Loading...
न्यूजीलैंड बनाम भारत: शुभमन गिल वनडे में पहली बार 'गोल्डन डक' पर हुए आउट
गिल 'गोल्डन डक' पर हुए आउट (तस्वीर: एक्स/@ImTanujSingh)

न्यूजीलैंड बनाम भारत: शुभमन गिल वनडे में पहली बार 'गोल्डन डक' पर हुए आउट

Nov 07, 2026
02:22 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में अपना खाता भी नहीं खोल सके। वेलिंगटन में खेले जा रहे मैच में वह अपनी पहली ही गेंद पर आउट हुए। यह उनके अब तक के वनडे करियर में पहला ऐसा मौका रहा, जिसमें वह 'गोल्डन डक' पर आउट हुए। गिल अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में (सभी प्रारूप को मिलाकर) कुल 9वीं बार शून्य पर आउट हुए हैं।

डक 

वनडे में सिर्फ दूसरी बार शून्य पर आउट हुए गिल  

गिल ने डफी की एक गेंद को हल्के हाथों से खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके बल्ले के किनारे से लगकर दूसरी स्लिप में चली गई।

गिल अपने वनडे करियर में सिर्फ दूसरी बार शून्य पर आउट हुए हैं।

इससे पहले वह 2023 में विशाखापत्तनम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए वनडे मैच में भी शून्य पर आउट हुए थे।

उस मैच में वह केवल 2 गेंदें ही खेल पाए थे।

करियर 

ऐसा है गिल का वनडे करियर 

गिल ने भारत के लिए अपना पहला वनडे साल 2019 में खेला था।

उन्होंने अब तक 72 मुकाबले खेले हैं और इसकी 71 पारियों में 62.50 की औसत और 102.71 की स्ट्राइक रेट से 3,750 रन बनाने में सफल रहे हैं।

उनके बल्ले से 11 शतक के अलावा 20 अर्धशतक भी निकले हैं।

उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 223* रन रहा है। साल 2026 में गिल ने 900 से ज्यादा रन बनाए हैं।

ADVERTISEMENT