NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / वनडे क्रिकेट: पथुम निसांका ने श्रीलंका के लिए दोहरा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने 
    अगली खबर
    वनडे क्रिकेट: पथुम निसांका ने श्रीलंका के लिए दोहरा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने 
    पथुम निसांका ने धमाकेदार पारी खेली है (तस्वीर: एक्स/@OfficialSLC)

    वनडे क्रिकेट: पथुम निसांका ने श्रीलंका के लिए दोहरा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने 

    लेखन आदर्श कुमार
    संपादन भारत शर्मा
    Feb 09, 2024
    08:07 pm

    क्या है खबर?

    अफगानिस्तान क्रिकेट टीम और श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच खेले जा रहे पहले वनडे मुकाबले में पथुम निसांका ने शानदार दोहरा शतक जड़ दिया है।

    वह वनडे क्रिकेट के इतिहास में श्रीलंका के लिए दोहरा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने हैं। उन्होंने 136 गेंद का सामना करते हुए यह बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने अपनी पारी में 20 चौके और 8 शानदार छक्के लगाए।

    ऐसे में आइए उनके आंकड़ों पर एक नजर डाल लेते हैं।

    पारी 

    ऐसी रही निसांका की पारी और साझेदारी?

    निसांका ने 139 गेंद का सामना किया और 211 रन बनाए। उनकी स्ट्राइक रेट 151.80 की रही। उनकी इस धमाकेदार पारी के ही कारण श्रीलंका 50 ओवर में 381 रन बनाने में सफल रही।

    उन्होंने पहले विकेट के लिए अविष्का फर्नांडो के साथ 160 गेंद में 182 रन की साझेदारी निभाई। इसके बाद उन्होंने सदीरा समरविक्रमा के साथ 71 गेंद में 120 रन जोड़े।

    उन्होंने चरिथ असलंका के साथ आखिरी ओवरों में सिर्फ 17 गेंद में 36 रन जोड़ दिए।

    दोहरा 

    वनडे क्रिकेट के इतिहास का 12वां दोहरा शतक 

    निसांका ने वनडे क्रिकेट के इतिहास में 12वां दोहरा शतक लगाया है।

    उनसे पहले यह कारनामा रोहित शर्मा ने 3 बार (264), (209) और (208), मार्टिन गुप्टिल (237*), वीरेंद्र सहवाग (219), क्रिस गेल (215), फखर जमान (210*), ईशान किशन (210), शुभमन गिल (208), ग्लेन मैक्सवेल (201) और सचिन तेंदुलकर (200*) ने किया था।

    रोहित एकमात्र ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने वनडे क्रिकेट के इतिहास में एक से ज्यादा दोहरे शतक लगाए हैं।

    रिकॉर्ड

    निसांका ने तोड़ा 24 साल पुराना रिकॉर्ड 

    निसांका ने इस पारी के दौरान 24 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। वह वनडे में श्रीलंका के लिए सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बने हैं।

    साल 2000 में सनथ जयसूर्या ने 161 गेंद का सामना करते हुए भारती के खिलाफ 189 रन की पारी खेली थी। उनकी इस पारी के बाद वनडे क्रिकेट में इतना बड़ा स्कोर श्रीलंका के लिए कोई भी खिलाड़ी नहीं लगा पाया था। उपुल थरंगा ने साल 2013 में 174 रन की पारी खेली थी।

    जानकारी

    निसांका 50वें वनडे में 150 से अधिक स्कोर बनाने वाले पहले खिलाड़ी

    निसांका अपने 50वें वनडे मैच में 150 से अधिक स्कोर बनाने वाले पहले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 2019 में इंग्लैंड के खिलाफ एंड्रयू बालबर्नी के 145* रन और 1998 में जिम्बाब्वे के खिलाफ रिकी पोंटिंग की 145 रन की पारी को पीछे छोड़ दिया है।

    पारी

    श्रीलंका में सबसे बड़ा वनडे स्कोर

    निसांका की ओर से खेली गई 210* रन की यह पारी अब श्रीलंकाई धरती पर वनडे की सबसे बड़ी पारी बन गई है।

    इससे पहले यह रिकॉर्ड कुमार संगकारा के नाम था, जिन्होंने साल 2013 में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ 169 रन बनाए थे।

    अफगानिस्तान के धाकड़ बल्लेबाज इब्राहिम जादरान की ओर से 2022 में लंकाई लायंस के खिलाफ खेली गई 162 रन की पारी इस सूची में तीसरे स्थान पर है।

    रिकॉर्ड

    अफगानिस्तान के खिलाफ सर्वोच्च वनडे व्यक्तिगत स्कोर

    निसांका की 210* रन की पारी अब अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे मुकाबले में खेली गई सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी भी बन गई है।

    श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज ने वनडे विश्व कप 2023 में ग्लेन मैक्सवेल द्वारा अफगान टीम के खिलाफ खेली गई 201* रन की पारी को पीछे छोड़ दिया है।

    इसी तरह वनडे विश्व कप 2015 में कंगारू टीम के ओपनर बल्लेबाज डेविड वार्नर द्वारा पर्थ में खेली गई 178 रन की पारी सूची में तीसरे स्थान पर है।

    करियर

    निसांका के वनडे करियर पर एक नजर 

    दाएं हाथ के बल्लेबाज निसांका ने 50 वनडे मुकाबले खेले हैं। इस दौरान वह 43.06 की औसत और 88.93 की स्ट्राइक रेट से 1,938 रन बनाने में सफल रहे हैं।

    उन्होंने 10 मार्च, 2021 को वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने वनडे करियर की शुरुआत की थी। इस प्रारूप में उनका सर्वाधिक स्कोर 210 रन है।

    उन्होंने 9 टेस्ट में 537 रन बनाए हैं। साथ ही 45 टी-20 की 44 पारियों में उन्होंने 1,140 रन जड़े हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    श्रीलंका क्रिकेट टीम
    क्रिकेट समाचार
    वनडे क्रिकेट
    अफगानिस्तान क्रिकेट टीम

    ताज़ा खबरें

    रेखा की फिल्म 'उमराव जान' सिनेमाघरों में दोबारा हो रही रिलीज, जानिए कब देख पाएंगे रेखा
    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर बोले- सेना युद्ध लड़ने की तैयारी की ओर बढ़ रही है ब्रिटेन
    2030 तक AI संभालेगा इन मानवीय कार्यों की जिम्मेदारी, रिपोर्ट में दावा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    IPL 2025 में कैसा रहा MI के कप्तान हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े  मुंबई इंडियंस

    श्रीलंका क्रिकेट टीम

    श्रीलंका क्रिकेट टीम जनवरी में जिम्बाब्वे के खिलाफ घर में खेलेगी वनडे और टी-20 सीरीज  क्रिकेट समाचार
    श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने सनथ जयसूर्या को पूर्णकालिक क्रिकेट सलाहकार नियुक्त किया, जानिए कितना होगा कार्यकाल श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड
    वनिंदु हसरंगा को सौंपी जा सकती है श्रीलंका की टी-20 टीम की कमान- रिपोर्ट जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम
    जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज के लिए श्रीलंका की प्रारंभिक टीम का ऐलान  जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    श्रीलंका ने इकलौते टेस्ट में अफगानिस्तान को 10 विकेट से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स श्रीलंका क्रिकेट टीम
    भारत की इंग्लैंड के खिलाफ जीत के बाद WTC 2023-25 की अंक तालिका पर एक नजर भारतीय क्रिकेट टीम
     ICC प्लेयर ऑफ द मंथ: जनवरी के लिए शमर जोसेफ सहित ये खिलाड़ी हुए नामांकित इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल
    जसप्रीत बुमराह ने दूसरे टेस्ट में लिए कुल 9 विकेट, भारत में किया अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन जसप्रीत बुमराह

    वनडे क्रिकेट

    ICC वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर: विराट कोहली सहित ये खिलाड़ी हुए नामांकित इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल
    श्रीलंका बनाम जिम्बाब्वे: पहले वनडे मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  श्रीलंका क्रिकेट टीम
    श्रीलंका बनाम जिम्बाब्वे: सदीरा समरविक्रमा ने वनडे क्रिकेट में पूरे किए 1,000 रन, जानिए आंकड़े श्रीलंका क्रिकेट टीम
    श्रीलंका बनाम जिम्बाब्वे: चरिथ असलंका ने जड़ा वनडे करियर का तीसरा शतक, जानिए उनके आंकड़े श्रीलंका क्रिकेट टीम

    अफगानिस्तान क्रिकेट टीम

    रोहित शर्मा 100 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने, जानिए उनके आंकड़े रोहित शर्मा
    रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 20 बार हुए हैं रन आउट, शीर्ष पर हैं राहुल द्रविड भारतीय क्रिकेट टीम
    विराट कोहली बन सकते हैं टी-20 में 12,000 रन बनाने वाले पहले भारतीय, जानिए आंकड़े विराट कोहली
    भारत बनाम अफगानिस्तान: दूसरे टी-20 मैच की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  भारतीय क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025