NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / वनडे विश्व कप 2023: ग्लेन मैक्सवेल टूर्नामेंट में बना सकते हैं ये रिकॉर्ड, जानिए रोचक आंकड़े 
    अगली खबर
    वनडे विश्व कप 2023: ग्लेन मैक्सवेल टूर्नामेंट में बना सकते हैं ये रिकॉर्ड, जानिए रोचक आंकड़े 
    ग्लेन मैक्सवेल विश्व कप में खतरनाक साबित हो सकते हैं (तस्वीर: एक्स/ @ICC)

    वनडे विश्व कप 2023: ग्लेन मैक्सवेल टूर्नामेंट में बना सकते हैं ये रिकॉर्ड, जानिए रोचक आंकड़े 

    लेखन आदर्श कुमार
    Oct 04, 2023
    03:54 pm

    क्या है खबर?

    वनडे विश्व कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम अपना पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलने वाली है।

    दोनों टीम विश्व कप के लिए जमकर तैयारी कर रही है। ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल इस विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं।

    वह गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में ऑस्ट्रेलिया के लिए अहम साबित हो सकते हैं।

    आइए जानते हैं यह खिलाड़ी विश्व कप में कौन से रिकॉर्ड्स अपने नाम कर सकता है।

    #1

    वनडे क्रिकेट में पूरे कर सकते हैं 3,500 रन 

    मैक्सवेल ने अब तक ऑस्ट्रेलिया के लिए 129 वनडे मुकाबले खेले हैं। इसकी 102 पारियों में इस खिलाड़ी ने 33.60 की औसत से 3,495 रन बनाए हैं।

    विश्व कप में 5 रन बनाते ही यह खिलाड़ी वनडे क्रिकेट में अपने 3,500 रन पूरे कर लेगा। उन्होंने 108 के सर्वश्रेष्ठ स्कोर के साथ 2 शतक और 23 अर्धशतक लगाए हैं।

    उनकी स्ट्राइक रेट 124.68 की रही है। मैक्सवेल 14 बार वनडे क्रिकेट में नाबाद भी रहे हैं।

    #2

    भारत के खिलाफ 1,000 रन पूरे कर सकते हैं मैक्सवेल 

    वनडे में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ मैक्सवेल के आंकड़े कमाल के रहे हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ पहला मुकाबला साल 2013 में खेला था।

    अब तक उन्होंने 30 मैच खेले हैं और 35.61 की औसत से 926 रन बनाए हैं। अगर मैक्सवेल भारत के खिलाफ 74 रन और बना लेते हैं तो 1,000 रन पूरे कर लेंगे।

    उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 96 रन रहा है और उन्होंने भारतीय टीम के खिलाफ 136.77 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है।

    #3

    भारतीय सरजमीं पर 500 रन पूरे कर सकते हैं मैक्सवेल 

    मैक्सवेल विश्व कप के दौरान भारतीय सरजमीं पर 500 रन भी पूरे कर सकते हैं।

    उन्होंने अब तक 16 वनडे मैच केले हैं और 27.12 की औसत से 434 रन बनाए हैं। 66 रन बनाते ही यह खिलाड़ी भारत में 500 रन पूरे कर लेगा।

    उनका यहां सर्वश्रेष्ठ स्कोर 92 रन रहा है और उन्होंने 3 अर्धशतक लगाए हैं।

    भारत में मैक्सवेल ने 125.79 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है। उन्होंने 33 चौके और 26 छक्के भी लगाए हैं।

    #4

    विश्व कप में कैसा रहा है मैक्सवेल का प्रदर्शन?

    मैक्सवेल ऑस्ट्रेलिया के लिए साल 2015 और 2019 का विश्व कप खेल चुके हैं। उन्होंने 18 मुकाबलों की 16 पारियों में 3 बार नाबाद रहते हुए 501 रन बनाए हैं।

    उनकी स्ट्राइक रेट 169.25 की रही है और उन्होंने 38.53 की औसत से बल्लेबाजी की है। उन्होंने 1 शतक और 2 अर्धशतक लगाए हैं।

    गेंदबाजी में मैक्सवेल ने 6 विकेट भी अपने नाम किए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2/43 का रहा है। उन्होंने 5.89 की इकॉनमी से गेंदबाजी की है।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस 

    वनडे विश्व कप के इतिहास में ग्लेन मैक्सवेल की स्ट्राइक रेट सबसे ज्यादा है। उन्होंने 169.25 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। ब्रेंडन मैकुलम दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 120.84 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है और 742 रन बनाए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    वनडे विश्व कप 2023
    ग्लेन मैक्सवेल
    क्रिकेट समाचार
    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

    ताज़ा खबरें

    घर पर मिनिएचर आर्ट के जरिए बनाएं ये 5 चीजें, आसान है तरीका लाइफस्टाइल
    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार
    अंतरिक्ष का मलबा भविष्य के मिशनों के लिए कैसे बनता जा रहा है बड़ी समस्या? अंतरिक्ष

    वनडे विश्व कप 2023

    वनडे विश्व कप 2023: क्या है भारतीय क्रिकेट टीम की ताकत और कमजोरी? आंकड़ों से जानिए  भारतीय क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया ने जीते सर्वाधिक मैच, जानिए किस पायदान पर है भारतीय टीम भारतीय क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप 2023, अभ्यास मैच: मिचेल स्टार्क ने नीदरलैंड के खिलाफ ली हैट्रिक, जानिए प्रदर्शन मिचेल स्टार्क
    वनडे विश्व कप 2023: क्या है इंग्लैंड क्रिकेट टीम की ताकत और कमजोरी? आंकड़ों से जानिए  इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    ग्लेन मैक्सवेल

    ऑस्ट्रेलिया का दौरा छोड़कर IPL खेलने जाने को सही साबित करना होगा कठिन- आरोन फिंच क्रिकेट समाचार
    IPL 2021: लीग के बचे मैचों में उपलब्ध रहेंगे मैक्सवेल, स्मिथ समेत प्रमुख ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी क्रिकेट समाचार
    क्रिस्चियन और उनकी पार्टनर को सोशल मीडिया पर दी गई गालियां, मैक्सवेल ने दी कड़ी प्रतिक्रिया इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान का दौरा मिस कर सकते हैं ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल, जानें कारण पाकिस्तान क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    वनडे विश्व कप 2023: क्या है नीदरलैंड क्रिकेट टीम की ताकत और कमजोरी? आंकड़ों से जानिए  नीदरलैंड क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप 2023: क्या है अफगानिस्तान टीम की ताकत और कमजोरी? आंकड़ों से जानिए  अफगानिस्तान क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप 2023: केन विलियमसन टूर्नामेंट में बना सकते हैं ये रिकॉर्ड, जानिए रोचक आंकड़े  केन विलियमसन
    वनडे विश्व कप 2023: बाबर आजम टूर्नामेंट में बना सकते हैं ये अहम रिकॉर्ड्स बाबर आजम

    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: रविंद्र जडेजा ने चटकाए 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: अक्षर पटेल तीसरे वनडे से हुए बाहर- रिपोर्ट  अक्षर पटेल
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: तीसरे वनडे मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप: क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया टीम के रिकॉर्ड्स पर एक नजर  वनडे विश्व कप 2023
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025