NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / मुंबई टेस्ट: भारत ने 276 पर घोषित की दूसरी पारी, न्यूजीलैंड को दिया 540 का लक्ष्य
    अगली खबर
    मुंबई टेस्ट: भारत ने 276 पर घोषित की दूसरी पारी, न्यूजीलैंड को दिया 540 का लक्ष्य
    मयंक ने दूसरी पारी में भी की शानदार बल्लेबाजी

    मुंबई टेस्ट: भारत ने 276 पर घोषित की दूसरी पारी, न्यूजीलैंड को दिया 540 का लक्ष्य

    लेखन Neeraj Pandey
    Dec 05, 2021
    01:52 pm

    क्या है खबर?

    मुंबई में चल रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन भारत ने न्यूजीलैंड पर अपनी पकड़ को काफी मजबूत कर लिया है। भारत ने अपनी दूसरी पारी 276/7 के स्कोर पर घोषित की है।

    पहली पारी में मिले 263 रनों के बढ़त को मिलाकर भारत ने न्यूजीलैंड के सामने मैच जीतने के लिए 540 रनों का लक्ष्य रखा है।

    भारत के लिए दूसरी पारी में मयंक अग्रवाल (62) ने सबसे अधिक रन बनाए।

    मयंक और पुजारा

    मयंक और पुजारा ने की शतकीय ओपनिंग साझेदारी

    दूसरी पारी में भारत ने मयंक अग्रवाल और चेतेश्वर पुजारा से पारी की शुरुआत कराई थी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 107 रनों की साझेदारी करते हुए भारत को दूसरी पारी में भी शानदार शुरुआत दिलाई।

    दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक ही इस जोड़ी ने 69 रन जोड़ लिए थे। तीसरे दिन के पहले सेशन में भी दोनों बल्लेबाजों ने अच्छी बल्लेबाजी की। 62 रन बनाकर मयंक पहले विकेट के रूप में आउट हुए थे।

    मयंक अग्रवाल

    मयंक ने हासिल की ये उपलब्धि

    पहली पारी में 150 रन बनाने वाले मयंक ने दूसरी पारी में भी अर्धशतक लगाकर अपनी शानदार लय को जारी रखा। इसके साथ ही वह वानखेड़े में दोनों पारियों में 50 से अधिक रन बनाने वाले चौथे भारतीय ओपनर बने हैं।

    सबसे पहले 1978 में चेतन चौहान और सुनील गावस्कर ने यह कारनामा किया था। इसके बाद 1987 में कृष्णमचारी श्रीकांत ने भी दोनों पारियों में 50 से अधिक रन बनाए थे।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    कोहली 36 रन बनाने के बाद रचिन रविंद्र की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए। 2021 से पहले तक कोहली घरेलू टेस्ट में केवल दो बार क्लीन बोल्ड हुए थे, लेकिन 2021 में वह चार बार क्लीन बोल्ड हो चुके हैं।

    एजाज पटेल

    एजाज ने हासिल की ये उपलब्धियां

    पहली पारी में सभी 10 विकेट लेने वाले एजाज पटेल ने दूसरी पारी में भी चार विकेट हासिल किए। इस मुकाबले में 14 विकेट लेकर वह भारत में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विदेशी स्पिनर बन गए हैं। इससे पहले 2017 में स्टीव ओ कीफ ने 12 विकेट हासिल किए थे।

    इसके अलावा एजाज एशिया में एक टेस्ट में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले कीवी गेंदबाज भी बने हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    टेस्ट क्रिकेट
    भारतीय क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    एजाज पटेल

    ताज़ा खबरें

    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स
    IPL 2025: क्वालीफायर-2 में बारिश ने डाला खलल, मैच धुला तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? IPL 2025
    ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी समेत फिल्मों में आ रहीं इन 5 नई जोड़ियाें पर सबकी नजर तृप्ति डिमरी
    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स

    टेस्ट क्रिकेट

    श्रीलंका बनाम वेस्टइंडीज, पहला टेस्ट: चोटिल सोलोजानो की जगह वेस्टइंडीज के कन्कशन सब्स्टीट्यूट बने शे होप वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
    श्रीलंका बनाम वेस्टइंडीज, पहला टेस्ट: मजबूत स्थिति में पहुंची श्रीलंका, ऐसा रहा दूसरा दिन वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: पहले टेस्ट से पहले भारतीय टीम के साथ जुड़े सूर्यकुमार यादव भारतीय क्रिकेट टीम
    बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान: पहले टेस्ट के लिए बांग्लादेशी टीम घोषित, दो अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिला मौका पाकिस्तान क्रिकेट टीम

    भारतीय क्रिकेट टीम

    टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ये उपलब्धियां हासिल कर चुके हैं केएल राहुल क्रिकेट समाचार
    लाजवाब रहा है रोहित शर्मा का ईडन गार्डन्स में प्रदर्शन, जानें आंकड़े रोहित शर्मा
    दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारत की A टीम में शामिल किए गए चाहर और किशन दीपक चाहर
    तीसरा टी-20: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने बनाए 184 रन, रोहित ने लगाया शानदार अर्धशतक रोहित शर्मा

    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    ट्रेंट बोल्ट ने किया भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज नहीं खेलने के कारण का खुलासा भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: विलियमसन के बाद अब काइल जैमीसन भी हुए टी-20 सीरीज से बाहर क्रिकेट समाचार
    भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज के हर मैच में अलग कप्तान के साथ उतरेगी न्यूजीलैंड- रिपोर्ट क्रिकेट समाचार
    भारत बनाम न्यूजीलैंड, पहला टी-20: गुप्टिल-चैपमैन ने लगाए अर्धशतक, भारत को मिला 165 रनों का लक्ष्य क्रिकेट समाचार

    एजाज पटेल

    भारत बनाम न्यूजीलैंड: पहली पारी में भारत ने बनाए 325 रन, एजाज ने लिए 10 विकेट टेस्ट क्रिकेट
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: एजाज पटेल ने रचा इतिहास, लिए सभी 10 विकेट क्रिकेट समाचार
    मुंबई टेस्ट: 62 के स्कोर पर सिमटी न्यूजीलैंड की पहली पारी, मजबूत स्थिति में भारत भारतीय क्रिकेट टीम
    मुंबई टेस्ट: 332 रनों की बढ़त के साथ मजबूत स्थिति में भारत, ऐसा रहा दूसरा दिन टेस्ट क्रिकेट
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025