Loading...
न्यूजीलैंड बनाम भारत: चौथे टी-20 मैच का प्रीव्यू, पिच रिपोर्ट और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी
भारत ने सीरीज में बनाई हुई है अजेय बढ़त (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

न्यूजीलैंड बनाम भारत: चौथे टी-20 मैच का प्रीव्यू, पिच रिपोर्ट और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

Oct 29, 2026
11:51 am

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ टी-20 सीरीज के शुरुआती 3 मैचों को जीतकर अजेय बढ़त बनाई हुई है। अब सीरीज का चौथा मुकाबला 30 अक्टूबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम अपनी इस जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी। दूसरी तरफ मिचेल सैंटनर की अगुवाई वाली मेजबान टीम जीत का खाता खोलना चाहेगी। आइए मुकाबले से जुड़ी अहम जानकारियां जानते हैं।

हेड-टू-हेड 

भारत का पलड़ा रहा है भारी 

टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत और न्यूजीलैंड के बीच 34 मुकाबले हुए हैं।

इनमें भारतीय टीम ने 22 मैच जीते हैं, जबकि न्यूजीलैंड को 11 मुकाबलों में जीत मिली है। एक मैच टाई रहा है।

दोनों टीमों के बीच पिछले 5 मुकाबलों में भारत ने सभी जीते हैं।

न्यूजीलैंड की धरती पर दोनों टीमों के बीच 15 मुकाबले हुए हैं। इनमें भारत ने 10 और न्यूजीलैंड ने 4 मैच जीते हैं, जबकि एक मैच टाई रहा है।

न्यूजीलैंड 

ऐसी हो सकती है न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन 

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्युसन और मैट हेनरी चोट के चलते बची हुई सीरीज से पहले ही बाहर हो चुके हैं।

ऐसे में एक बार फिर एडम मिल्ने और जैकब डफी तेज गेंदबाजी का कार्यभार संभालते हुए नजर आ सकते हैं।

संभावित एकादश: टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), काइल जैमिसन, एडम मिल्ने, जैकब डफी, और मैथ्यू फिशर।

ADVERTISEMENT

भारत 

इस संयोजन के साथ उतर सकती है भारतीय टीम 

वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा की सलामी जोड़ी एक बार फिर न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के सामने अच्छी शुरुआत दिलाना चाहेगी।

गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार अब तक हुए मैचों में अपने नाम के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सके हैं और महंगे साबित हुए हैं। वह लय में वापसी करना चाहेंगे।

संभावित एकादश: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, और प्रिंस यादव।

ADVERTISEMENT

पिच 

कैसी होगी हेनरी स्टेडियम की पिच?

ऑकलैंड का ईडन पार्क स्टेडियम आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अच्छा माना जाता है।

इस मैदान की छोटी बॉउंड्री का फायदा बल्लेबाज उठाने की कोशिश करते हैं।

तेज गेंदबाजों को शुरुआत में कुछ मदद मिल सकती है, लेकिन एक समान उछाल के चलते बल्लेबाजी करना आसान माना जाता है। स्पिनर्स के लिए यहां कुछ खास फायदा नहीं है।

हाउस्टेट के मुताबिक, यहां पर पहली पारी का औसत स्कोर 167 रन है।

जानकारी

कैसा रहेगा ऑकलैंड में मौसम?

एक्यूवेदर के मुताबिक, 30 अक्टूबर को ऑकलैंड में बारिश की 25 प्रतिशत संभावना है। अधिकतम तापमान 19 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। मैच के दौरान बारिश का खलल देखने को मिल सकता है।

प्रदर्शन 

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर होगी नजरें 

तीसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय में अभिषेक ने 38 गेंदों में 113 रन बनाए थे। उन्होंने सीरीज के शुरुआती 2 मैचों में 29 और 27 रन बनाए थे।

फिलिप्स इस सीरीज में 82*, 70 और 17 रन के स्कोर कर चुके हैं। वह अपनी फॉर्म को जारी रखने का प्रयास करेंगे।

कीवी कप्तान सैंटनर इस सीरीज में अब तक 3 मैचों में 11.00 की औसत के साथ कुल 7 विकेट ले चुके हैं।

जानकारी

कब और कहां देखें मुकाबला?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ये मुकाबला 30 अक्टूबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे से शुरू होगा। इस मैच को सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनी लिव के द्वारा लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।

ADVERTISEMENT