शुरुआती मुकाबलों में उनका बल्ला खामोश था, लेकिन एक बार लय प्राप्त करने के बाद यह खिलाड़ी कमाल कर रहा है।
2023
साल 2023 में कैसा रहा है वार्नर का प्रदर्शन?
साल 2023 में वार्नर ने 16 वनडे मुकाबले खेले हैं। इसकी 16 पारियों में इस खिलाड़ी ने 51.12 की औसत से 818 रन बनाए हैं।
उनकी स्ट्राइक रेट 115.21 की रही है। वार्नर ने इस साल 3 शतक और 5 अर्धशतक लगाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 163 रन रहा है।
वार्नर ने यह पारी इसी विश्व कप में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ खेली थी। उस मैच में उनकी टीम को 62 रन से जीत मिली थी।
करियर
कैसा रहा है वार्नर का वनडे करियर?
वार्नर ने अपने वनडे क्रिकेट की शुरुआत साल 2009 में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ की थी। अब तक 157 मैचों की 155 पारियों में 45,5 की औसत और 97.28 की स्ट्राइक रेट से 6,825 रन बनाए हैं।
वनडे में 179 के उच्चतम स्कोर के साथ उनके नाम 22 शतक के अलावा 32 अर्धशतक भी जमाए हैं।
वनडे विश्व कप में इस खिलाड़ी के 6 शतक भी हो गए हैं। उन्होंने सचिन तेंदुलकर की बराबरी की है।