Page Loader
महेंद्र सिंह धोनी ने बदला हेयर स्टाइल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं तस्वीरें
महेंद्र सिंह धोनी का नया हेयर स्टाइल

महेंद्र सिंह धोनी ने बदला हेयर स्टाइल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं तस्वीरें

Oct 03, 2023
12:51 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भले ही सोशल मीडिया से दूर रहते हों, पर उनकी तस्वीरें और वीडियो अक्सर वायरल होती रहती हैं। अब धोनी अपने नए हेयर स्टाइल को लेकर चर्चा में हैं। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। धोनी हमेशा से ही अपने बालों को लेकर चर्चा में रहे हैं। डेब्यू के समय वह लंबे बाल रखते थे। 2011 विश्व कप जीतने के बाद उन्होंने छोटे बाल कराए थे।

सोशल मीडिया

आलिम हकीम ने शेयर की तस्वीरें

हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हकीम ने धोनी के नए हेयरस्टाइल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। हकीम ने तस्वीरें शेयर करते हुए एक लंबा पोस्ट भी लिखा, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने और धोनी ने मिलकर इसे संभव बनाने पर काम किया। बता दें, धोनी ने अपने करियर में 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले। उन्होंने टेस्ट की 144 पारियों में 4,876 रन, वनडे में 10,773 रन और टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 1,617 रन बनाए।

इंस्टाग्राम पोस्ट

देखें धोनी का नया हेयर स्टाइल