Loading...
नाथन लियोन डेब्यू के 15 साल बाद पहली बार ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम से हुए बाहर
नाथन लियोन डेब्यू के 15 साल बाद पहली बार ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम से हुए बाहर

नाथन लियोन डेब्यू के 15 साल बाद पहली बार ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम से हुए बाहर

Nov 28, 2026
03:10 pm

क्या है खबर?

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में एक ऐतिहासिक दौर का अंत हो गया है। अनुभवी ऑफ स्पिनर नाथन लियोन को 2011 में अपने टेस्ट डेब्यू के बाद पहली बार ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम से बाहर किया गया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी 4 मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले के लिए घोषित टीम में 39 वर्षीय लियोन की जगह अनकैप्ड ऑफ स्पिनर कोरी रोचिसिओली को शामिल किया गया है। आइए उनके टेस्ट क्रिकेट के आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

रिकॉर्ड

लियोन ने हासिल की यह बड़ी उपलब्धि

लियोन अपने टेस्ट डेब्यू के बाद बिना चोटिल हुए लगातार सबसे लंबे समय तक टेस्ट टीम का हिस्सा रहने वाले दुनिया के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं।

वह अपने डेब्यू के बाद फिट रहने पर हर टेस्ट सीरीज का हिस्सा रहे हैं।

इस सूची में पूर्व दिग्गज भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर पहले पायदान पर हैं, जो फिट रहने पर 24 साल तक भारतीय टीम का हिस्सा रहे।

इंग्लेंड के जेम्स एंडरसन (16 साल) तीसरे पायदान पर हैं।

गिरावट

साल 2026 में लियोन की फॉर्म में आई गिरावट

2023 से 2025 के बीच शानदार प्रदर्शन करते हुए 109 टेस्ट विकेट लेने वाले लियोन के लिए साल 2026 बेहद निराशाजनक रहा है।

इस वर्ष 4 टेस्ट मैचों में वे 41.20 की औसत से 10 विकेट ही ले पाए हैं। उन्हें हर विकेट के लिए औसतन 94 गेंदें फेंकनी पड़ी हैं।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2-1 से हारी सीरीज में भी वे संघर्ष करते दिखे थे और दूसरे टेस्ट की प्लेइंग इलेवन से भी बाहर रहे थे।

ADVERTISEMENT

करियर

बेमिसाल रहा है लियोन का टेस्ट करियर

लियोन ने साल 2011 में श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ गाले में अपने टेस्ट क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी।

उन्होंने अपने करियर में अब तक 145 टेस्ट टेस्ट खेले हैं, जिसकी 269 पारियों में 30.34 की औसत के साथ 577 विकेट लिए हैं। उन्होंने 24 बार 5 विकेट हॉल लिए हैं।

लियोन टेस्ट क्रिकेट में शेन वॉर्न (708) और ग्लेन मैक्ग्रा (563) के बाद ऑस्ट्रेलिया के तीसरे सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

ADVERTISEMENT