LOADING...
टी-20 विश्व कप 2026: नेपाल बनाम इटली मैच का प्रीव्यू और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी
नेपाल क्रिकेट टीम एक और जीत दर्ज करना चाहेगी (फाइल तस्वीर)

टी-20 विश्व कप 2026: नेपाल बनाम इटली मैच का प्रीव्यू और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

Feb 11, 2026
12:02 pm

क्या है खबर?

टी-20 विश्व कप 2026 का 17वां मुकाबला गुरुवार(12 फरवरी) को नेपाल क्रिकेट टीम और इटली क्रिकेट टीम के बीच मुंबई में खेला जाएगा। यह ग्रुप-C का मुकाबला होगा। नेपाल ने अपने पहले मैच में इंग्लैंड को कड़ी टक्कर दी थी। हालांकि, उसे 4 रन से हार मिली थी। इटली पहला मुकाबला स्कॉटलैंड के खिलाफ 73 रन से हारी। पहली बार दोनों टीमें इस प्रारूप में आमने सामने होंगी। ऐसे में मुकाबले का प्रीव्यू और महत्वपूर्ण बातों पर नजर डालते हैं।

टीम

ये हो सकती है नेपाल की प्लेइंग इलेवन 

नेपाल के लिए दीपेंद्र सिंह ऐरी ने पहले मुकाबले में गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में शानदार प्रदर्शन किया था। वह उसी फॉर्म को दूसरे मैच में भी जारी रखना चाहेंगे। लोकेश बाम से भी एक और ताबड़तोड़ पारी की उम्मीद होगी। गेंदबाजी में संदीप लामिछाने अपना शानदार फॉर्म जारी रखना चाहेंगे। संभावित एकादश: कुशल भुर्तेल, आसिफ शेख (विकेटकीपर), रोहित पौडेल (कप्तान), दिपेंद्र सिंह ऐरी, आरिफ शेख, लोकेश बाम, गुलशन झा, करण केसी, नंदन यादव, संदीप लामिछाने और शेर मल्ला।

एकादश

ऐसी हो सकती है इटली की प्लेइंग इलेवन 

पहले मुकाबले में इटली को बड़ा झटका लगा था। टीम के कप्तान वेन मैडसन को कंधे में चोट लगी थी, जिसके कारण अब वह ग्रुप मुकाबलों में भाग नहीं ले सकते। ऐसे में उनकी जगह मार्कस कैंपोपियानो को प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है। इसके अलावा टीम कोई बदलाव नहीं करना चाहेगी। संभावित एकादश: जस्टिन मोस्का, एंथनी मोस्का, जेजे स्मट्स, मार्कस कैंपोपियानो, हैरी मानेन्ती, बेन मानेन्ती, जियान मीड (विकेटकीपर), ग्रांट स्टीवर्ट, क्रिशान कलुगामागे, अली हसन और थॉमस ड्राका।

Advertisement

पिच

ऐसा रहेगा पिच का मिजाज

वानखेड़े स्टेडियम को बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माना जाता है। हालांकि, इस टूर्नामेंट में यहां रन बनाना उतना आसान नहीं लग रहा। अभी तक खेले गए मैचों में गेंदबाजों को काफी मदद मिली है। पिच स्पिनरों को कुछ हद तक ज्यादा सहायता प्रदान कर रही है। तेज गेंदबाजों को भी शुरुआती ओवर में मदद मिल रही है। हालांकि, यहां की सीमा रेखा अन्य स्टेडियम के मुकाबले थोड़ी छोटी है। ऐसे में बल्लेबाज नजरें जमाकर बड़ी पारी खेलना चाहेंगे।

Advertisement

जानकारी

कैसा रहेगा मुंबई का मौसम? 

एक्यूवेदर के अनुसार, 12 फरवरी को मुंबई में मौसम बिल्कुल साफ रहेगा। यहां अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहने का अनुमान है। मैच के दौरान बारिश होने की संभावना नहीं है। ऐसे में दर्शक पूरे मैच का आनंद ले सकते हैं।

नजरें

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेंगी नजरें 

जस्टिन ने पिछले 10 मैचों में 221 रन बनाए हैं। एंथनी ने 10 मैचों में 130.37 की स्ट्राइक रेट से 206 रन अपने नाम किए हैं। नेपाल से कुशल ने पिछले 10 मैचों में 283 रन बनाए हैं। आसिफ 9 मैचों 273 रन बनाने में सफल रहे हैं। हैरी ने 10 मैचों में 11 विकेट अपने नाम किए हैं। इसी प्रकार संदीप ने 7 मैचों में 13 विकेट चटका चुके हैं। इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजरें रहेंगी।

जानकारी

कब और कहां देखें मुकाबला?

नेपाल और इटली के बीच यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा। भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है।

Advertisement