Loading...
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम घोषित, रचिन रविंद्र और डफी की वापसी
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम घोषित

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम घोषित, रचिन रविंद्र और डफी की वापसी

Nov 11, 2026
09:49 am

क्या है खबर?

न्यूजीलैंड क्रिकेट (NZC) ने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया है। इसमें दिसंबर 2025 में अपना आखिरी टेस्ट खेलने वाले तेज गेंदबाज जैकब डफी को एक बार फिर से टीम में शामिल किया गया है। इसी तरह चोट के कारण वनडे सीरीज से बाहर हुए युवा बल्लेबाज रचिन वरिंद्र और डेवोन कॉनवे को भी ठीक होने के बाद टीम में जगह दी गई है।

चोट

चोट से उबरने में सफल रहे ये खिलाड़ी

रवींद्र का भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज से ठीक पहले एक प्रमोशनल शूट के दौरान दाहिना कंधा खिसक गया था, जिसके चलते वे पूरी सीरीज से बाहर रहे थे।

इसी तरह कॉनवे पहले वनडे से ठीक पहले सिर में लगी चोट के बाद अब पूरी तरह फिट हो गए हैं।

विकेटकीपर बल्लेबाज ब्लंडेल भी जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या से जूझ रहे थे, लेकिन अब फिट हैं और इन तीनों को टीम में जगह दी गई है।

बाहर

ये खिलाड़ी हुए बाहर

इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड को 2-1 से हराने वाली न्यूजीलैंड की टीम में से कुछ खिलाड़ी चोट के कारण बाहर हैं।

तेज गेंदबाज बेन सियर्स टखने की चोट, जैक फॉल्क्स कूल्हे की चोट, और विल ओ रूर्के रिटर्न-टू-प्ले प्रोग्राम का हिस्सा होने के कारण इस सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाए हैं।

इसके अलावा, इंग्लैंड सीरीज के बीच में संन्यास लेने वाले महान बल्लेबाज केन विलियमसन की कमी टीम को जरूर खलेगी।

ADVERTISEMENT

बयान

न्यूजीलैंड के मुख्य कोच रॉब वॉल्टर ने दिया अहम बयान

टीम चयन और भारत के खिलाफ चुनौती पर मुख्य कोच रॉब वॉल्टर ने कहा, "यह सीरीज न्यूजीलैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट के एक रोमांचक घरेलू गर्मियों की शुरुआत है। हमारी यह टीम काफी हद तक उसी टीम जैसी है जिसने इंग्लैंड में प्रतिस्पर्धा की थी, इसलिए घरेलू मैदान पर उसी सफलता को दोहराने का प्रयास होगा।"

टेस्ट सीरीज और तैयारियों के साथ ही नए नियुक्त बल्लेबाजी कोच बीजे वाटलिंग का कार्यकाल भी शुरू होगा, जो 16 नवंबर से शुरू होगा।

ADVERTISEMENT

महत्व

वॉल्टर ने WTC के महत्व पर भी दिया बयान

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के महत्व पर बात करते हुए कोच वाॅल्टर ने आगे कहा, "अब से लेकर मार्च के बीच हमारे कुल 10 टेस्ट मैच निर्धारित हैं, इसलिए टेस्ट क्रिकेट के प्रशंसकों के लिए एक्शन की कोई कमी नहीं होने वाली है।"

उन्होंने आगे कहा, "WTC के मूल्यवान अंक दांव पर लगे हैं, लेकिन हमारा मुख्य ध्यान भारत जैसी एक उच्च गुणवत्ता वाली और मजबूत टीम के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलने पर केंद्रित रहेगा।"

जानकारी

भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड की 14 सदस्यीय टेस्ट टीम

न्यूजीलैंड की टेस्ट टीम: टॉम लैथम (कप्तान), टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिचेल सेंटनर, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर, विल यंग।

ADVERTISEMENT