NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / न्यूजीलैंड क्रिकट बोर्ड ने जारी किया केंद्रीय अनुबंध, इन नए खिलाड़ियों को किया शामिल 
    अगली खबर
    न्यूजीलैंड क्रिकट बोर्ड ने जारी किया केंद्रीय अनुबंध, इन नए खिलाड़ियों को किया शामिल 
    न्यूजीलैंड क्रिकट बोर्ड ने जारी किया केंद्रीय अनुबंध (तस्वीर: एक्स/@ICC)

    न्यूजीलैंड क्रिकट बोर्ड ने जारी किया केंद्रीय अनुबंध, इन नए खिलाड़ियों को किया शामिल 

    लेखन अंकित पसबोला
    Jun 03, 2025
    05:35 pm

    क्या है खबर?

    न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड (NZC) ने 2025-26 सीजन के लिए केंद्रीय अनुबंध (सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट) जारी किया है, जिसमें कुल 20 खिलाड़ियों को जगह मिली है।

    मिच हे, मुहम्मद अब्बास, जैक फाउल्केस और आदि अशोक को पहली बार NZC ने अनुबंधित किया है।

    वहीं, टिम साउथी, ईश सोढ़ी और एजाज पटेल इस सूची का हिस्सा नहीं हैं। बता दें कि ये तीनों खिलाड़ी पिछले सीजन में अनुबंध में शामिल थे।

    आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

    बयान 

    यह सूची हमारे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के समूह को दर्शाती है- स्कॉट वेनिंक

    NZC के मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्कॉट वेनिंक ने इन नए खिलाड़ियों को न्यूजीलैंड क्रिकेट का उज्ज्वल भविष्य बताया।

    उन्होंने कहा, "हम इस समूह को न्यूजीलैंड की टीम को आगे बढ़ाते हुए देखकर रोमांचित हैं। यह सूची हमारे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के समूह को दर्शाती है। फरवरी में टी-20 विश्व कप सहित एक व्यस्त सीजन के साथ, ये खिलाड़ी अपनी छाप छोड़ने और पूरे न्यूजीलैंड में प्रशंसकों को प्रेरित करने के लिए तैयार हैं।"

    खिलाड़ी 

    इन खिलाड़ियों को मिला मौका 

    पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने डेवॉन कॉनवे, फिन एलन, टिम सीफर्ट और लॉकी फर्गुसन के साथ खुद को अनुबंध से अलग रखा है।

    2025-26 के लिए केंद्रीय अनुबंध सूची: मुहम्मद अब्बास, आदित्य अशोक, टॉम ब्लंडेल, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, जैकब डफी, जैक फाउलकेस, मिच हे, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, टॉम लैथम, डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, विलियम ओरुके, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, मिचेल सेंटनर, बेन सियर्स, नाथन स्मिथ और विल यंग।

    प्रदर्शन 

    अनुबंध में शामिल होने वाले नए खिलाड़ियों के आंकड़ों पर एक नजर 

    विकेटकीपर बल्लेबाज मिचेल हे ने 7 वनडे में 166 रन और 10 टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 85 रन बनाए हैं।

    21 वर्षीय युवा ऑलराउंडर अब्बास ने अब तक 3 वनडे खेले हैं, जिसमें बल्लेबाजी में उन्होंने 104 रन और गेंदबाजी में 2 विकेट लिए हैं।

    तेज गेंदबाज फाउल्केस ने 10 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 13 विकेट लिए हैं।

    22 वर्षीय लेग स्पिनर अशोक ने 2 वनडे और 1 टी-20 अंतरराष्ट्रीय में न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व किया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    क्रिकेट समाचार
    केन विलियमसन
    टिम साउथी

    ताज़ा खबरें

    आगरा: यमुना में नहाने गई एक ही परिवार की 6 लड़कियां नदी में डूबी, मौत उत्तर प्रदेश
    IPL इतिहास के एक संस्करण में सर्वाधिक रन बनाने वाले गैर सलामी बल्लेबाज इंडियन प्रीमियर लीग
    अपनी खर्च करने की आदतों को सुधारने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके  पर्सनल फाइनेंस
    क्या है शर्मिष्ठा पनोली का मामला, अब शिकायतकर्ता वजाहत खान के ही पीछे क्यों पड़ी पुलिस? कोलकाता

    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    वनडे क्रिकेट: जानिए ICC टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबलों में कैसा रहा है रोहित शर्मा का प्रदर्शन  भारतीय क्रिकेट टीम
    चैंपियंस ट्रॉफी 2025 फाइनल: न्यूजीलैंड के शीर्ष बल्लेबाजों का भारत के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन?  भारतीय क्रिकेट टीम
    चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबलों में कैसा रहा है भारतीय क्रिकेट टीम का प्रदर्शन? भारतीय क्रिकेट टीम
    वनडे क्रिकेट: ICC टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबलों में कैसा रहा है न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का प्रदर्शन?  भारतीय क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2025: कुलदीप यादव का इस संस्करण कैसा रहा प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  IPL 2025
    IPL 2025, एलिमिनेटर: इस पिच पर होगा MI बनाम GT मुकाबला, जानिए आंकड़े  IPL 2025
    IPL प्लेऑफ में पहले बल्लेबाजी करते हुए बनाए गए सबसे छोटे स्कोर पर एक नजर  IPL 2025
    IPL के फाइनल मुकाबलों में कैसा रहा है विराट कोहली का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  विराट कोहली

    केन विलियमसन

    बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने टेस्ट क्रिकेट में न्यूजीलैंड को दूसरी बार हराया, बने ये रिकॉर्ड बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम घोषित, कप्तान विलियमसन की हुई वापसी  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    टेस्ट क्रिकेट: साल 2023 में खेली गई 5 सर्वश्रेष्ठ पारियों पर एक नजर टेस्ट क्रिकेट
    केन विलियमसन का पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े पाकिस्तान क्रिकेट टीम

    टिम साउथी

    पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड: पांचवें दिन रोमांचक मुकाबले के बाद ड्रॉ हुआ मैच, ये बने रिकॉर्ड्स पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड: पहले वनडे मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और जरूरी आंकड़े पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    दूसरा वनडे: न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को हराकर 1-1 से बराबर की सीरीज, ये बने रिकॉर्ड्स पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज में न्यूजीलैंड के बेन लिस्टर को मौका, जानिए उनके आंकड़े केन विलियमसन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025