NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका: डेवोन कॉनवे का अर्धशतक, हासिल की ये उपलब्धियां
    खेलकूद

    न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका: डेवोन कॉनवे का अर्धशतक, हासिल की ये उपलब्धियां

    न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका: डेवोन कॉनवे का अर्धशतक, हासिल की ये उपलब्धियां
    लेखन आदर्श कुमार
    Mar 17, 2023, 10:40 am 1 मिनट में पढ़ें
    न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका: डेवोन कॉनवे का अर्धशतक, हासिल की ये उपलब्धियां
    डेवोन कॉनवे की शानदार फॉर्म जारी है (तस्वीर: ट्विटर/@ICC)

    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे ने श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ दूसरे टेस्ट में शानदार 78 रन की पारी खेली है। इसी के साथ वह इस साल सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने के मामले में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। कॉनवे ने अपनी पारी के दौरान 13 चौके लगाए। वह अपना 5वां शतक नहीं बना पाए और आउट हो गए। सीरीज में न्यूजीलैंड 1-0 से आगे है। आइए कॉनवे के आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    कमाल की फॉर्म में हैं कॉनवे 

    इस साल कॉनवे का बल्ला खूब चल रहा है। 5 टेस्ट में उन्होंने लगभग 41.66 की औसत से 375 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 3 अर्धशतक लगाए हैं। साल 2022 में भी कॉनवे का प्रदर्शन कमाल का था। उन्हें 8 टेस्ट में मौका मिला था और उन्होंने 49.92 की औसत से 649 रन बना दिए थे। इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 3 अर्धशतक लगाए थे। उनका स्ट्राइक रेट 52.42 का था।

    श्रीलंका के खिलाफ कैसा रहा है कॉनवे का प्रदर्शन?

    श्रीलंका के खिलाफ कॉनवे दूसरा टेस्ट खेल रहे हैं और 37.66 की औसत से 113 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 1 अर्धशतक निकला है। उनका स्ट्राइक रेट 53.30 का रहा है। वह इस सीरीज में पहली बार श्रीलंका के खिलाफ खेल रहे हैं। कॉनवे का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ रहा है। उन्होंने उनके खिलाफ 2 टेस्ट में 77.33 की औसत से 232 रन बनाए हैं।

    दुनिया के सबसे शानदार सलामी बल्लेबाजों में से एक हैं कॉनवे 

    कॉनवे टेस्ट क्रिकेट में इस समय दुनिया के शानदार सलामी बल्लेबाजों में से एक हैं। उन्होंने सलामी बल्लेबाज के रूप में 9 मुकाबले खेले हैं और 57.62 की औसत से 859 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 3 शतक, 6 अर्धशतक और 1 दोहरा शतक लगा चुके हैं। नंबर-3 पर कॉनवे ने 3 टेस्ट मैच खेले हैं और 60.75 की औसत से 486 रन बना चुके हैं। टेस्ट में नंबर-4 पर कॉनवे ने 2 टेस्ट में 53 रन बनाए हैं।

    कॉनवे के अन्य रिकॉर्ड

    कॉनवे टेस्ट में इस साल रन बनाने के मामले में चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने इस साल 5 टेस्ट में 375 रन बनाए हैं। 2023 में सबसे ज्यादा रन उस्मान ख्वाजा के नाम है। उन्होंने 5 टेस्ट में 75.42 की औसत से 528 रन बनाए हैं। कॉनवे 2021 के बाद डेरिल मिचेल के साथ संयुक्त रूप से न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा 50+ का स्कोर बनाए हैं। दोनों ने 12-12 बार 50+ का स्कोर बनाया है।

    कैसा रहा है कॉनवे का टेस्ट करियर?

    कॉनवे ने अब तक न्यूजीलैंड के लिए 16 टेस्ट मैच खेले हैं और उसकी 29 पारियों में 50.11 की शानदार औसत से 1,403 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 4 शतक और 8 अर्धशतक लगाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 200 रन रहा है। वह अपने टेस्ट करियर में 2 बार नॉट-आउट भी रहे हैं। कॉनवे ने अपना पहला टेस्ट मैच 06, जून 2021 को इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    क्रिकेट समाचार
    टेस्ट क्रिकेट
    क्रिकेट रिकॉर्ड्स
    श्रीलंका क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    WPL 2023: गुजराज जायंट्स ने दर्ज की दूसरी जीत, दिल्ली कैपिटल्स को दी मात  दिल्ली कैपिटल्स
    WPL 2023: एशले गार्डनर ने लगाया अपना पहला अर्धशतक विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL 2023: गुजरात की लौरा वोल्वार्ड्ट ने दिल्ली के खिलाफ लगाया अर्धशतक विमेंस प्रीमियर लीग
    कपिल देव के बाद वनडे क्रिकेट में ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय ऑलराउंडर होंगे रविंद्र जडेजा  भारतीय क्रिकेट टीम

    टेस्ट क्रिकेट

    न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका: दूसरे टेस्ट मैच की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    ICC रैंकिंग: विराट कोहली को हुआ 8 स्थानों का फायदा, अश्विन गेंदबाजों में शीर्ष पर बरकरार  ICC रैंकिंग
    बॉर्डर-गावस्कर: टेस्ट सीरीज में रविचंद्रन अश्विन ने बनाए ये रिकॉर्ड्स  रविचंद्रन अश्विन
    श्रीलंका और आयरलैंड वनडे सीरीज रद्द कर खेलेंगे अतिरिक्त टेस्ट मैच, जानिए वजह  क्रिकेट समाचार

    क्रिकेट रिकॉर्ड्स

    वनडे क्रिकेट में 13,000 रन पूरे करने के करीब हैं विराट कोहली, जानिए आंकड़े  विराट कोहली
    आसिफ खान ने रचा इतिहास, एसोसिएट देशों में सबसे तेज वनडे शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने  UAE क्रिकेट टीम
    रोहित शर्मा बना सकते हैं ओपनर के तौर पर बड़ा रिकॉर्ड, केवल 70 रनों की जरूरत रोहित शर्मा
    कोहली 10वीं बार टेस्ट में बने 'प्लेयर ऑफ द मैच', बनाया बड़ा विश्व रिकॉर्ड विराट कोहली

    श्रीलंका क्रिकेट टीम

    टॉम लैथम होंगे श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड के कप्तान, टीम घोषित न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड ने पहले 1 रन से जीता था टेस्ट मैच, अब अंतिम गेंद पर मिली जीत न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    पहला टेस्ट: न्यूजीलैंड ने रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराया, विलियमसन ने जड़ा शतक  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका: केन विलियमसन ने लगाया टेस्ट करियर का 27वां शतक, जानिए आंकड़े  केन विलियमसन

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023