LOADING...
महेंद्र सिंह धोनी के साथ टेनिस खेलते नजर आए ऋषभ पंत, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
IPL 2024 में नजर आएंगे महेंद्र सिंह धोनी और ऋषभ पंत (तस्वीर: एक्स/@IPL)

महेंद्र सिंह धोनी के साथ टेनिस खेलते नजर आए ऋषभ पंत, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Dec 20, 2023
04:06 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के लिए मंगलवार को दुबई में मिनी नीलामी हुई। इस नीलामी में ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स (DC) की नीलामी टेबल पर बैठे नजर आए। अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह महेंद्र सिंह धोनी के साथ टेनिस खेल रहे हैं। पंत पिछले साल के अंत में सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद वापसी कर रहे। दूसरी ओर धोनी ने IPL 2023 के बाद घुटने की सर्जरी कराई थी।

टीम

CSK ने खरीदे 6 खिलाड़ी

नीलामी में DC ने 9 और CSK ने 6 खिलाड़ी खरीदे। CSK ने रचिन रविंद्र (1.80 करोड़), शार्दुल ठाकुर (4 करोड़), डेरिल मिशेल (14 करोड़), समीर रिजवी (8.40 करोड़), मुस्तफिजुर रहमान (2 करोड़), अवनीश राव (20 लाख) को खरीदा। DC ने हैरी ब्रूक (2 करोड़), ट्रिस्टन स्टब्स (50 लाख), रिकी भुई (20 लाख), कुमार कुशाग्र (20 लाख), रासिख डार (20 लाख), झाई रिचर्डसन (1.5 करोड़), सुमित कुमार (20 लाख), शाई होप (75 लाख) और स्वास्तिक चिकारा (20 लाख) को खरीदा।

ट्विटर पोस्ट

दोनों खिलाड़ी कर रहे हैं वापसी