LOADING...
IPL 2025: RCB के खिलाफ खूब चलता है महेंद्र सिंह धोनी का बल्ला, जानिए शानदार आंकड़े 
महेंद्र सिंह धोनी से अच्छी पारी की उम्मीद होगी (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2025: RCB के खिलाफ खूब चलता है महेंद्र सिंह धोनी का बल्ला, जानिए शानदार आंकड़े 

Mar 27, 2025
09:40 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 8वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों ने इस संस्करण में अपने पहले मुकाबलों में जीत दर्ज की है। इस मुकाबले में CSK के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी अपनी शानदार बल्लेबाजी से छाप छोड़ना चाहेंगे। उनके आंकड़े RCB के खिलाफ कमाल के रहे हैं। ऐसे में आइए उनके प्रदर्शन पर एक नजर डाल लेते हैं।

आंकड़े

RCB के खिलाफ ऐसे हैं धोनी के आंकड़े 

धोनी को RCB के विरुद्ध बल्लेबाजी करना बेहद पसंद है। उन्होंने इस टीम के खिलाफ अब तक 36 मैचों में लगभग 40 की औसत और 141.87 की स्ट्राइक रेट के साथ 864 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 84* के सर्वोच्च स्कोर के साथ 4 अर्धशतक भी अपने नाम किए हैं। IPL के इतिहास में धोनी RCB के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। डेविड वार्नर (862 रन) इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं।

गेंदबाज

RCB के गेंदबाजों के सामने धोनी के आंकड़े 

IPL में धोनी ने भुवनेश्वर कुमार के खिलाफ 57 गेंदों का सामना किया है, जिसमें उन्होंने 94 रन बटोरे हैं। इस बीच भुवनेश्वर उन्हें आउट नहीं कर सके हैं। जोश हेजलवुड के खिलाफ धोनी का सिर्फ एक बार ही आमना-सामना हुआ है। इस दौरान हेजलवुड ने उन्हें आउट किया है। यश दयाल ने भी धोनी को 1 पारी में 1 बार आउट किया है। क्रुणाल पांड्या के खिलाफ धोनी ने 24 गेंदों में 17 रन बनाए हैं।

Advertisement

रन

CSK के लिए खूब चला है धोनी का बल्ला 

धोनी ने अपना ज्यादातर क्रिकेट CSK की ओर से ही खेला है। उन्होंने CSK की ओर से खेलते हुए 203 पारियों में 40.25 की औसत और 139.21 की स्ट्राइक रेट से 4,669 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 84* रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 22 अर्धशतक लगाए हैं। वह फिलहाल CSK की ओर से दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उनसे आगे इस सूची में सिर्फ सुरेश रैना (4,687) हैं, जिन्हें धोनी पीछे छोड़ देंगे।

Advertisement

रिकॉर्ड

RCB के खिलाफ ये बड़ा रिकॉर्ड बना सकते हैं धोनी 

अगर धोनी RCB के खिलाफ मुकाबले में अर्धशतक लगाने में सफल होते हैं तो वह इस लीग इतिहास में अर्धशतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन जाएंगे। फिलहाल यह रिकॉर्ड एडम गिलक्रिस्ट के नाम पर है, जिन्होंने 41 साल और 181 दिन की उम्र में पचासा (64* बनाम CSK, 2012) जड़ा था। इस सूची में तीसरे स्थान पर क्रिस गेल हैं, जिन्होंने 41 साल और 39 दिन की उम्र में अर्धशतक लगाया था।

Advertisement