टेस्ट सीरीज: केन विलियमसन ने हैमिल्टन में बनाए हैं 88.42 की औसत से रन, जानिए आंकड़े
क्या है खबर?
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच 2 मैच की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला 13 फरवरी से खेला जाना है।
कीवी टीम के स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। ऐसे में उनसे एक और बड़ी पारी की उम्मीद होगी।
दूसरा मुकाबला हैमिल्टन में खेला जाना है। यहां पूर्व टेस्ट कप्तान का बल्ला जमकर बोलता है। ऐसे में आइए उनके आंकड़ों पर एक नजर डाल लेते हैं।
प्रदर्शन
हैमिल्टन में कैसा रहा है विलियमसन का प्रदर्शन?
हैमिल्टन के सेडॉन पार्क में विलियमसन ने अपना पहला टेस्ट मैच साल 2011 में खेला था। उन्होंने अब तक इस मैदान पर 10 टेस्ट मैच खेले हैं। इसकी 17 पारियों में उनके बल्ले से 88.42 की उम्दा औसत के साथ 1,238 रन निकले हैं।
उन्होंने यहां 5 शतक और 5 अर्धशतक लगाए हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 251 रन रहा है।
वह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में इस मैदान पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।
सरजमीं
न्यूजीलैंड में कैसा रहा है विलियमसन का प्रदर्शन?
न्यूजीलैंड में विलियमसन ने पहला मुकाबला साल 2011 में खेला था। उन्होंने अब तक अपनी सरजमीं पर 46 मैच खेले हैं और इसकी 75 पारियों में 68.09 की औसत से 4,494 रन बनाए हैं।
उनके बल्ले से 18 शतक और 18 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 251 रन रहा है। वह 9 बार नाबाद भी रहे हैं।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट की दोनों पारियों में विलियमसन के बल्ले से 118 और 109 के स्कोर निकले थे।
रन
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 55 से ज्यादा की औसत से रन बनाते हैं विलियमसन
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ न्यूजीलैंड के इस दिग्गज बल्लेबाज ने पहला टेस्ट मैच साल 2012 में खेला था। उन्होंने अब तक इस टीम के खिलाफ 11 टेस्ट मैच खेले हैं।
इसकी 18 पारियों में 55.75 की शानदार औसत के साथ उन्होंने 892 रन बनाए हैं।
उनके बल्ले से 5 शतक और 2 अर्धशतक निकले हैं। वह 2 बार दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नाबाद भी रहे हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 242* रन रहा है।
करियर
विलियमसन के टेस्ट करियर पर एक नजर
विलियमसन ने अपना पहला टेस्ट मैच भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ साल 2010 में खेला था। उन्होंने अब तक 97 मुकाबले खेले हैं। इसकी 170 पारियों में 55.12 की औसत से उन्होंने 8,490 रन बनाए हैं।
उनके बल्ले से 31 शतक और 33 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 251 रन रहा है। वह 16 बार नाबाद भी रहे हैं।
विलियमसन वर्तमान में टेस्ट क्रिकेट में सक्रिय खिलाड़ियों में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।