न्यूजीलैंड बनाम भारत: विल यंग ने वनडे में लगाया अपना 5वां शतक, जानिए उनके आंकड़े
क्या है खबर?
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज विल यंग ने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ सीरीज के चौथे वनडे मैच में शतक लगाया। यह उनके वनडे करियर का कुल 5वां और भारत के खिलाफ पहला ही शतक साबित हुआ। इस बीच उन्होंने टिम साइफर्ट (58) के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 85 रन भी जोड़े। अपनी इस पारी से पहले यंग ने सीरीज के शुरुआती 2 पारियों में दहाई का आंकड़ा भी नहीं छूआ था।
पारी
जोरदार रही यंग की पारी
यंग जब 5 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर बल्लेबाजी कर रहे थे, तब उन्हें आकिब नबी के ओवर में लगातार 2 जीवनदान मिले।
न्यूजीलैंड की पारी के दूसरे ओवर के दौरान नबी की गेंद पर स्लिप में खड़े रोहित शर्मा ने उनका कैच छोड़ा। इसके अगली ही गेंद पर विकेटकीपर ईशान किशन उनका कैच नहीं ले सके।
इन मौकों का यंग ने भरपूर फायदा उठाया और अपनी पारी को शतक में तब्दील किया।
करियर
ऐसा है यंग का वनडे करियर
यंग ने 2021 में अपने वनडे करियर की शुरुआत की थी।
उन्होंने अब तक 67 मैचों की 66 पारियों में लगभग 35 की औसत के साथ 2,100 से अधिक रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 5 शतक और 12 अर्धशतक अपने नाम किए हैं।
इस प्रारूप में उनका सर्वोच्च स्कोर 120 रन रहा है। दिलचस्प रूप से उन्होंने अपने 5 में से 4 वनडे शतक न्यूजीलैंड में खेलते हुए लगाए हैं।
जानकारी
भारत के खिलाफ यंग ने लगाया पहला शतक
यंग ने भारत के खिलाफ अब तक 10 वनडे मैच खेले हैं, जिसकी 9 पारियों में उन्होंने 250 से अधिक रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने एक शतक और एक अर्धशतक लगाया है।