वनडे क्रिकेट: भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड के इन गेंदबाजों ने किया है सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच वनडे क्रिकेट में हमेशा कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली है। दोनों टीमों के बल्लेबाजों के साथ गेंदबाजों ने भी कई यादगार प्रदर्शन किए हैं। न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजों को अपनी धारदार गेंदबाजी से खूब परेशान किया है। ऐसे में आइए, वनडे क्रिकेट में भारत के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन करने वाले न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों पर एक नजर डाल लेते हैं।
#1
शेन बॉन्ड (6/19, साल- 2005)
पहले स्थान पर पूर्व तेज गेंदबाज शेन बॉन्ड हैं।
उन्होंने साल 2005 में बुलावायो के मैदान पर भारत के खिलाफ 19 रन देकर 6 विकेट झटके थे। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड 215 रन पर ऑलआउट हो गई थी।
जवाब में भारतीय टीम 37.2 ओवर में 164 रन पर सिमट गई थी। बॉन्ड ने 9 ओवर में 3 मेडन डालते हुए 2.11 की इकॉनमी से गेंदबाजी की थी।
न्यूजीलैंड ने यह मुकाबला 51 रन से जीता था।
#2
मैट हेनरी (6/27, साल- 2026)
इस सूची में दूसरे स्थान पर तेज गेंदबाज मैट हेनरी आ गए हैं। उन्होंने 2026 की वनडे सीरीज के चौथे मुकाबले में घातक गेंदबाजी की थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 333 रन का स्कोर खड़ा कर दिया था।
जवाब में भारतीय टीम 26.4 ओवर में 89 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी। हेनरी ने 9.4 ओवर गेंदबाजी की थी और 2 मेडन के साथ 27 रन देकर 6 विकेट लिए थे।
उनकी इकॉनमी रेट 2.79 की रही थी।
#3
ट्रेट बोल्ट (5/21, साल- 2019)
ट्रेंट बोल्ट इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। साल 2019 में भारतीय टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर गई थी।
सीरीज का चौथा वनडे हेमिल्टन में खेला गया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम सिर्फ 92 रन पर ऑलआउट हो गई थी।
बोल्ट ने 10 ओवर में 4 मेडन डाले थे और 21 रन देकर 5 विकेट लिए थे। उनकी इकॉनमी 2.10 की रही थी। कीवी टीम ने 14.4 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया था।
#4
आंद्रे एडम्स (5/22, साल- 2003)
सूची में चौथे स्थान पर न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज आंद्रे एडम्स हैं। 2003 में भारतीय टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर गई थी।
सीरीज के चौथे मैच में एडम्स ने 8.4 ओवर में एक मेडन के साथ 22 रन देकर 5 विकेट लिए थे। उनकी इकॉनमी 2.53 की रही थी।
भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी और 122 रन पर ऑलआउट हो गई थी। जवाब में कीवी टीम ने 25.4 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया था।