Page Loader
IPL 2023: एमएस धोनी ने शुरू किया अभ्यास, नेट्स पर बहाते दिखे पसीना
CSK को चार बार चैंपियन बना चुके हैं धोनी (फोटो: ट्विटर/@ChennaiIPL)

IPL 2023: एमएस धोनी ने शुरू किया अभ्यास, नेट्स पर बहाते दिखे पसीना

Jan 19, 2023
06:14 pm

क्या है खबर?

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी सीजन की तैयारी शुरू कर दी है। धोनी का नेट्स पर बल्लेबाजी अभ्यास करते हुए एक वीडियो सामने आया है। धोनी ने अभ्यास के समय चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के पीले रंग वाले पैड पहने हुए थे। इस सीजन धोनी CSK की कप्तानी करते हुए दिखेंगे और यह संभवतः यह उनका आखिरी सीजन होगा। CSK तीन साल के बाद अपने होमग्राउंड पर खेलती दिखेगी।

रिकॉर्ड

धोनी के पास होगा रिकॉर्ड बनाने का मौका

234 IPL मैचों में 4,978 रन बना चुके धोनी के पास लीग में 5,000 रन बनाने वाला सातवां बल्लेबाज बनने का मौका होगा। धोनी ने पिछले सीजन की शुरुआत से पहले अचानक CSK की कप्तानी छोड़ दी थी। उनके बाद रविंद्र जडेजा को कप्तान बनाया गया, लेकिन लगातार टीम के खराब प्रदर्शन के बाद सीजन के बीच में ही उन्होंने कप्तानी छोड़ दी और फिर धोनी को दोबारा टीम का कप्तान बनाया गया था।

ट्विटर पोस्ट

बल्लेबाजी अभ्यास करते हुए धोनी