Loading...
न्यूजीलैंड बनाम भारत, दूसरा टी-20: क्राइस्टचर्च के मैदान पर कैसा रहा है दोनों टीमों का प्रदर्शन?
भारतीय टीम ने पहले मैच में शानदार जीत दर्ज की (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

न्यूजीलैंड बनाम भारत, दूसरा टी-20: क्राइस्टचर्च के मैदान पर कैसा रहा है दोनों टीमों का प्रदर्शन?

Oct 23, 2026
03:03 pm

क्या है खबर?

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम और भारतीय क्रिकेट टीम के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला क्राइस्टचर्च के हेग्ले ओवल क्रिकेट मैदान पर खेला जाएगा। पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने इसी मैदान पर न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया था। अब कीवी टीम दूसरे मैच में वापसी करते हुए सीरीज 1-1 से बराबर करना चाहेगी। वहीं, भारतीय टीम की नजरें अपनी बढ़त दोगुनी करने पर होंगी। ऐसे में क्राइस्टचर्च में दोनों टीमों के आंकड़े जान लेते हैं।

प्रदर्शन

भारत ने हेगली ओवल में खेला है सिर्फ एक मैच 

न्यूजीलैंड ने हेग्ले ओवल में 14 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिनमें उसे 6 में जीत और 7 में हार मिली है। एक मुकाबले का कोई नतीजा नहीं निकला है।

भारत ने यहां गुरुवार को अपना पहला ही टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला और उसने जीत दर्ज की।

न्यूजीलैंड की धरती पर दोनों टीमों के बीच 13 मुकाबले हुए हैं। इस दौरान भारतीय टीम को 6 मुकाबलों में जीत मिली है। कीवी टीम ने 4 मैच अपने नाम किए हैं।

पिच

कैसा रहेगा क्राइस्टचर्च की पिच का मिजाज?

क्राइस्टचर्च के हेग्ले ओवल की पिच में शुरुआत में तेज गेंदबाजों को अच्छी मदद मिलती है। ऐसे में बल्लेबाजों को शुरुआत में सावधानी बरतनी होगी, उसके बाद रन बनाने का अच्छा मौका है।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुए सीरीज के पहले टी-20 में यहां पर 450+ रन बने हैं।

हाउस्टेट के मुताबिक, इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 165 रन है और यहां पर दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने ज्यादा मैच जीते हैं।

ADVERTISEMENT

खिलाड़ी

इन बल्लेबाजों का रहा है इस मैदान पर शानदार प्रदर्शन 

ग्लेन फिलिप्स ने इस मैदान पर अब तक 9 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 67.6 की औसत और 164.07 की स्ट्राइक रेट से 338 रन बनाए हैं।

उनके बल्ले से 3 अर्धशतक निकले हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 82 रन रहा है।

भारत के लिए संजू सैमसन ने इस मैदान पर पहले मैच में 33 गेंदों का सामना कर 67 रन बनाए थे। उनके बल्ले से 8 चौके और 4 छक्के निकले थे।

ADVERTISEMENT

गेंदबाज

इन गेंदबाजों का रहा है अच्छा प्रदर्शन 

गेंदबाजी में भारत के लिए यहां अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल और मयंक यादव ने एक-एक विकेट लिए हैं।

न्यूजीलैंड के लिए माइकल ब्रेसवेल, ईश सोढ़ी और टिम साउथी ने यहां संयुक्त रूप से 12-12 विकेट चटकाए हैं। ब्रेसवेल ने तो 16.25 की शानदार औसत से गेंदबाजी की है।

वहीं, कीवी टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर का भी इस मैदान पर शानदार प्रदर्शन रहा है। उन्होंने 8 पारियों में यहां 25.77 की औसत से 9 विकेट लिए हैं।

ADVERTISEMENT