NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / रिटायरमेंट से पहले एमएस धोनी ने लिया बड़ा फैसला, रांची में खोलेंगे क्रिकेट अकादमी
    अगली खबर
    रिटायरमेंट से पहले एमएस धोनी ने लिया बड़ा फैसला, रांची में खोलेंगे क्रिकेट अकादमी

    रिटायरमेंट से पहले एमएस धोनी ने लिया बड़ा फैसला, रांची में खोलेंगे क्रिकेट अकादमी

    लेखन मोहम्मद वाहिद
    Oct 27, 2019
    04:05 pm

    क्या है खबर?

    2019 विश्व कप के बाद से क्रिकेट जगत में एमएस धोनी के रिटायरमेंट की चर्चाएं होती रहती है।

    हाल ही में खबर आई थी कि अब चयन समिति धोनी को कभी वापसी का मौका नहीं देगी। हालांकि, यह भी कहा जा रहा है कि चयनकर्ता उन्हें फेयरवेल सीरीज का मौका देने को तैयार हैं।

    इस बीच रिटायरमेंट से पहले धोनी से जुड़ी एक अहम खबर सामने आ रही है। दरअसल, धोनी रांची में क्रिकेट अकादमी खोलने की तैयारी में हैं।

    रिपोर्ट

    रांची में क्रिकेट अकादमी खोलने की योजना बना रहे हैं धोनी- रिपोर्ट

    अंग्रेज़ी अखबार हिंदुस्तान टाइम्स में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक पूर्व कप्तान एमएस धोनी अपने गृह नगर रांची में क्रिकेट अकादमी खोलने की योजना बना रहे हैं।

    हिंदुस्तान टाइम्स ने धोनी के करीबी सूत्र के हवाले से लिखा है, "महेंद्र सिंह धोनी अब रांची में क्रिकेट अकादमी खोलने की योजना बना रहे हैं, ताकि शहर के युवा क्रिकेटरों को अपने क्रिकेट की तकनीक को और दुरुस्त करने में मदद मिल सके।"

    अकादमी

    रांची के किसी स्कूल के साथ जुड़ेगी धोनी की यह अकादमी

    हिंदुस्तान टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि धोनी के बचपन के दोस्त मिहिर दिवाकर की कंपनी 'आर्का स्पोर्ट्स' ने रांची में क्रिकेट अकादमी खोलने के लिए जमीन की तलाश शुरू कर दी है।

    ऐसे में अगर सबकुछ योजना के मुताबिक रहा तो अगले कुछ सालों में रांची में धोनी की क्रिकेट अकादमी खुल जाएगी।

    सूत्रों के मुताबिक धोनी की यह अकादमी रांची के किसी स्कूल के साथ जुड़ेगी, जहां बच्चे इस अकादमी में ट्रेनिंग ले सकेंगे।

    क्रिकेट अकादमी

    इन शहरों में पहले ही क्रिकेट अकादमी खोल चुके हैं धोनी

    बता दें कि यह कोई पहला मौका नहीं है जब धोनी क्रिकेट अकादमी खोलने जा रहे हैं, बल्कि इससे पहले कई शहरों में धोनी की अकादमी पहले से युवाओं को ट्रेन कर रही है।

    हाल ही में धोनी ने इंदौर में क्रिकेट अकादमी खोली थी। वहीं अगले कुछ महीने में वह सिलिगुड़ी में भी अकादमी खोलने वाले हैं।

    धोनी की अकादमी पटना, बोकारो, नागपुर और वाराणसी में भी है। इसके अलावा लखनऊ और दुबई में भी धोनी की अकादमी है।

    भारतीय क्रिकेट टीम

    2019 विश्व कप के बाद से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं धोनी

    गौरतलब है कि विश्व कप के बाद धोनी ने BCCI से दो महीने की छुट्टी ली थी। इस बीच वह सेना में ट्रेनिंग लेने के लिए जम्मू कश्मीर भी गए थे, जहां उन्होंने टेरिटोरियल आर्मी यूनिट के साथ 15 दिन बिताए थे।

    इस कारण ही धोनी वेस्टइंडीज दौरे पर सीमित ओवर की सीरीज़ में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं थे।

    इसके बाद धोनी पिछले महीने संपन्न हुई दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज़ भी नहीं खेले थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    क्रिकेट समाचार
    भारतीय क्रिकेट टीम
    क्रिकेट रिकॉर्ड्स
    धोनी

    ताज़ा खबरें

    अक्षय कुमार की 'ओह माय गॉड' का आएगा तीसरा भाग, कहानी पर जल्द होगा काम शुरू  अक्षय कुमार
    भाजपा के पूर्व सांसद उदय सिंह प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने प्रशांत किशोर
    कौन हैं अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद, जिनकी 'ऑपरेशन सिंदूर' मामले में हुई गिरफ्तारी? हरियाणा
    'तन्वी द ग्रेट' से शुभांगी की पहली झलक आई सामने, जानिए कब रिलीज हो रही फिल्म  अनुपम खेर

    क्रिकेट समाचार

    दिल्ली और RCB के लिए खेल चुके इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को राजस्थान रॉयल्स ने बनाया कोच इंडियन प्रीमियर लीग
    इस नियम के तहत रांची टेस्ट में चोटिल एल्गर की जगह बल्लेबाज़ी करने उतरे डी ब्रइन क्रिकेट रिकॉर्ड्स
    बांग्लादेश के भारत दौरे पर छाए संकट के बादल, हड़ताल पर गए बांग्लादेशी क्रिकेटर बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    बांग्लादेश के खिलाफ ये हो सकती है भारत की 15 सदस्यीय टीम, धोनी की वापसी संभव भारतीय क्रिकेट टीम

    भारतीय क्रिकेट टीम

    पहले टेस्ट में भारत ने अफ्रीका को 203 रनों से हराया, जानें मैच में बने रिकॉर्ड्स रोहित शर्मा
    भारत बनाम साउथ अफ्रीका: पहले टेस्ट से भारत को सीखने चाहिए ये सबक क्रिकेट समाचार
    बतौर ओपनर टेस्ट क्रिकेट के ये रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं 'हिटमैन' रोहित शर्मा रोहित शर्मा
    कोहली के कोच राजकुमार शर्मा बोले- रोहित शर्मा के रूप में भारत को मिला दूसरा सहवाग रोहित शर्मा

    क्रिकेट रिकॉर्ड्स

    #BirthdaySpecial: दुनिया के महान ऑलराउंडर जैक कैलिस के 'महान' रिकार्ड्स और आंकड़े क्रिकेट समाचार
    विश्व कप में हार के बाद टूट गए थे धोनी, अब सामने आकर दिया बड़ा बयान क्रिकेट समाचार
    धोनी के संन्यास को लेकर इस दिन चयनकर्ताओं से बात करेंगे सौरव गांगुली क्रिकेट समाचार
    #BirthdaySpecial: 1,700 विकेट लेने वाले अनिल कुंबले को ये आंकड़े बनाते हैं 'महान', जानें उनके रिकॉर्ड क्रिकेट समाचार

    धोनी

    ...तो क्या इस कारण भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं महेंद्र सिंह धोनी? क्रिकेट समाचार
    गौतम गंभीर बोले- 2023 विश्व कप में फिट नहीं बैठते धोनी, कोहली को दिखानी चाहिए हिम्मत क्रिकेट समाचार
    राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने की महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ, कही ये बड़ी बात क्रिकेट समाचार
    इंग्लैंड के इस दिग्गज खिलाड़ी ने महेंद्र सिंह धोनी को बताया सदी का सर्वश्रेष्ठ कप्तान क्रिकेट समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025