NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / विश्व कप 2019: न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 10 विकेट से रौंदा, जानें मैच के रिकार्ड्स
    अगली खबर
    विश्व कप 2019: न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 10 विकेट से रौंदा, जानें मैच के रिकार्ड्स

    विश्व कप 2019: न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 10 विकेट से रौंदा, जानें मैच के रिकार्ड्स

    लेखन Neeraj Pandey
    Jun 01, 2019
    07:42 pm

    क्या है खबर?

    क्रिकेट विश्व कप 2019 के तीसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 10 विकेट से हरा दिया है।

    पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई और टीम 136 रनों पर ऑलआउट हो गई।

    मात्र 137 रनों के टार्गेट का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड को मार्टिन गुप्टिल (73*) और कॉलिन मुनरो (58*) ने 16.1 ओवर में ही जीत दिला दी।

    जानें, मैच में बने और टूटे रिकॉर्ड्स के बारे में।

    श्रीलंका

    श्रीलंका ने बनाया विश्व कप में अपना तीसरा सबसे न्यूनतम स्कोर

    श्रीलंका के लिए मुकाबले की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उन्होंने पहले ओवर में ही ओपनर बल्लेबाज लहिरू थिरिमाने का विकेट गंवा दिया।

    मुकाबले में श्रीलंका 136 रनों पर ऑलआउट हुई और यह उनका विश्व कप में तीसरा सबसे न्यूनतम स्कोर है।

    विश्व कप में श्रीलंका का सबसे न्यूनतम स्कोर 86 है जो उन्होंने 1975 विश्व कप में वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाया था।

    पिछले विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रीलंका 133 रन ही बना सकी थी।

    दिमुथ करुणारत्ने

    अंत तक नाबाद रहकर करुणारत्ने ने बनाए कई रिकॉर्ड

    श्रीलंका के कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ओपनिंग करने आए थे और वह अंत तक नाबाद ही रहे। करुणारत्ने ने 84 गेंदों में 52 रनों की नाबाद पारी खेली।

    विश्व कप में 1999 में रिडले जैकब्स के बाद अंत तक नाबाद रहने वाले करुणारत्ने दूसरे ओपनर खिलाड़ी बन गए हैं।

    इसके अलावा टेस्ट और वनडे दोनों में अंत तक नाबाद रहने वाले करुणारत्ने छठे खिलाड़ी बन गए हैं।

    गुप्टिल और मुनरो

    एक ही मैच में अर्धशतक लगाने वाली चौथी ओपनिंग जोड़ी बने गुप्टिल और मुनरो

    137 रनों के स्कोर का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड को उनके ओपनर बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल और कॉलिन मुनरो ने शानदार शुरुआत दिलाई।

    दोनों ही बल्लेबाजों ने अपने-अपने अर्धशतक पूरे किए और एक ही वनडे में अर्धशतक लगाने वाली न्यूजीलैंड की चौथी ओपनिंग जोड़ी बने।

    एम ग्रेटबैच/आर. लाथम (1992), एल. विंसेंट/स्टीफन फ्लेमिंग (2007), मार्टिन गुप्टिल/ब्रैंडन मैकुलम (2011) के बाद एक ही मैच में अर्धशतक लगाने वाली यह न्यूजीलैंड की चौथी ओपनिंग जोड़ी है।

    श्रीलंका

    विश्व कप में पहली बार 10 विकेट से हारी श्रीलंका

    फिलहाल के समय में श्रीलंका काफी खराब दौर से गुजर रहा है और यही कारण है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ उसे 10 विकेट की करारी हार झेलनी पड़ी है।

    विश्व कप में श्रीलंका की यह 10 विकेट से पहली हार है।

    इसके अलावा पिछले 10 मुकाबलों में श्रीलंका को केवल नीदरलैंड के खिलाफ ही जीत मिली है और बाकी के नौ मैचों में उन्हें हार झेलनी पड़ी है।

    जानकारी

    विश्व कप में 10 विकेट से सबसे ज़्यादा बार जीतने वाली टीम बनी न्यूजीलैंड

    विश्व कप में न्यूजीलैंड तीन बार 10 विकेट से जीत दर्ज कर चुका है और वह 10 विकेट से सबसे ज़्यादा बार विश्व कप में जीत हासिल करने वाली पहली टीम बन गई है। वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका 2-2 बार यह कर चुके हैं।

    लेखा-जोखा

    इस तरह मिली न्यूजीलैंड को जीत

    टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका को पहले ओवर में ही पहला झटका लग गया था। श्रीलंका ने 60 रनों पर ही अपने छह विकेट गंवा दिए थे।

    कप्तान दिमुथ करुणारत्ने (52*) की बदौलत श्रीलंका ने किसी तरह 136 रन बनाए। स्कोर का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड को मार्टिन गुप्टिल और कॉलिन मुनरो ने शानदार शुरुआत दिलाई।

    गुप्टिल ने 51 गेंदों में 73 रन बनाए तो वहीं मुनरो ने 47 गेंदों में 58 रन बनाए।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    श्रीलंका क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    क्रिकेट विश्व कप

    ताज़ा खबरें

    डिजिटल रूप में अपने दस्तावेजों को कैसे रखें व्यवस्थित? काम की बात
    स्पेस-X इस हफ्ते लॉन्च करेगी स्टारशिप की नौवीं परीक्षण उड़ान, कब और कैसे देख सकेंगे लाइव? स्पेस-X
    मानसून की दस्तक के साथ महाराष्ट्र में झमाझम बारिश, इन राज्यों में आज का अलर्ट  मानसून
    यूक्रेन पर हमला करने पर डोनाल्ड ट्रंप ने व्लादिमीर पुतिन को 'बिल्कुल पागल' कहा डोनाल्ड ट्रंप

    श्रीलंका क्रिकेट टीम

    करियर के आखिरी पड़ाव पर मलिंगा को मिली बड़ी ज़िम्मेदारी, बने श्रीलंका के कप्तान क्रिकेट समाचार
    टी-20 विश्व कप 2020 में क्वालीफाई करने में नाकाम रहे श्रीलंका और बांग्लादेश क्रिकेट समाचार
    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच में श्रीलंकाई बल्लेबाज़ के सिर में लगी खतरनाक बाउंसर, हालत गंभीर क्रिकेट समाचार
    श्रीलंका के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, 200 सालों में दूसरी बार बना ये रिकॉर्ड क्रिकेट समाचार

    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    मौत की झूठी अफवाह फैलने के बाद न्यूजीलैंड के क्रिकेटर ने ट्वीट करके बताई सच्चाई क्रिकेट समाचार
    ICC 2019 क्रिकेट विश्व कप: ये टीमें जीत सकती हैं इस बार का खिताब भारत की खबरें
    भारत बनाम न्यूज़ीलैंड: यहां जाने न्यूज़ीलैंड दौरे का पूरा शेड्यूल, कब और कहां देखें मैच विराट कोहली
    न्यूज़ीलैंड में रोहित और कोहली से बेहतर साबित हो सकते हैं धोनी, जानिए क्या हैं आंकड़े विराट कोहली

    क्रिकेट विश्व कप

    2019 विश्व कप में खराब प्रदर्शन, खत्म कर सकता है इन खिलाड़ियों का वनडे करियर मोहम्मद आमिर
    हर विश्व कप में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज और उनका प्रदर्शन भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: वार्म-अप मुकाबले में लड़खड़ाई भारतीय बल्लेबाजी, न्यूजीलैंड ने 6 विकेट से जीता मुकाबला भारतीय क्रिकेट टीम
    विश्व कप के इतिहास के वो बड़े रिकॉर्ड्स, जिन्हें तोड़ना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है क्रिकेट समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025