महेंद्र सिंह धोनी जल्द कर सकते हैं CSK में वापसी, सामने आया ये वीडियो
क्या है खबर?
महेंद्र सिंह धोनी की ट्रेनिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) टीम में उनकी जल्दी वापसी को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। धोनी चोट के कारण शुरुआती 2 हफ्तों से टूर्नामेंट से बाहर हैं। CSK ने बताया था कि वह रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं और शुरुआती 4 मैच नहीं खेलेंगे, लेकिन नए वीडियो ने उनकी जल्दी वापसी की उम्मीदें बढ़ा दी हैं।
ट्विटर पोस्ट
ट्रेनिंग में जुटे धोनी
Kodiyil Oruvan! 🦁💛#WhistlePodu #Yellove pic.twitter.com/SuztJYGNzr
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) April 1, 2026
चोट
2023 में भी लगी थी चोट
धोनी हाल के समय में चोटों से परेशान रहे हैं, जिसमें 2023 में CSK के खिताब जीतने के दौरान लगी चोट भी शामिल है। इसके बावजूद उन्होंने निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए प्रभावशाली प्रदर्शन किया था। उस पूरे सीजन में घुटने पर पट्टी बांधकर खेलने के बाद उन्होंने सर्जरी करवाई थी। पिछले साल उन्होंने CSK के लिए सभी 14 मैच खेले और 135.17 की स्ट्राइक रेट से 196 रन बनाए थे।
जानकारी
IPL 2026 में CSK की खराब शुरुआत
IPL 2026 में CSK की शुरुआत निराशाजनक रही है। टीम को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। पहले खेलते हुए 5 बार की चैंपियन टीम 19.4 ओवर में सिर्फ 127 रन पर सिमट गई और मैच हार गई।