NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / हैरी ब्रूक के नाम विदेशी सरजमीं पर 10 टेस्ट मैचों में 7 शतक, बनाए ये रिकॉर्ड्स 
    अगली खबर
    हैरी ब्रूक के नाम विदेशी सरजमीं पर 10 टेस्ट मैचों में 7 शतक, बनाए ये रिकॉर्ड्स 
    हैरी ब्रूक ने शानदार पारी खेली (तस्वीर: एक्स/@ICC)

    हैरी ब्रूक के नाम विदेशी सरजमीं पर 10 टेस्ट मैचों में 7 शतक, बनाए ये रिकॉर्ड्स 

    लेखन आदर्श कुमार
    Dec 06, 2024
    11:39 am

    क्या है खबर?

    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन हैरी ब्रूक ने शानदार शतकीय पारी (123) खेली है।

    उन्होंने लगातार दूसरे मुकाबले में शतक जड़ा है। यह उनके टेस्ट करियर का 8वां और कीवी टीम के खिलाफ तीसरा शतक है।

    ब्रूक की शानदार पारी के कारण ही इंग्लैंड पहली पारी में 280 रन बनाने में सफल रही।

    ऐसे में आइए उनकी पारी और उनके द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड्स पर नजर डालते हैं।

    जानकारी

    विदेशी सरजमीं पर ब्रूक ने जड़ा 7वां शतक 

    ब्रूक ने अपने 8 टेस्ट शतक में से 7 विदेशी सरजमीं पर लगाए हैं। उन्होंने सिर्फ 10 मुकाबलों में ये शतक जड़े हैं। घर से बाहर उनकी औसत 91.50 की है। पाकिस्तान में ब्रूक के 4 शतक और न्यूजीलैंड में उनके नाम 3 शतक हैं।

    पारी

    कैसी रही ब्रूक की पारी?

    एक समय इंग्लैंड के 4 बल्लेबाज सिर्फ 43 रन पर पवेलियन लौट गए थे। यहां से ब्रूक ने ओली पोप के साथ मिलकर पारी संभाली। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 174 रनों की साझेदारी हुई। पहले टेस्ट में भी दोनों खिलाड़ियों ने 151 रन जोड़े थे।

    ब्रूक ने 115 गेंदों का सामना किया और 123 रन बनाए। उनके बल्ले से 11 चौके और 5 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 106.96 की रही।

    पोप 66 रन बनाकर आउट हुए।

    न्यूजीलैंड

    न्यूजीलैंड के खिलाफ ब्रूक के हैं कमाल के आंकड़े 

    न्यूजीलैंड के खिलाफ ब्रूक ने पहला टेस्ट मैच साल 2023 में खेला था। अब तक इस खिलाड़ी ने 4 मुकाबले खेले हैं। इसकी 6 पारियों में 103.83 की उम्दा औसत के साथ 623 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 3 शतक और 2 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 186 रन रहा है।

    ब्रूक ने अपने टेस्ट करियर में सबसे ज्यादा रन (841) पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ बनाए हैं। कीवी टीम इस सूची में दूसरे स्थान पर है।

    रिकॉर्ड

    ब्रूक ने ये रिकॉर्ड भी किए अपने नाम 

    ब्रूक न्यूजीलैंड की धरती पर संयुक्त रूप से सबसे अधिक शतक (3) लगाने वाले मेहमान बल्लेबाज बने हैं। इस सूची में 9 अन्य बल्लेबाज भी हैं।

    उनके अलावा इंग्लैंड के लिए ग्राहम थोर्प और एलेक स्टीवर्ट भी यह कारनामा कर चुके हैं।

    ब्रूक जो रूट, बेन डकेट और भारत के यशस्वी जायसवाल के बाद साल 2024 में 1,000 टेस्ट रन पूरे करने वाले चौथे बल्लेबाज हैं। इस साल 11 टेस्ट में उन्होंने 61.41 की औसत से 1,044 रन बनाए हैं।

    करियर

    कैसा रहा है ब्रूक का टेस्ट करियर?

    ब्रूक ने अपना पहला टेस्ट मैच साल 2022 में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था। उन्होंने अब तक 23 टेस्ट मैच खेले हैं। इसकी 37 पारियों में 61.80 की औसत से 2,225 रन बनाने में सफल रहे हैं।

    उनके बल्ले से 8 शतक के अलावा 9 अर्धशतक भी निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 317 रन रहा है।

    ब्रूक पहले टेस्ट की दूसरी पारी में 197 गेंदों का सामना किया था और 171 रन बनाए थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    टेस्ट क्रिकेट
    हैरी ब्रूक

    ताज़ा खबरें

    'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद शेयर बाजार में ड्रोन कंपनियों के शेयरों में 50 प्रतिशत की उछाल  शेयर बाजार समाचार
    टी-20 क्रिकेट में तीन बार एक पारी में बने 300+ रन, जानिए इन मुकाबलों की कहानी टी-20 क्रिकेट
    राम गोपाल वर्मा ने कियारा आडवाणी पर किया अश्लील कमेंट, लोग बोले- ये सठिया गए हैं राम गोपाल वर्मा
    कौन है डेढ़ करोड़ का इनामी नक्सली बसवा राजू, जिसे छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने मार गिराया? नक्सली

    इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    इंग्लैंड ने पहले टेस्ट में पाकिस्तान को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    जैक लीच ने पाकिस्तान के खिलाफ किया टेस्ट में किया अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, जानिए आंकड़े पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    WTC 2023-25: इंग्लैंड के खिलाफ हार के बाद पाकिस्तान को हुआ भारी नुकसान, जानिए अंक तालिका  पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान ने साल 2022 के बाद से घर में नहीं जीता है कोई टेस्ट, जानिए आंकड़े पाकिस्तान क्रिकेट टीम

    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    टेस्ट क्रिकेट: घरेलू सरजमीं पर सबसे ज्यादा हार झेलने वाले भारतीय कप्तान  टेस्ट क्रिकेट
    भारत बनाम न्यूजीलैंड, तीसरा टेस्ट: वानखेड़े स्टेडियम में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज  भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: वानखेड़े स्टेडियम में कैसा रहा है दोनों टीमों का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: केन विलियमसन तीसरे टेस्ट से भी हुए बाहर केन विलियमसन

    टेस्ट क्रिकेट

    पिंक बॉल टेस्ट में दोहरा या तिहरा शतक लगा चुके हैं ये बल्लेबाज क्रिकेट समाचार
    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25: नाथन लियोन का एडिलेड में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  नाथन लियोन
    टेस्ट क्रिकेट: इन बल्लेबाजों ने सबसे कम मैचों में पूरे किए हैं 9,000 रन   क्रिकेट रिकॉर्ड्स
    अभ्यास मैच: बारिश की भेंट चढ़ा पहला दिन, कल 50 ओवर का मुकाबला खेलेगी भारतीय टीम भारतीय क्रिकेट टीम

    हैरी ब्रूक

    नाबाद 184 रनों की पारी के बाद ब्रुक बोले- ये पिच पाकिस्तान जैसी सपाट नहीं  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    हैरी ब्रुक का आक्रमण जारी, टेस्ट में छक्के लगाने के मामले में बनाया दिलचस्प आंकड़ा टेस्ट क्रिकेट
    न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड: हैरी ब्रुक के दमदार प्रदर्शन के लिए याद रखी जाएगी सीरीज, जानिए आंकड़े  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    ICC प्लेयर ऑफ द मंथ: फरवरी महीने के लिए रविंद्र जडेजा समेत ये खिलाड़ी हुए नामित ICC अवार्ड्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025