वनडे क्रिकेट: अफगानिस्तान द्वारा आयरलैंड के खिलाफ उसके घर में दर्ज की गई सबसे बड़ी जीत
क्या है खबर?
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने दूसरे वनडे मैच में आयरलैंड क्रिकेट टीम को 92 रन से हराते हुए सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल की। बारिश से प्रभावित मैच 47-47 ओवरों का खेला गया, जिसमें अफगानिस्तान ने पहले खेलते हुए 299/8 का स्कोर बनाया। जवाब में मेजबान टीम 207 रन पर सिमट गई। इस बीच आयरलैंड की धरती पर अफगानिस्तान की सबसे बड़ी जीत (रनों के लिहाज से) के बारे में जानते हैं।
#1
अफगानिस्तान बनाम आयरलैंड (126 रन, बेलफास्ट, 2019)
अफगानिस्तान ने 2019 में सीरीज के दूसरे वनडे मैच में आयरलैंड क्रिकेट टीम को 126 रन से हराया था।
बेलफास्ट में खेले गए मैच में मेहमान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों के बाद 305/7 का स्कोर बनाया था, जिसमें मोहम्मद शहजाद का शतक (101) शामिल था।
जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए आयरिश टीम सिर्फ 179 रन पर आउट हो गई थी। गुलबदिन नैब ने 6 विकेट लिए थे।
#2
अफगानिस्तान बनाम आयरलैंड (92 रन, ब्रेडी, 2026)
अफगानिस्तान को इब्राहिम जादरान (84) और रहमानुल्लाह गुरबाज (32) ने अच्छी शुरुआत दिलाई।
इसके बाद सेदिकुल्लाह अटल (45), रहमत शाह (30), अज़मतुल्लाह उमरज़ई (33) और हशमतुल्लाह शाहिदी (36*) ने टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया।
जवाब में आयरलैंड से पॉल स्टर्लिंग (5) और हैरी टेक्टर (5) के जल्दी आउट होने के बाद केड कारमाइकल (62) ने अर्धशतक लगाकर संघर्ष किया।
दूसरी तरफ राशिद खान ने 6 विकेट लेते हुए विपक्षी टीम को समेट दिया।
#3
अफगानिस्तान बनाम आयरलैंड (79 रन, बेलफास्ट, 2016)
साल 2016 में अफगानी टीम ने आयरलैंड के दौरे पर सीरीज के चौथे वनडे को 79 रन से जीता था।
उस मैच में अफगानिस्तान ने पहले खेलते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 229 रन बनाए थे। मेहमान टीम से मोहम्मद नबी (50) और राशिद खान (60*) ने अर्धशतक लगाए थे।
जवाब में मेजबान टीम 41 ओवर में 150 रन बनाकर सिमट गई थी। राशिद ने गेंदबाजी में 4 विकेट लिए थे।
#4
अफगानिस्तान बनाम आयरलैंड (39 रन, बेलफास्ट, 2016)
2016 में ही सीरीज के दूसरे वनडे में अफगानिस्तान ने आयरलैंड को 39 रन से हराया था।
बेलफास्ट में हुए मैच में मेहमान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 250 रन बनाए थे। अफगान टीम से नजीबुल्लाह जादरान (59) और शहजाद (66) ने अर्धशतक लगाए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए मेजबान टीम के बल्लेबाजों ने निराश किया और पूरी टीम 211 रन पर आउट हुई थी।