NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / वनडे विश्व कप 2023: डेविड वार्नर टूर्नामेंट में बना सकते हैं ये रिकॉर्ड, जानिए रोचक आंकड़े
    अगली खबर
    वनडे विश्व कप 2023: डेविड वार्नर टूर्नामेंट में बना सकते हैं ये रिकॉर्ड, जानिए रोचक आंकड़े
    विश्व कप में डेविड वार्नर का प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया की सफलता के लिए अहम होगा (तस्वीर: एक्स/@ICC)

    वनडे विश्व कप 2023: डेविड वार्नर टूर्नामेंट में बना सकते हैं ये रिकॉर्ड, जानिए रोचक आंकड़े

    लेखन मनोज शर्मा
    Oct 01, 2023
    06:03 pm

    क्या है खबर?

    5 बार की विजेता ऑस्ट्रेलिया वनडे विश्व कप 2023 में एक बार फिर अपना दबदबा जारी रखना चाहेगी।

    5 अक्टूबर से शुरू होने वाले इस मेगा आयोजन में ऑस्ट्रेलिया अपने छठे खिताब के लिए पूरी ताकत झोकना चाहेगी।

    ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजी क्रम में सबसे अनुभवी बल्लेबाज डेविड वार्नर की फॉर्म टीम की सफलता के लिए महत्वपूर्ण होगी।

    इसी तरह वार्नर भी आगामी विश्व कप में कई अहम रिकॉर्ड बनाते नजर आ सकते हैं। आइए उनके बारे में जानते हैं।

    रिपोर्ट

    वार्नर विश्व कप में 1,000 रन पूरे करने के करीब 

    वार्नर वनडे विश्व कप में 1,000 रन पूरे करने से सिर्फ 8 रन ही पीछे हैं।

    वह पूर्व बल्लेबाज रिकी पोंटिंग (1,743), एडम गिलक्रिस्ट (1,085) और मार्क वॉ (1,004) के साथ यह उपलब्धि हासिल करने वाले चौथे ऑस्ट्रेलियाई बन जाएंगे।

    विशेष रूप से वार्नर की औसत (62) उपरोक्त सभी खिलाड़ियों में सबसे अधिक है।

    उन्होंने अब तक 2 वनडे विश्व कप (2015 और 2019) में भाग लिया है। वह अपने तीसरे और संभवत आखिरी विश्व कप में छाप छोड़ना चाहेंगे।

    रिपोर्ट

    ऑस्ट्रेलिया के लिए सर्वाधिक विश्व कप शतक 

    वार्नर ने विश्व कप में केवल 18 मैच खेले हैं और इसी में उन्होंने 4 शतक जमाए हैं।

    उनके 3 शतक 2019 संस्करण में आए थे। उन्होंने एक शतक 2015 संस्करण में बनाया था।

    आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों में केवल पोंटिंग (5) के पास वार्नर से अधिक विश्व कप शतक हैं।

    भारत के रोहित शर्मा और सचिन तेंदुलकर विश्व कप में संयुक्त रूप से सबसे अधिक शतक (6) लगाने वाले खिलाड़ी हैं।

    रिपोर्ट

    वार्नर 18,000 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने के करीब 

    वार्नर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 18,000 रन पूरे करने वाले तीसरे ऑस्ट्रेलियाई बन सकते हैं।

    वार्नर इस सूची में पोंटिंग (27,483) और स्टीव वॉ (18,496) के साथ शामिल हो जाएंगे। वार्नर को यह उपलब्धि हासिल करने के लिए 222 रन और चाहिए।

    सभी प्रारूपों में उनका औसत 42.22 हैं और उनके नाम 46 शतक और 91 अर्द्धशतक शामिल हैं।

    आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों में केवल पोंटिंग (71) के नाम ही वार्नर से अधिक अंतरराष्ट्रीय शतक हैं।

    रिपोर्ट

    300 अंतर्राष्ट्रीय छक्के लगाने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई बनने के करीब 

    बड़े-बड़े छक्के लगाने के लिए मशहूर वार्नर 300 अंतरराष्ट्रीय छक्के लगाने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई भी बन सकते हैं।

    इस खास उपलब्धि को हासिल करने के लिए उन्हें 24 छक्कों की जरूरत है। विशेष रूप से किसी अन्य ऑस्ट्रेलियाई के पास 250 अंतरराष्ट्रीय छक्के भी नहीं हैं।

    अब तक केवल 10 खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 300 या अधिक छक्के लगाए हैं। इसके अलावा वार्नर (1,983) आगामी विश्व कप में 2,000 अंतरराष्ट्रीय चौके भी पूरे कर सकते हैं।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस 

    36 साल के वार्नर ने वनडे क्रिकेट में 150 मैचों में 44.73 की औसत और 96.44 की स्ट्राइक रेट से 6,387 रन दर्ज हैं। इस प्रारूप में उनके नाम 20 शतक और 31 अर्धशतक दर्ज हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    डेविड वार्नर
    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप 2023
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    डेविड वार्नर

    IPL 2023: वार्नर ने PBKS के खिलाफ बनाए हैं 1,000 से ज्यादा रन, जानिए उनके आंकड़े  IPL 2023
    IPL 2023: डेविड वार्नर का CSK के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    DC बनाम CSK: डेविड वार्नर ने खेली 86 रन की पारी, लगाया अपना 61वां अर्धशतक  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL फाइनल में डेविड वार्नर ने बतौर कप्तान बनाया है सर्वाधिक स्कोर, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

    रविचंद्रन अश्विन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सर्वाधिक विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बने, जानिए आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: सीन एबॉट ने लगाया वनडे करियर का पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: रविंद्र जडेजा ने चटकाए 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: अक्षर पटेल तीसरे वनडे से हुए बाहर- रिपोर्ट  अक्षर पटेल

    वनडे विश्व कप 2023

    वनडे विश्व कप 2023: केन विलियमसन इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले मैच से हुए बाहर  वनडे क्रिकेट
    वनडे विश्व कप 2023:  साल 2011 की भारतीय टीम से केवल ये 2 खिलाड़ी करेंगे शिरकत रविचंद्रन अश्विन
    वनडे विश्व कप में इन खिलाड़ियों ने खेले हैं सर्वाधिक मैच, शीर्ष-5 में ये दिग्गज शामिल  क्रिकेट रिकॉर्ड्स
    वनडे विश्व कप में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    वनडे विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन?  भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट
    इरफान पठान ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के भारत में जोरदार स्वागत पर दिया अहम बयान वनडे विश्व कप 2023
    वनडे विश्व कप में इन 5 बल्लेबाजों की स्ट्राइक रेट रही सबसे बेहतरीन, जानिए आंकड़े  वनडे विश्व कप 2023
    ईरानी कप के लिए शेष भारत टीम का ऐलान, हनुमा विहारी संभालेंगे कमान ईरानी कप
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025