न्यूजीलैंड बनाम भारत: एडम मिल्ने ने पांचवें टी-20 में लिए 4 विकेट, जानिए उनके आंकड़े
क्या है खबर?
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज एडम मिल्ने ने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ 5वें टी-20 मैच में उम्दा गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए। वह भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड की ओर से दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले गेंदबाज बने। उनके उम्दा प्रदर्शन के बावजूद भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के बाद 8 विकेट खोकर 191 रन बनाए। आइए उनकी गेंदबाजी के बारे में जानते हैं।
गेंदबाजी
शानदार रही मिल्ने की गेंदबाजी
मिल्ने ने भारत की पारी के दूसरे और अपने पहले ही ओवर में अभिषेक शर्मा (1) को आउट किया।
अपने दूसरे ओवर में इस दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने संजू सैमसन (4) का विकेट लेते हुए भारत की खराब शुरुआत कर दी।
इसके बाद उन्होंने नितीश रेड्डी (22) और भुवनेश्वर कुमार (6) के विकेट भी हासिल किए। उन्होंने अपने 4 ओवर में 19 रन देते हुए ये सफलताएं हासिल की।
प्रदर्शन
भारत के खिलाफ दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले कीवी गेंदबाज बने मिल्ने
मिल्ने भारत के खिलाफ दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले कीवी गेंदबाज बने हैं।
इस सूची में उनसे बेहतर प्रदर्शन सिर्फ मिचेल सैंटनर (4/11, नागपुर, 2016) ने किया है।
न्यूजीलैंड की ओर से भारत के विरुद्ध तीसरा सबसे बेहतर डेनियल विटोरी ने किया था। उन्होंने 2007 में 20 रन देते हुए 4 विकेट लिए थे।
इस सूची में चौथा सबसे बेहतर प्रदर्शन भी सैंटनर (4/21, क्राइस्टचर्च, 2026) के नाम पर दर्ज है।
करियर
ऐसा है मिल्ने का टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर
मिल्ने ने न्यूजीलैंड के लिए टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 60 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 24.39 की औसत और 8.41 की इकॉनमी रेट के साथ 71 विकेट लिए हैं।
वह एक बार पारी में 5 विकेट लेने में सफल रहे हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/26 का है।
भारत के विरुद्ध उन्होंने अब तक 12 मैच खेले हैं, जिसमें 37.80 की औसत और 9.65 की इकॉनमी रेट से 10 विकेट लिए हैं।