NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / वनडे क्रिकेट इतिहास की 5 सबसे बेहतरीन पारियों पर एक नजर 
    अगली खबर
    वनडे क्रिकेट इतिहास की 5 सबसे बेहतरीन पारियों पर एक नजर 
    ग्लेन मैक्सवेल ने अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ कमाल कर दिया (तस्वीर: एक्स/@ICC)

    वनडे क्रिकेट इतिहास की 5 सबसे बेहतरीन पारियों पर एक नजर 

    लेखन आदर्श कुमार
    Nov 08, 2023
    12:39 pm

    क्या है खबर?

    वनडे विश्व कप 2023 में मंगलवार (7 नवंबर) को ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल ने जो किया, वैसा वनडे क्रिकेट इतिहास में शायद ही कभी देखा गया होगा।

    जैसे युद्ध के मैदान में योद्धा हताश होकर गिरता है, चोटिल होता है, लेकिन फिर भी हार नहीं मानता और फिर खड़ा होकर फतह हासिल करता है, ठीक वैसा ही मैक्सवेल ने अफगानिस्तान के खिलाफ किया।

    आइए क्रिकेट इतिहास की कुछ ऐसी ही ऐतिहासिक पारियों पर नजर डालते हैं।

    #1

    विवियन रिचर्ड्स- 189* रन 

    साल 1984 मैनचेस्टर शहर में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम का सामना इंग्लैंड क्रिकेट टीम से हुआ। कैरेबियन टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी और 63 रन तक 4 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए थे।

    उसके बाद मैदान पर उतरे सर विवियन रिचर्ड्स ने अंगद की तरह पिच पर पैर जमा दिया।

    उन्होंने 170 गेंद में 21 चौके और 5 छक्कों की मदद से 189 रन की पारी खेली। उनकी स्ट्राइक रेट 111.17 रही। वेस्टइंडीज ने वह मुकाबला 104 रन से जीता था।

    #2

    कपिल देव- 175* रन

    विश्व कप 1983 में भारत का सामना जिम्बाब्वे से हुआ था। उस दिन ब्रॉडकास्टर कर्मचारी हड़ताल पर थे और मैच लाइव नहीं दिखाया गया।

    हालांकि, उस दिन जो कपिल देव ने किया था वह इतिहास के पन्नों में हमेशा अमर हो गया।

    भारत के 5 विकेट 17 रन पर गिर गए थे। उसके बाद कपिल ने 138 गेंदों में 16 चौके और 6 छक्कों की मदद से 175 रन बनाए।

    भारत ने वह मैच 31 रन से जीता था।

    #3

    हर्शल गिब्स- 175

    12 मार्च, 2006 के दिन जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में हर्शल गिब्स नाम का तूफान आया था।

    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 434 रन बना दिए थे।

    लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका टीम के लिए गिब्स ने 111 गेंदों में 175 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी। उन्होंने अपनी उस पारी में 21 चौके और 7 छक्के लगाए थे।

    उनकी टीम ने सिर्फ 1 विकेट से यह मुकाबला जीता था।

    #4

    रोहित शर्मा- 264 रन 

    श्रीलंका क्रिकेट टीम साल 2014 में भारत के दौरे पर आई थी। उस सीरीज का चौथा वनडे कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा था।

    भारतीय टीम ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 404 रन बना दिए थे। रोहित शर्मा ने उस मैच में ऐतिहासिक पारी खेली थी।

    उन्होंने 173 गेंदों का सामना करते हुए 264 रन बनाए थे। उन्होंने उस दौरान 33 चौके और 9 छक्के जड़े थे। यह वनडे क्रिकेट इतिहास का सर्वश्रेष्ठ स्कोर है।

    #5

    ग्लेन मैक्सवेल- 201

    अफगानिस्तान के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के 91 रन तक 7 बल्लेबाज आउट थे। यहां से मैक्सवेल ने पैट कमिंस के साथ मिलकर टीम को जीत दिला दी।

    उन्होंने 76 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इसके बाद 128 गेंदों में नाबाद 201 रन की पारी खेली, जिसमें 21 चौके और 10 छक्के शामिल थे।

    वनडे इतिहास में लक्ष्य का पीछा करते हुए लगाया गया पहला दोहरा शतक है। मैक्सवेल ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे में दोहरा शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    वनडे विश्व कप 2023
    क्रिकेट समाचार
    ग्लेन मैक्सवेल
    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

    ताज़ा खबरें

    घर पर मिनिएचर आर्ट के जरिए बनाएं ये 5 चीजें, आसान है तरीका लाइफस्टाइल
    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार
    अंतरिक्ष का मलबा भविष्य के मिशनों के लिए कैसे बनता जा रहा है बड़ी समस्या? अंतरिक्ष

    वनडे विश्व कप 2023

    विराट कोहली के दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 1,500 वनडे रन पूरे, शीर्ष पर सचिन तेंदुलकर दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    विश्व कप 2023: विराट कोहली ने की सचिन की बराबरी, जड़ा वनडे करियर में 49वां शतक  विराट कोहली
    भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: रविंद्र जडेजा के घरेलू मैदान पर 1,000 रन पूरे, जानिए आंकड़े  रविंद्र जडेजा
    वनडे विश्व कप 2023: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 327 का लक्ष्य, कोहली का शतक भारतीय क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    वनडे विश्व कप 2023: बांग्लादेश बनाम श्रीलंका मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  वनडे विश्व कप 2023
    वनडे विश्व कप 2023: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी करेगा भारत, जानिए प्लेइंग इलेवन वनडे विश्व कप 2023
    35 साल की उम्र तक वनडे में ऐसे हैं विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर के आंकड़े सचिन तेंदुलकर
    सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: फाइनल में पंजाब से भिड़ेगा बड़ौदा, जानिए सभी जानकारी  सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी

    ग्लेन मैक्सवेल

    गेंद लगने से पहले गिरी गिल्ली फिर भी ग्लेन मैक्सवेल हुए रन आउट, जानें इसका कारण इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल
    टी-20 विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड मैच की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अन्य अहम आंकड़े क्रिकेट समाचार
    ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान: ग्लेन मैक्सवेल ने जमाया 10वां टी-20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक टी-20 विश्व कप
    टी-20 विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान को 4 रन से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स टी-20 विश्व कप

    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

    वनडे विश्व कप 2023: डेविड वार्नर ने लगातार तीसरे मैच में बनाया 50+ स्कोर, जानिए आंकड़े वनडे विश्व कप 2023
    वनडे विश्व कप 2023: ट्रेविस हेड ने जमाया वनडे करियर का चौथा शतक, जानिए उनके आंकड़े  वनडे विश्व कप 2023
    ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड: ग्लेन फिलिप्स ने की वनडे करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी, चटकाए 3 विकेट न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    ऑस्ट्रेलिया वनडे क्रिकेट इतिहास में लगातार 3 मैचों में 350+ स्कोर बनाने वाली पहली टीम बनी  वनडे विश्व कप 2023
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025