Loading...
नेपाल क्रिकेट टीम ने एशिया कप 2027 के लिए किया क्वालीफाई
नेपाल ने एशिया कप के लिए किया क्वालीफाई (तस्वीर: एक्स/@ICC)

नेपाल क्रिकेट टीम ने एशिया कप 2027 के लिए किया क्वालीफाई

Sep 12, 2026
05:44 pm

क्या है खबर?

नेपाल क्रिकेट टीम ने ACC प्रीमियर कप 2026 के फाइनल मैच में UAE क्रिकेट टीम को 44 रन से हराया। क्वालालंपुर में हुए फाइनल में नेपाल ने पहले खेलते हुए 313/9 का स्कोर बनाया। जवाब में UAE की टीम 269 रन पर सिमट गई। इस जीत के साथ ही नेपाली टीम ने अगले साल होने वाले एशिया कप के लिए क्वालीफाई किया। आइए मैच के बारे में एक नजर डालते हैं।

लेखा-जोखा 

फाइनल में इस तरह से जीती नेपाली टीम 

नेपाल से आसिफ शेख ने शतक (102) लगाया।

उनके अलावा अर्जुन कुमल (43), रोहित पौडेल (40) और गुलशन झा (52) ने उपयोगी योगदान देते हुए टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया।

जवाब में UAE के सैमी बल्लेबाज तनिश सूरी ने 42 रन बनाए।

इसके बाद राहुल चोपड़ा (100*) और शोएब खान (52) के संघर्ष के बावजूद भी UAE की टीम लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी। नेपाल से करन केसी ने 3 विकेट लिए।

टीमें 

एशिया कप के लिए क्वालीफाई करने वाली छ्ठी टीम बनी नेपाल 

नेपाल अब 2027 में होने वाले एशिया कप के लिए क्वालीफाई करने वाली कुल छठी टीम बनी। वह अब भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के साथ टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी।

बता दें कि 2027 में होने वाला एशिया कप वनडे प्रारूप में खेला जाना है। बांग्लादेश में यह टूर्नामेंट आयोजित होना है।

नेपाल दूसरी बार एशिया कप में खेलने के लिए तैयार है। इससे पहले 2023 में नेपाली टीम ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी।

ADVERTISEMENT