वनडे क्रिकेट: न्यूजीलैंड की धरती पर इन भारतीय गेंदबाजों ने चटकाए हैं सबसे ज्यादा विकेट
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच 4 नवंबर से 5 मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है। न्यूजीलैंड की धरती पर बल्लेबाजों के साथ-साथ भारतीय गेंदबाजों ने भी अपनी धारदार गेंदबाजी से कीवी टीम को खूब परेशान किया है। कई गेंदबाजों ने तो लगातार अच्छा प्रदर्शन कर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है। ऐसे में आइए आगामी सीरीज से पहले उन भारतीय गेंदबाजों पर नजर डालते हैं, जिन्होंने न्यूजीलैंड में सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं।
#1
जवागल श्रीनाथ (43 विकेट)
इस सूची में पहले स्थान पर पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ हैं।
उन्होंने न्यूजीलैंड की धरती पर अपना पहला वनडे मुकाबला साल 1992 में खेला था, जबकि आखिरी बार 2003 में वहां खेलते हुए नजर आए थे।
श्रीनाथ ने न्यूजीलैंड में 22 वनडे मुकाबले खेले और इसकी 22 पारियों में 17.44 की शानदार औसत से 43 विकेट चटकाए।
इस दौरान उन्होंने 2 बार 4 विकेट लेने का कारनामा किया। उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 23 रन देकर 4 विकेट रहा।
#2
मोहम्मद शमी (27 विकेट)
इस सूची में दूसरे स्थान पर भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी हैं।
उन्होंने न्यूजीलैंड की धरती पर अपना पहला वनडे मुकाबला 2014 में खेला था, जबकि आखिरी बार 2020 की वनडे सीरीज में नजर आए थे।
शमी ने न्यूजीलैंड में अब तक 12 वनडे मुकाबले खेले हैं और इसकी 12 पारियों में 22.44 की औसत से 27 विकेट चटकाए हैं।
उनकी इकॉनमी रेट 6.04 रही है, जबकि उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 4/55 का रहा है।
#3
अनिल कुंबले (19 विकेट)
भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज स्पिन गेंदबाज अनिल कुंबले सूची में तीसरे स्थान पर हैं।
उन्होंने न्यूजीलैंड में पहला मुकाबला 1994 में खेला था। आखिरी बार वह वहां 2003 में खेलते हुए नजर आए थे।
उन्होंने 14 मुकाबले खेले थे और इसकी 14 पारियों में 25.42 की औसत से 19 विकेट लिए थे। उनकी इकॉनमी 4.06 की रही थी।
उन्होंने एक बार 4 विकेट हॉल और एक बार 5 विकेट हॉल लिया था। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/33 का रहा था।
#4
युजवेंद्र चहल (15 विकेट)
लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल इस सूची में चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने साल 2019 में न्यूजीलैंड की धरती पर अपना पहला वनडे खेला था।
उन्होंने अब तक 10 मुकाबले खेले हैं और इसकी 8 पारियों में 26.06 की औसत से 15 विकेट लेने में सफल रहे हैं। उनकी इकॉनमी रेट 5.5 की रही है।
ये खिलाड़ी एक बार भी 5 विकेट हॉल या 4 विकेट हॉल नहीं ले पाया है। उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 3/41 का रहा है।