Page Loader
LSG बनाम MI, एलिमिनेटर: नवीन-उल-हक ने IPL में पहली बार झटके 4 विकेट, जानिए उनके आंकड़े
नवीन ने आज अपने IPL करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

LSG बनाम MI, एलिमिनेटर: नवीन-उल-हक ने IPL में पहली बार झटके 4 विकेट, जानिए उनके आंकड़े

May 24, 2023
09:37 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के एलिमिनेटर में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के तेज गेंदबाज नवीन-उल-हक ने मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए IPL करियर में पहली बार 4 विकेट झटके। उन्होंने 4 ओवर में 9.5 की इकॉनमी से 38 रन खर्च किए। उन्होंने पहले रोहित शर्मा (11) का विकेट चटकाया। उसके बाद 66 रन की साझेदारी करने वाले कैमरून ग्रीन (41) और सूर्यकुमार यादव (33) को चलता किया। इससे MI बड़ा स्कोर नहीं बना सकी।

प्रदर्शन

नवीन ने किया IPL का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

11वें ओवर की आखिरी गेंद पर नवीन ने ग्रीन को बोल्ड किया। अपने स्पैल के आखिरी ओवर में नवीन ने तिलक वर्मा का विकेट चटकाया। नवीन इस सीजन पहली बार IPL खेल रहे हैं। नीलामी में LSG ने उन्हें 50 लाख रुपये में खरीदा था। उन्होंने अब तक 8 मैच की 7 पारियों में 7.82 की इकॉनमी और 19.91 के औसत से 11 विकेट चटकाए हैं। आज का प्रदर्शन उनके IPL करियर का सर्वश्रेष्ठ है।