वनडे क्रिकेट: एक मैच में सर्वाधिक डॉट बॉल करने वाले भारतीय गेंदबाज
क्या है खबर?
वनडे क्रिकेट में निरंतर डॉट बॉल करने का अलग महत्व होता है। अमूमन गेंदबाज लगातार डॉट बॉल करने से विपक्षी बल्लेबाजों के ऊपर दबाव बनाते हैं और इसका फायदा उन्हें विकेट के रूप में मिलता है। भारतीय तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज ने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ सीरीज के पहले वनडे मैच में बेहद किफायती गेंदबाजी की और 46 डॉट बॉल की। इस बीच सर्वाधिक डॉट बॉल करने वाले भारतीय बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं।
#1
सुनील जोशी (55 गेंद बनाम दक्षिण अफ्रीका, 1999)
भारतीय स्पिनर सुनील जोशी ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 1999 में नैरोबी में खेले गए मैच में अविश्वसनीय प्रदर्शन किया था।
बाएं हाथ के स्पिनर ने अपने 10 ओवर में 6 रन देते हुए 5 विकेट लिए थे। उन्होंने 6 ओवर मेडन किए थे।
उनकी गेंदबाजी के सामने दक्षिण अफ्रीका की पारी सिर्फ 117 रन पर सिमट गई थी और भारत ने 2 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल किया था।
#2
बिशन सिंह बेदी (52 गेंद बनाम ईस्ट अफ्रीका, 1975)
पूर्व दिग्गज स्पिनर बिशन सिंह बेदी एक वनडे मैच में 52 डॉट बॉल करने का कारनामा कर चुके हैं।
उन्होंने 1975 के विश्व कप में लीड्स में खेले गए मैच में ईस्ट अफ्रीका के खिलाफ 6 रन देते हुए एक विकेट लिया था। उन्होंने 8 ओवर मेडन किए थे।
ईस्ट अफ्रीका ने उस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 120 रन बनाए थे और भारत ने इस मैच को 10 विकेट से जीता था।
#3
अंशुल कंबोज (46 गेंद बनाम न्यूजीलैंड, 2026)
भारत के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में किफायती गेंदबाजी की।
दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने ऑकलैंड में खेले गए मुकाबले में अपने 10 ओवर के कोटे में 22 रन देते हुए 2 विकेट लिए। इस बीच उन्होंने 46 गेंदें डॉट की।
मैच में मेजबान टीम पहले खेलते हुए सिर्फ 185 रन पर ढेर हुई और भारत ने आसानी से जीत दर्ज की।
#4
जसप्रीत बुमराह (44 गेंद बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2019)
जसप्रीत बुमराह भी इस सूची में शामिल हैं। उन्होंने 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 44 गेंदे डॉट की थी।
नागपुर में खेले गए मैच में उन्होंने अपने 10 ओवर में 29 रन देते हुए 2 विकेट लिए। उन्होंने मैच में 2 वाइड गेंद भी की थी।
भारत ने उस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 250 रन बनाए थे और ऑस्ट्रेलिया की पारी 242 रन ही बना सकी थी।