न्यूजीलैंड बनाम भारत: विराट कोहली सीरीज में तीसरी बार दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज विराट कोहली का न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ वनडे सीरीज में खराब प्रदर्शन जारी है। बे ओवल के मैदान पर वह 7 गेंदों में सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हुए। वह इस सीरीज में 4 पारियों में कुल 86 रन ही बना सके। इस सीरीज में कोहली 3 पारियों में दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके हैं। आइए उनके प्रदर्शन के बारे में जानते हैं।
आंकड़े
द्विपक्षीय वनडे सीरीज में कोहली ने दूसरी बार किया निराश
कोहली ने इस सीरीज में 74, 7, 0 और 5 रन बनाए।
क्रिकबज के मुताबिक, यह केवल दूसरी बार है जब कोहली ने किसी द्विपक्षीय वनडे सीरीज में 3 पारियों में दहाई का आंकड़ा नहीं छूआ है।
ऐसा पहली बार 2012-13 में पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू सीरीज के दौरान हुआ था, जब उन्होंने 3 पारियों में 0, 6 और 7 रन बनाए थे। किसी वनडे सीरीज में कोहली के सिंगल-डिजिट स्कोर पर आउट होने की यह सबसे अधिक संख्या है।
आंकड़े
इन बहुपक्षीय सीरीज में भी कोहली 3 पारियों में दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके
द्विपक्षीय सीरीज के अलावा, बहुपक्षीय सीरीज की बात करें तो वनडे विश्व कप 2011 और कार्लटन मिड वनडे त्रिकोणीय सीरीज 2014-15 में भी कोहली 3-3 पारियों में दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके थे।
विश्व कप में उन्होंने इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के खिलाफ क्रमशः 8, 1 और 9 रन बनाए थे।
उस टूर्नामेंट में कोहली ने कुल 9 पारियों में 35.25 की औसत के साथ 282 रन बनाए थे।
न्यूजीलैंड
न्यूजीलैंड में कैसा है कोहली का प्रदर्शन?
कोहली ने न्यूजीलैंड की धरती पर अब तक 18 वनडे मैच खेले हैं, जिसकी 17 पारियों में उन्होंने 42.62 की औसत और 94.59 की स्ट्राइक रेट के साथ 682 रन बनाए हैं।
इस बीच उन्होंने एक शतक और 5 अर्धशतक लगाए हैं।
क्रिकइंफो के मुताबिक, इस सीरीज से पहले कोहली का न्यूजीलैंड में बल्लेबाजी औसत लगभग 50 का था, जो खराब प्रदर्शन के बाद गिर गया है।