न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ घर में बनाया अपना सबसे छोटा वनडे स्कोर, जानिए आंकड़े
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ जारी 5 मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बल्लेबाजों ने घरेलू परिस्थितियों में पूरी तरह घुटने टेक दिए। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कीवी टीम भारतीय आक्रमण के सामने ताश के पत्तों की तरह बिखर गई और पूरी टीम 41 ओवरों में सिर्फ 134 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। यह न्यूजीलैंड का भारत के खिलाफ अपने घर में सबसे छोटा वनडे स्कोर रहा है।
रिकॉर्ड
भारत के खिलाफ 32 साल बाद 140 से कम रन पर आउट हुई न्यूजीलैंट टीम
न्यूजीलैंड टीम 32 साल बाद अपने घर में भारत के खिलाफ 140 से कम रन पर ऑलआउट हुई है।
इससे पहले 1994 में ऑकलैंड में कीवी टीम 142 रन पर ऑलआउट हुई थी, जिसके भारत ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी।
उसके बाद कीवी टीम 2019 में नेपियर में 157 रन पर ढेर हुई थी, जिसमें भारत 8 विकेट से जीता था।
इसी तरह 2003 में कीवी टीम वेलिंगटन में 168 रन पर ढेर हुई थी।
गेंदबाजी
कैसी रही भारत की गेंदबाजी?
मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल का टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला पूरी तरह सही साबित हुआ।
तेज गेंदबाज गुरनूर बरार ने 10 ओवर में 2 मैडन के साथ 30 रन देकर सर्वाधिक 4 विकेट अपने नाम किए।
इसी तरह औकिब नबी 7 ओवर में 31 रन देकर 2, अंशुल कंबोज ने 8 ओवर में 25 रन देकर 2 और अक्षर पटेल ने 9 ओवर में एक मैडन के साथ 28 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए।