Loading...
वनडे क्रिकेट: ये भारतीय खिलाड़ी सर्वाधिक पारियों में शून्य पर आउट हुए
कोहली 20वीं बार शून्य पर आउट हुए (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

वनडे क्रिकेट: ये भारतीय खिलाड़ी सर्वाधिक पारियों में शून्य पर आउट हुए

Nov 14, 2026
03:11 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ चौथे वनडे मैच में शर्मनाक प्रदर्शन किया। बे ओवल में खेले गए मैच में भारतीय टीम जीत के लिए मिले 334 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सिर्फ 89 रन पर ही ढेर हुई। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय दिग्गज विराट कोहली अपना खाता भी नहीं खोल सके। इस बीच वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक बार शून्य पर आउट होने वाले भारतीय बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं।

#1 

विराट कोहली (20)

कोहली वनडे में कुल 20वीं बार शून्य पर आउट हुए। वह संयुक्त रूप से सर्वाधिक बार शून्य पर आउट होने वाले भारतीय बल्लेबाज बने।

वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 42वीं बार डक पर आउट हुए।

क्रिकइंफो के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कोहली से ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले भारतीय सिर्फ जहीर खान हैं, जो 44 बार बिना खाता खोले हुए आउट हुए थे।

कोहली अब तक 28,000 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन बना चुके हैं।

#2 

सचिन तेंदुलकर (20)

सचिन तेंदुलकर भी अपने वनडे करियर में 20 पारियों में शून्य पर आउट हुए थे।

तेंदुलकर अपने अंतरराष्ट्रीय में 34 पारियों में डक पर आउट हुए थे, जिसमें टेस्ट में 14 शून्य शामिल हैं।

तेंदुलकर ने अपने वनडे करियर में 452 पारियों में 44.83 की औसत और 86.23 की स्ट्राइक रेट के साथ 18,426 रन बनाए थे।

उन्होंने 200* रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 49 शतक और 96 अर्धशतक लगाए थे।

ADVERTISEMENT

#3 

जवागल श्रीनाथ (19)

जवागल श्रीनाथ अपनी तेज गेंदबाजी के लिए जाने जाते थे। वह भारत के लिए वनडे प्रारूप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज हैं।

वह बल्लेबाजी में सर्वाधिक बार शून्य पर आउट होने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल हैं।

श्रीनाथ अपने वनडे करियर में 19 पारियों में शून्य पर आउट हुए थे।

बल्लेबाजी में उन्होंने 79.62 की स्ट्राइक रेट से 883 रन बनाए थे।

गेंदबाजी में उन्होंने 28.08 की औसत से 315 विकेट लिए थे।

ADVERTISEMENT

#4 

ये भारतीय खिलाड़ी 19 पारियों में शून्य पर आउट हुए 

वनडे क्रिकेट में रोहित शर्मा, अनिल कुंबले और युवराज सिंह के नाम 18-18 बार शून्य पर आउट होने का रिकॉर्ड दर्ज है।

कुंबले अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में कुल 35 बार बिना खाता खोले आउट आउट हुए थे।

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित अब तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 36 बार डक पर आउट हुए हैं।

पूर्व खिलाड़ी युवराज सभी प्रारूप को मिलाकर कुल 26 पारियों में बिना खाता खोले आउट हुए थे।

ADVERTISEMENT