न्यूजीलैंड बनाम भारत: डेवोन कॉनवे बची हुई वनडे सीरीज से हुए बाहर
क्या है खबर?
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को 7 नवंबर को भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ वनडे सीरीज का दूसरा मैच खेलना है। इस मैच से पहले कीवी टीम के लिए बुरी खबर है। दरअसल, न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेवोन कॉनवे चोट के कारण बची हुई वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। वह चोट के चलते ही पहले वनडे मैच के लिए भी उपलब्ध नहीं थे। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।
चोट
मैट हेनरी होंगे बची हुई सीरीज के लिए उपलब्ध
मैच से एक दिन पहले फील्डिंग प्रैक्टिस के दौरान कॉनवे और तेज गेंदबाज मैट हेनरी आपस में टकरा गए थे और इसके चलते बुधवार को ऑकलैंड में खेले गए सीरीज के पहले मैच में नहीं खेल पाए थे।
कॉनवे अब सीरीज के बाकी मैचों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे, वहीं मैट हेनरी को कनकशन से उबरने के बाद खेलने की मंजूरी मिल गई है और वह शनिवार को वेलिंगटन में होने वाले दूसरे वनडे के लिए उपलब्ध रहेंगे।
केली
निक केली वनडे सीरीज की टीम में हुए शामिल
निक केली जिन्हें शुरुआत में केवल चौथे और पांचवें वनडे के लिए चुना गया था, अब वेलिंगटन में न्यूजीलैंड की टीम से जुड़ गए हैं।
वह पूरी सीरीज के लिए उपलब्ध होंगे।
केली को न्यूजीलैंड-A की टीम से हटा दिया गया है, जो शनिवार को लिंकन में इंडिया-A के खिलाफ अपनी अनौपचारिक टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच खेलने वाली है।
उनकी जगह अब ऑकलैंड के बल्लेबाज डेल फिलिप्स को टीम में शामिल किया गया है।
चोट
चोटिल खिलाड़ियों से परेशान है न्यूजीलैंड की टीम
न्यूजीलैंड के घायल खिलाड़ियों की लंबी सूची में कॉनवे का नाम भी जुड़ गया है।
इससे पहले बल्लेबाज मार्क चैपमैन और रचिन रविंद्र हैमस्ट्रिंग और कंधे की चोट के कारण वनडे सीरीज से बाहर हो चुके हैं।
टिम साइफर्ट को शुरू में केवल पहले 2 वनडे मैचों के लिए ही शामिल किया जा रहा था। वह भी पूरी सीरीज के लिए टीम में शामिल कर लिया गया है।
ट्विटर पोस्ट
Twitter Post
A familiar face 👋
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) November 6, 2026
Great to have Martin Guptill join the coaching group for the India ODIs 🤝 pic.twitter.com/BgMs2NkS7K
गुप्टिल
गुप्टिल हुए न्यूजीलैंड के सपोर्ट स्टाफ में शामिल
न्यूजीलैंड को भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज में 2-3 से शिकस्त का सामना करना पड़ा था। इसके बाद वनडे सीरीज के पहले मैच में भी कीवी टीम पिछड़ रही है।
अब न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड (NZC) ने पूर्व बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल को इस वनडे सीरीज के लिए अपने सपोर्ट स्टाफ में शामिल हुए हैं।
गुप्टिल ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 35.90 की औसत के साथ 13463 रन बनाए थे। उन्होंने 23 शतक और 76 अर्धशतक भी लगाए थे।