NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / न्यूजीलैंड बनाम भारत: ग्लेन फिलिप्स ने तीसरे टी-20 में लगाया अर्धशतक
    खेलकूद

    न्यूजीलैंड बनाम भारत: ग्लेन फिलिप्स ने तीसरे टी-20 में लगाया अर्धशतक

    न्यूजीलैंड बनाम भारत: ग्लेन फिलिप्स ने तीसरे टी-20 में लगाया अर्धशतक
    लेखन अंकित पसबोला
    Nov 22, 2022, 02:08 pm 1 मिनट में पढ़ें
    न्यूजीलैंड बनाम भारत: ग्लेन फिलिप्स ने तीसरे टी-20 में लगाया अर्धशतक
    ग्लेन फिलिप्स ने तीसरे टी-20 में लगाया अर्धशतक (तस्वीर: ट्विटर/@ICC)

    नेपियर में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टी-20 मैच में न्यूजीलैंड से ग्लेन फिलिप्स ने तेज अर्धशतक लगाया है। यह उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का आठवां अर्धशतक है। उन्होंने महज 31 गेंदों में हर्षल पटेल की गेंद पर छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया है। वह 130 के स्कोर पर 16वें ओवर में आउट हुए। फिलिप्स की पारी और उनके आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    ऐसी रही फिलिप्स की पारी

    न्यूजीलैंड ने जब 44 के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट खोया था तब फिलिप्स बल्लेबाजी के लिए मैदान में उतरे थे। उन्होंने अपने चिर-परिचित अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया। उन्होंने अर्धशतक लगा चुके डेवोन कॉनवे (59) के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 86 रनों की साझेदारी की। वह मोहम्मद सिराज की गेंद पर तीसरे विकेट के रूप में आउट हुए। उन्होंने 33 गेंदों में 54 रनों की पारी खेली, जिसमें पांच चौके और तीन छक्के शामिल थे।

    2022 में शानदार रहा है फिलिप्स का प्रदर्शन

    यह साल फिलिप्स के लिए शानदार चल रहा है। उन्होंने 2022 में 22 टी-20 अंतरराष्ट्रीय खेले हैं, जिसमें 44.75 की औसत और 156.33 की स्ट्राइक रेट से 716 रन बना लिए हैं। इस दौरान उन्होंने एक शतक और छह अर्धशतक लगाए हैं। उन्होंने टी-20 विश्व कप 2022 में पांच पारियों में 40.20 की औसत से 201 रन बनाए थे। वह न्यूजीलैंड की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे।

    फिलिप्स का टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर

    फिलिप्स के 56 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 33.19 की औसत से 1,361 रन हो गए हैं। ये रन उन्होंने 148.25 की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। इस बीच उन्होंने दो शतक और आठ अर्धशतक लगाए हैं। इस दौरान वह 94 चौके और 70 छक्के लगा चुके हैं। वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल के सबसे छोटे प्रारूप में न्यूजीलैंड की ओर से छठे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

    न्यूजीलैंड ने बनाए 160 रन

    न्यूजीलैंड ने पहले खेलते हुए फिलिप्स और कॉन्वे (59) के अर्धशतकों की मदद से सभी विकेट खोकर 160 रन बनाए। दूसरी तरफ भारत से मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह ने चार-चार विकेट झटके। सिराज ने 17 रन देकर मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, जिमी नीशम और मिचेल सैंटनर के रूप में महत्वपूर्ण विकेट झटके। अर्शदीप ने 37 रन देकर फिन एलन, कॉन्वे, डेरिल मिचेल और ईश सोढ़ी के विकेट लिए।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    भारतीय क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    क्रिकेट के आंकड़े

    ताज़ा खबरें

    वाशिंगटन सुंदर ने लगाया पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक, अपने नाम किया ये रिकॉर्ड वाशिंगटन सुंदर
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: पहले टी-20 मैच में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण  भारत बनाम न्यूजीलैंड क्रिकेट
    पहला टी-20: न्यूजीलैंड ने भारत को 21 रन से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  भारतीय क्रिकेट टीम
    ईशान किशन पिछले 12 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में नहीं लगा सके हैं कोई अर्धशतक ईशान किशन

    भारतीय क्रिकेट टीम

    पहला टी-20: न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 177 का लक्ष्य, कॉनवे-मिचेल ने लगाए अर्धशतक  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: कुलदीप यादव ने टी-20 क्रिकेट में पूरे किए 150 विकेट  कुलदीप यादव
    पहला टी-20: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दांव पर होंगे ये रिकॉर्ड्स   भारत बनाम न्यूजीलैंड क्रिकेट
    सरफराज खान को क्यों नहीं मिल रहा मौका? भारतीय टीम के चयनकर्ता ने दिया ये जवाब सरफराज़ खान

    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    भारत बनाम न्यूजीलैंड: पहले टी-20 मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  हार्दिक पांड्या
    न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले भारत के शीर्ष 5 बल्लेबाज विराट कोहली
    मोहम्मद सिराज ICC वनडे रैंकिंग में नंबर एक गेंदबाज बने, जानिए उनके आंकड़े मोहम्मद सिराज
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: टी-20 सीरीज की टीमें, शेड्यूल और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी हार्दिक पांड्या

    क्रिकेट के आंकड़े

    पृथ्वी शॉ बनाम शुभमन गिल: टी-20 क्रिकेट में दोनों के आंकड़ों की तुलना  पृथ्वी शॉ
    भारतीय टीम का शानदार रिकॉर्ड, 2009 के बाद देश में 27 में से 24 वनडे सीरीज जीती भारतीय क्रिकेट टीम
    सचिन को पछाड़कर कोहली बने वनडे में भारत के लिए दूसरे सर्वाधिक कैच लेने वाले फील्डर विराट कोहली
    भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पिछले 5 वनडे में 4 बार बनाया 370+ का स्कोर वनडे क्रिकेट

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023