न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट से बाहर होंगे ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज नाथन लियोन, जानिए कारण
क्या है खबर?
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के दिग्गज ऑफ स्पिनर नाथन लियोन को न्यूजीलैंड के खिलाफ पर्थ में होने वाले पहले टेस्ट के लिए टीम से बाहर रखा जा सकता है। इससे उनके भविष्य को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गकेबरहा में खेले गए दूसरे टेस्ट में भी उन्हें जगह नहीं मिली थी। न्यूजीलैंड के खिलाफ भी टीम इसी रणनीति को अपना सकती है। हैमस्ट्रिंग चोट से उबरकर नियोन लय में नहीं हैं।
टेस्ट
फिट होने के बावजूद टीम से बाहर हुए लियोन
पिछले 8 टेस्ट में यह तीसरी बार है जब फिट होने के बावजूद लियोन को अतिरिक्त तेज गेंदबाज खिलाने के लिए टीम से बाहर रखा गया है।
2013 से लेकर पिछले साल वेस्टइंडीज के खिलाफ जमैका में खेले गए टेस्ट तक, लियोन ने फिट रहने पर एक भी टेस्ट मैच नहीं गंवाया था।
इन 3 मुकाबलों में गकेबरहा टेस्ट पहला सामान्य टेस्ट था, जबकि बाकी 2 मुकाबले गुलाबी गेंद से खेले गए दिन-रात्रि टेस्ट थे।
पर्थ
पिछले साल पर्थ टेस्ट में सिर्फ 2 ओवर गेंदबाजी कर पाए थे लियोन
पिछले साल एशेज सीरीज के पर्थ टेस्ट में लियोन ने सिर्फ 2 ओवर गेंदबाजी की थी। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख मैदानों में इसी मैदान पर उनका गेंदबाजी औसत सबसे अच्छा है।
यहां उन्होंने 21.20 के औसत से 29 विकेट लिए हैं।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट के बाद मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड से पूछा गया था कि क्या टीम में लियोन की जगह की समीक्षा की जाएगी।
उस मैच में लियोन ने सिर्फ 4 विकेट लिए थे।
बयान
कोच ने क्या कहा था?
कोच ने केपटाउन टेस्ट के बाद कहा था, "मुझे नहीं लगता कि अभी इस पर समीक्षा करने की जरूरत है। हम फिलहाल इंतजार करेंगे और शेफील्ड शील्ड क्रिकेट के प्रदर्शन पर नजर डालेंगे। लियोन पर्थ में होने वाले पहले टेस्ट मैच की तैयारी करेंगे।"
हाल ही में सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए शेफील्ड शील्ड मुकाबले में लियोन ने केवल 4 विकेट लिए, जबकि क्वींसलैंड के लेग स्पिनर मिचेल स्वेपसन ने 11 विकेट अपने नाम किए थे।
करियर
बेमिसाल रहा है लियोन का टेस्ट करियर
लियोन ने साल 2011 में श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ गाले में अपने टेस्ट क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी।
उन्होंने अब तक 145 टेस्ट की 269 पारियों में 30.34 की औसत के साथ 577 विकेट लिए हैं। उन्होंने 24 बार 5 विकेट हॉल लिए हैं।
लियोन टेस्ट क्रिकेट में शेन वॉर्न (708) और ग्लेन मैक्ग्रा (563) के बाद ऑस्ट्रेलिया के तीसरे सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।