NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2024 की नीलामी में विश्व कप 2023 के इन 5 सितारों पर होगी सबकी नजरें
    अगली खबर
    IPL 2024 की नीलामी में विश्व कप 2023 के इन 5 सितारों पर होगी सबकी नजरें
    IPL 2024 के लिए नीलामी 19 दिसंबर को दुबई में होगी (तस्वीर: एक्स/@ICC)

    IPL 2024 की नीलामी में विश्व कप 2023 के इन 5 सितारों पर होगी सबकी नजरें

    लेखन मनोज शर्मा
    Nov 25, 2023
    02:09 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 की नीलामी 19 दिसंबर को दुबई में होनी प्रस्तावित है।

    इस आयोजन से पहले हाल ही में समाप्त हुए वनडे विश्व कप 2023 के सितारों ने टूर्नामेंट के आगामी संस्करण में शामिल होने में रुचि दिखाई है।

    क्रिकबज के अनुसार, इन सुपरस्टार्स की सूची में ट्रेविस हेड, रचिन रविंद्र, मिशेल स्टार्क, डेरिल मिचेल और पैट कमिंस जैसे नाम शामिल हैं।

    आइए इस खबर के बारे में और अधिक जानते हैं।

    #1

    वनडे विश्व कप फाइनल के हीरो हेड की रहेगी मांग

    हेड ने वनडे विश्व कप में चोट के बाद वापसी करने के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार शतक जमाया था।

    बाद में उन्होंने फाइनल में 120 गेंदों में 137 रन बनाए थे, उनकी पारी की बदौलत ही ऑस्ट्रेलिया अपना छठा खिताब जीतने में कामयाब रहा।

    वह IPL के 2016 और 2017 सीजन में क्रमशः रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के लिए खेले थे। उन्होंने 10 IPL मैचों में 138.51 की स्ट्राइक रेट से 205 रन बनाए हैं।

    #2

    रचिन रविंद्र की ऑलराउंड क्षमता ने बनाया उन्हें खास 

    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर रचिन की IPL नीलामी में काफी मांग रहेगी।

    उन्होंने पहली बार वनडे विश्व कप में दमदार प्रदर्शन करते हुए 10 मैचों में 64.22 की औसत से 578 रन बनाए थे।

    स्पिन और तेज गेंदबाजों को प्रभावी ढंग से खेलने की उनकी क्षमता गजब की है। वह बाएं हाथ से स्पिन गेंदबाजी करने में सक्षम हैं, जो उन्हें खास बनाती है।

    उन्होंने 53 टी-20 में 41 विकेट लिए हैं और 618 रन भी बनाए हैं।

    #3

    डेरिल मिचेल के रूप में एक ठोस ऑलराउंड विकल्प 

    मिचेल के भी IPL में सुर्खियों में रहने के आसार हैं। विश्व कप में उनका प्रदर्शन जबरदस्त रहा था जिससे उनकी मांग बढ़ेगी।

    उन्होंने 10 मैचों में 2 शतकों की मदद से 552 रन बनाते हुए बल्ले से कमाल किया था।

    उन्होंने 2022 में राजस्थान रॉयल्स (RR) की ओर से 2 मैच खेले थे और उनमें 33 रन बनाए थे।

    मिचेल के नाम 186 टी-20 में 4,003 रन दर्ज हैं। उन्होंने इस दौरान 76 विकेट भी लिए हैं।

    #4

    IPL में दमदार वापसी पर होगी स्टार्क की नजर  

    आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज स्टार्क के लिए विश्व कप उतार-चढ़ाव वाला रहा, लेकिन फाइनल में उन्होंने शानदार गेंदबाजी की और अपनी टीम को खिताब जिताया।

    उन्होंने आखिरी बार IPL में 2015 संस्करण में RCB के लिए क्रिकेट खेली थी। हाल के वर्षों में उन्होंने विभिन्न कारणों से टूर्नामेंट में भाग नहीं लिया था।

    स्टार्क ने 2014 और 2015 सीजन में कुल 34 विकेट लिए थे। कुल मिलाकर उन्होंने 121 टी-20 में 170 विकेट झटके हैं।

    #5

    कमिंस भी IPL में वापसी के लिए हैं तैयार 

    ऑस्ट्रेलिया को वनडे विश्व कप ट्रॉफी दिलाने के बाद कमिंस IPL 2024 की नीलामी में प्रवेश करने के लिए उत्सुक हैं।

    कार्यभार प्रबंधन के कारण उन्होंने पिछले साल टूर्नामेंट में भाग नहीं लिया था।

    कमिंस को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 2022 संस्करण के लिए हुई नीलामी में 7.5 करोड़ रुपये में खरीदा था।

    42 IPL मैचों में उन्होंने 379 रन बनाते हुए 45 विकेट लिए हैं। कुल मिलाकर कमिंस ने 128 टी-20 में 143 विकेट झटके हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    वनडे विश्व कप 2023
    ट्रेविस हेड
    पैट कमिंस

    ताज़ा खबरें

    कान्स 2025: करण जौहर ने रेड कार्पेट पर लूटी महफिल, ईशान खट्टर भी छाए करण जौहर
    नासा ने सौर तूफान को लेकर जारी की चेतावनी, पृथ्वी पर हो सकता है ब्लैकआउट नासा
    ट्रंप ने किया 'गोल्डन डोम' मिसाइल रक्षा प्रणाली का एलान, अंतरिक्ष में तैनात होंगे अमेरिकी हथियार  अमेरिका
    रॉयल एनफील्ड की 250cc बाइक्स में मिलेगा हाइब्रिड इंजन, इस कंपनी से चल रही वार्ता रॉयल एनफील्ड बाइक

    इंडियन प्रीमियर लीग

    CPL 2023: रायडू मार्की खिलाड़ी के रूप में सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स में हुए शामिल कैरेबियन प्रीमियर लीग
    चेन्नई सुपरकिंग्स के ट्विटर पर हुए 1 करोड़ फॉलोअर्स, फ्रेंचाइजी ने जताया आभार चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL 2024: लखनऊ सुपर जायंट्स ने एमएसके प्रसाद को रणनीतिक सलाहकार नियुक्त किया लखनऊ सुपर जायंट्स
    गौतम गंभीर LSG से तोड़ सकते हैं नाता, KKR से जुड़ने के आसार- रिपोर्ट  गौतम गंभीर

    वनडे विश्व कप 2023

    वनडे विश्व कप 2023 फाइनल: ऑस्ट्रेलिया ने रिकॉर्ड छठी बार जीता खिताब, भारत को दी मात  वनडे क्रिकेट
    विश्वकप 2023: ग्लेन मैक्सवेल के दोहरे शतक समेत टूर्नामेंट की 5 सर्वश्रेष्ठ पारियों पर एक नजर  ग्लेन मैक्सवेल
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: मार्नस लाबुशेन ने लगाया वनडे करियर का 11वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप 2023: फाइनल मुकाबले में भारत और ऑस्ट्रेलिया के प्रदर्शन का विश्लेषण  वनडे क्रिकेट

    ट्रेविस हेड

    पहला टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 218 रन पर सिमटी, रबाडा ने झटके चार विकेट ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका: ट्रेविस हेड ने पूरे किए अपने 2,000 रन, जानिए उनके आंकड़े क्रिकेट के आंकड़े
    न्यूजबाइट्स हिंदी की साल 2022 की सर्वश्रेष्ठ वनडे एकादश, बाबर आजम के हाथों में कमान बाबर आजम
    ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका: स्टीव स्मिथ और पैट कमिंस ने सीरीज में किया दमदार प्रदर्शन स्टीव स्मिथ

    पैट कमिंस

    ICC टेस्ट रैंकिंग: रविचंद्रन अश्विन और जेम्स एंडरसन बने संयुक्त रूप से नंबर एक टेस्ट गेंदबाज  ICC रैंकिंग
    पैट कमिंस की मां का हुआ निधन, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने की पुष्टि क्रिकेट समाचार
    पैट कमिंस की मां के निधन पर BCCI ने व्यक्त की संवेदना, जारी किया बयान BCCI
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: स्टीव स्मिथ करेंगे वनडे सीरीज में भी कप्तानी, कमिंस नहीं लेंगे हिस्सा  ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025