Loading...
न्यूजीलैंड बनाम भारत: ईशान किशन दूसरे टी-20 से बाहर, वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका
सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका (तस्वीर: एक्स/@Vaibhavsooryava)

न्यूजीलैंड बनाम भारत: ईशान किशन दूसरे टी-20 से बाहर, वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका

Oct 23, 2026
10:17 am

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम को 24 अक्टूबर को न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ सीरीज का दूसरा मैच खेलना है। क्राइस्टचर्च में होने वाले इस मैच से पहले भारतीय टीम के लिए बुरी खबर है। दरअसल, भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन चोट के कारण दूसरे टी-20 से बाहर हो गए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आधिकारिक तौर पर ये ऐलान किया है। वह पहले टी-20 में ग्रोइन में चोट लगा बैठे थे।

बयान 

BCCI ने जारी किया बयान 

BCCI ने बयान जारी करते हुए कहा, "ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 से बाहर हो गए हैं। उन्हें सीरीज के पहले टी-20 के दौरान दाहिने पैर में 'लो ग्रेड एडक्टर स्ट्रेन' (मांसपेशियों में खिंचाव) आ गया था। BCCI की मेडिकल टीम उनकी स्थिति पर नजर रख रही है।"

किशन ने पिछले कुछ समय में भारतीय टीम के लिए टी-20 में कमाल का प्रदर्शन किया है। उनका बाहर होना भारत के लिए बड़ा झटका है।

बयान 

चोट के कारण 5वें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे थे ईशान किशन 

क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी-20 मैच में किशन 5वें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे थे।

भारतीय कोच ने बल्लेबाजी क्रम में बदलाव को लेकर के स्थिति स्पष्ट की।

रेवस्पोर्ट्ज के मुताबिक, कोटक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "असल में ईशान की ग्रोइन में खिंचाव था, इसलिए बल्लेबाजी क्रम में बदलाव किया गया था।"

पहले टी-20 में वह सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए थे।

ADVERTISEMENT

बयान 

वैभव सूर्यवंशी खेल सकते हैं दूसरा टी-20 मैच 

भारतीय कोच कोटक संकेत दे चुके हैं कि वैभव सूर्यवंशी को दूसरे टी-20 में मौका मिल सकता है।

संकेत दे दिए कि सूर्यवंशी न्यूजीलैंड की धरती पर खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

कोटक ने कहा था, "अगर ईशान नहीं खेलते हैं तो उनकी जगह वैभव निश्चित रूप से आ सकते हैं। वह सबसे मजबूत दावेदारों में से एक हैं।"

बता दें कि सूर्यवंशी ने अब तक 8 टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 246 रन बनाए हैं।

ADVERTISEMENT

पूर्व बयान 

सूर्यवंशी को लेकर क्या बोले थे कप्तान अय्यर?

न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के पहले मैच से पहले, कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा था कि सूर्यवंशी को अपने मौके का इंतजार करना होगा, क्योंकि टीम के पास पहले ही अच्छे सलामी बल्लेबाज हैं।

अय्यर ने कहा था, "वह अभी बहुत युवा हैं और उन्हें आगे भी मौके मिलते रहेंगे। ऐसा नहीं है कि वह अभी सीधे टीम में आ सकते हैं, क्योंकि हमारे ओपनर लगातार अच्छा स्कोर कर रहे हैं और उन्होंने विश्व कप भी जीता है।"

ADVERTISEMENT