Page Loader
IPL में मुंबई इंडियंस के नाम है छक्कों का यह रिकॉर्ड, 8 संस्करणों में किया ऐसा
मुंबई इंडियंस ने IPL के 8 संस्करणों में जड़े हैं 100 छक्के (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL में मुंबई इंडियंस के नाम है छक्कों का यह रिकॉर्ड, 8 संस्करणों में किया ऐसा

Mar 20, 2024
12:35 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के शुरू होने में अब एक दिन का समय बचा है। इस सीजन में मुंबई इंडियंस (MI) की टीम 24 मार्च को गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी। MI की टीम बड़े-बड़े छक्के जड़ने के लिए भी जानी जाती है। यही कारण कि उसके नाम छक्कों का विशेष रिकॉर्ड दर्ज है। MI ने IPL इतिहास के सर्वाधिक संस्करणों में 100 से अधिक छक्के जड़े हैं। आइए उसके आंकड़े जानते हैं।

रिकॉर्ड

MI ने सर्वाधिक 8 संस्करणों में जड़े 100+ छक्के

MI के बल्लेबाजों ने IPL के सर्वाधिक 8 संस्करणों में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 100 या उससे अधिक छक्के जड़े हैं। इस सूची में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (7) दूसरे, चेन्नई सुपरकिंग्स (6) तीसरे, पंजाब किंग्स (5) चौथे, कोलकाता नाइट राइडर्स (4) 5वें, राजस्थान रॉयल्स (3) छठे, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स (2-2) 7वें और गुजरात टाइटंस 1 संस्करण के साथ 8वें पायदान पर हैं। इसके अलावा सनराइजर्स हैदराबाद की टीम एक बार भी ऐसा नहीं कर पाई है।

सफर

IPL में कैसा रहा है MI का प्रदर्शन?

MI और CSK ने IPL में संयुक्त रूप से सर्वाधिक 5 बार ट्रॉफी अपने नाम की है। MI ने साल 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में खिताब अपने नाम किया था। MI ने IPL के इतिहास में सर्वाधिक मैच जीते हैं। इस टीम ने 247 मैच खेले हैं और 140 में जीत दर्ज की है। 105 मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। MI सबसे ज्यादा (4) बार अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर रही है।