वनडे क्रिकेट: कप्तानी में डेब्यू में करते हुए सबसे कम स्कोर बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेट टीम को न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ सीरीज के चौथे वनडे मैच में 244 रन से करारी शिकस्त मिली। बे ओवल के मैदान पर हुए मैच में मेजबान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 333 रन बनाए और भारतीय टीम सिर्फ 89 रन पर सिमट गई। यह श्रेयस अय्यर का बतौर कप्तान पहला वनडे मैच रहा, जिसमें उन्होंने निराश किया। इस बीच कप्तानी के डेब्यू में सबसे कम स्कोर बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं।
#1
श्रेयस अय्यर (0 रन बनाम न्यूजीलैंड, 2026)
बे ओवल में खेले गए मैच में अय्यर अपनी पहली ही गेंद पर बिना कोई रन बनाए आउट हुए।
उन्हें तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने पारी के पहले ओवर में पवेलियन की राह दिखाई।
अय्यर अब कप्तान के तौर पर अपनी पहली पारी में शून्य पर आउट होने वाले पहले भारतीय बने हैं।
मैच में अय्यर के अलावा विराट कोहली और रोहित शर्मा भी शून्य पर आउट हुए। इन तीनों के विकेट हेनरी ने हासिल किए।
#2
विराट कोहली (2 रन बनाम श्रीलंका, 2013)
विराट कोहली ने 2013 में श्रीलंका के खिलाफ पहली बार वनडे में कप्तानी की थी।
उस मैच में श्रीलंका ने भारत को 161 रन से करारी शिकस्त दी थी।
त्रिकोणीय सीरीज के उस मैच में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर के बाद 348/1 का स्कोर बनाया था।
जवाब में भारतीय टीम सिर्फ 187 रन पर सिमटी थी। मैच में कप्तान कोहली 5 गेंदों में सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हुए थे।
#3
रोहित शर्मा (2 रन बनाम श्रीलंका, 2017)
रोहित शर्मा ने 2017 में धर्मशाला में खेले गए वनडे मैच में श्रीलंका के खिलाफ पहली बार वनडे टीम की कप्तानी की थी।
वह उस मैच में 13 गेंदों का सामना करते हुए सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हुए थे।
उस मैच में पूरी भारतीय बल्लेबाजी विभाग ने निराश किया था और मेजबान टीम सिर्फ 112 रन पर सिमट गई थी।
श्रीलंका ने उस मैच को 7 विकेट से जीता था।
#4
सुनील गावस्कर (4 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया, 1980)
सुनील गावस्कर भी अपने कप्तानी के डेब्यू में दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके थे।
उन्होंने 1980 में बेंसन एंड हेंसन सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली बार कप्तानी की थी।
मेलबर्न में खेले गए मैच में गावस्कर सिर्फ 11 गेंदों में 4 रन बनाकर आउट हुए थे।
भारत ने उस मैच में 208/9 रन का स्कोर बनाया था और ऑस्ट्रेलियाई पारी सिर्फ 142 रन ही बना सकी थी।